झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 2 दिन होगी झमाझम बारिश; तूफानी हवाओं का ऑरेंज अलर्ट
झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 2 दिन होगी झमाझम बारिश; तूफानी हवाओं का ऑरेंज अलर्ट"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
JHARKHAND WEATHER: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने अगल दो दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश और तूफानी हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया है। JHARKHAND WEATHER: रांची
समेत झारखंड में अगले दो दिन आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसे लेकर रांची में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। वहीं, संताल
परगना के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य में मौसम बदलाव के कारण अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव आने की संभावना नहीं है। मौसम
विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को भी आंधी-बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात हुआ। इसमें राज्य के पलामू व संताल समेत आसपास के जिले शामिल हैं। इनमें देवघर में सबसे अधिक 46.5 मिमी
बारिश हुई। जबकि, गोड्डा में 14.0, हजारीबाग में 5.0, लातेहार में 23.0, पलामू में 5.8 मिमी समेत लोहरदगा, सिमडेगा, जामताड़ा आदि जगहों पर बारिश हुई। मौसम में बदलाव के कारण रांची समेत राज्य के
अधिकांश जिलों का तापमान सामान्य औसत से नीचे रहा। रांची का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मेदिनीनगर का तापमान सर्वाधिक 40.3 डिग्री रहा। रांची में अधिकतम तापमान सामान्य से दो
डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आंधी-बारिश का दौर अगले पांच दिनों तक जारी रह सकता है। पंजाब से लेकर बांग्लादेश के पूर्वी भाग तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। यह विभिन्न राज्यों व
झारखंड से गुजर रही है। इससे मौसम खिलते ही बादल छा रहे हैं और तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। जिलों के तापमान जिले अधिकतम मेदिनीनगर 40.3 सरायकेला 39.8 गढ़वा 39.0 चाईबासा 38.0 जमशेदपुर 37.7
रांची 34.5 देवघर 34.3 बोकारो 34.1 झारखंड के मौमस को लेकर जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक ने बताया कि राज्य में अगले दो दिन के दौरान आंधी-बारिश होने का दौर जारी रह सकता है। इसे लेकर
ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिन तक राज्य में मौसम में बदलाव के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
Trending News
भाजपा अधिवेशन में 175 ई-रजिस्ट्रेशन - | Webdunia Hindiमंगलवार, 3 जून 2025 Choose your language हिन्दी English தமிழ் मराठी తెలుగు മലയാളം ಕನ್ನಡ ગુજરાતી Follow us समाचार मुख्य ख़...
Medical oxygen indore: राहत की बात, 26 अप्रैल तक प्रदेश में निर्बाध रूप से जारी रहेगी महाराष्ट्र से मेडिकल ऑक्सीजन सप्लायMEDICAL OXYGEN INDORE: कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा सात सितंबर 2020 को जारी आदेश पर लगाई रोक जारी रखते हुए सुनवाई आग...
कोरोनाः जो माना जा रहा ‘सबसे खतरनाक वेरियंट’, उसी के 81% केस पंजाब मेंकोरोना का यूके वेरियंट सबसे खतरनाक माना जा रहा है। पंजाब में टेस्टिंग के लिए भेजे गए 401 जीनोम सैंपल में से 81 प्रतिशत क...
पांच सितारा होटल में नर्स से गैंगरेप, दो गिरफ्तारHindi NewsIndia Newsपांच सितारा होटल में नर्स से गैंगरेप, दो गिरफ्तार निजामुद्दीन स्थित एक पांच सितारा होटल में नर्स के ...
BJP workers fight for mutton in picnic many injured भाजपा की पिकनिक में मटन के लिए मारपीट, कई कार्यकर्ता घायल, Jharkhand Hindi News - HindustanHindi Newsझारखंड न्यूज़BJP workers fight for mutton in picnic many injuredभाजपा की पिकनिक में मटन के लिए मारपीट, कई कार्य...
Latests News
झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, अगले 2 दिन होगी झमाझम बारिश; तूफानी हवाओं का ऑरेंज अलर्टJHARKHAND WEATHER: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने अगल दो दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश औ...
हृदय रोग निवारण को दी समुद्री झाग से आहुतिMEERUT NEWS - सूरज कुंड रोड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर में चल रहे 31 कुंडीय सूर्य नारायण यज्ञ में गुरुवार को हृदय रोग नि...
500 से बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रति माह की जाए दिव्यांगों की पेंशन : धर्मेन्द्र सिंहराष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की मासिक बैठक मालवीय आवास गृह पर की गई। जिसमें दिव्यांगों की समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा की।...
उद्धव ठाकरे बन जाएंगे अब शोले के ठाकुर, जेल में गई जुबान, अब जाएगी कमान, शिवसेना को जय-वीरु की जरूरतमहाराष्ट्र की राजनीति में ब्लॉक बस्टर शोले की पिक्चर शुरू है. संजय राउत के अरेस्ट होने के बाद उद्धव ठाकरे का बायां हाथ अ...
शिक्षा मित्रों ने फैसले पर जताई खुशीBY: LEKHCHAND SINGH | Updated Date: Sat, 30 Mar 2019 06:00:32 (IST) शिक्षक भर्ती को लेकर हाईकोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण फैस...