कोरोनाः जो माना जा रहा ‘सबसे खतरनाक वेरियंट’, उसी के 81% केस पंजाब में
कोरोनाः जो माना जा रहा ‘सबसे खतरनाक वेरियंट’, उसी के 81% केस पंजाब में"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
कोरोना का यूके वेरियंट सबसे खतरनाक माना जा रहा है। पंजाब में टेस्टिंग के लिए भेजे गए 401 जीनोम सैंपल में से 81 प्रतिशत केस ऐसे पाए गए जो यूके वैरियंट से संक्रमित हैं। मुख्यमंत्री कैप्टन
अमरिंदर सिंह ने लोगों से अपील की है कि टीका लगवाएं। बता दें कि एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह वेरियंट युवाओं को आसानी से चपेट में लेता है। पंजाब में कोरोना की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए
अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को जल्दी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन देने का इंतजाम करना चाहिए। जानकारों का कहना है कि भारत में लगाई जा रही कोविशील्ड वैक्सीन यूके वेरियंट
B.1.1.7. के खिलाफ भी बराबर कारगर है। ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाना ही उपाय है। कैप्टन ने लोगों से अपील की कि सख्ती से प्रोटोकॉल का पालन करें और
प्रतिबंधों का उल्लंघन न करें। उन्होंने कहा कि अगर लोग खुद से सावधानी नहीं बरतेंगे तो और ज्यादा प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि छह राज्यों में
रोजाना सामने आने वाले वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नए मामलों में से 80.90 प्रतिशत मामले इन्हीं छह राज्यों से हैं। इस बीच, 22 मार्च को एक दिन में सर्वाधिक 32.53 लाख से अधिक
लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए, जिसके साथ ही देश में अभी तक 4.8 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लग चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40,715 नए मामले सामने आए,
जिनमें से 80.90 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु से थे। इन राज्यों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 24,645 (60.53 प्रतिशत) नए मामले सामने आए। पंजाब में
2,299 और गुजरात में 1,640 नए मामले सामने आए। मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान ऐसे राज्य हैं, जहां रोजना
सामने आने वाले कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने रेखांकित किया कि भारत में लगातार उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है, जो कि मध्य फरवरी में अपने
सबसे निचले स्तर पर थी। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 3,45,377 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, पिछले 24 घंटे में इनमें 10,731 मामलों का इजाफा हुआ है। इनमें से 75.15 प्रतिशत
उपचाराधीन मरीज महारष्ट्र, केरल और पंजाब के हैं।
Trending News
अयोध्या : 165 साल बाद भी नहीं सुलझा मंदिर-मस्जिद का विवाद जानें इसका पूरा इतिहासकानपुर : अयोध्या में मंदिर-मस्जिद विवाद को 165 साल हो गए हैं लेकिन अभी भी ये विवाद नहीं सुलझा। इस मामले में मुस्लिम संगठ...
Lok sabha elections 2019 7th phase : सीएम योगी से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा तक कई दिग्गजों ने डाले वोट और दिखाए निशानकानपुर। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में देशभर के कई लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ है और य...
मध्य प्रदेश में कांस्टेबल के 4 हजार पदों पर निकली बंपर भर्ती, @peb. Mp. Gov. InMPPEB CONSTABLE RECRUITMENT 2020: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (M...
हांगकांग के मुद्दे पर अमेरिका-चीन ने एक-दूसरे पर तीखे हमले किए, ड्रैगन के पक्ष में रूस उतरा* Hindi * World Hindi * Us And China Attacks On Each Other Over Hong Kong Russia Sided With The Dragon हांगकांग में नियं...
Bihar lok sabha results live: कांग्रेस का दावा, महागठबंधन जीत रही 22-24 सीटें, एक एग्जिट पोल पर पप्पू यादव भड़के| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 03 Jun 2024 10:53 PM हमें फॉलो करें BIHAR LOK SABHA RESULTS LIVE: लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए है...
Latests News
कोरोनाः जो माना जा रहा ‘सबसे खतरनाक वेरियंट’, उसी के 81% केस पंजाब मेंकोरोना का यूके वेरियंट सबसे खतरनाक माना जा रहा है। पंजाब में टेस्टिंग के लिए भेजे गए 401 जीनोम सैंपल में से 81 प्रतिशत क...
श्रीलंका पुलिस ने 2011 wc फिक्सिंग की जांच बंद की icc ने कहा- संदेह का कोई कारण नहींदुबई (पीटीआई)। आईसीसी ने शुक्रवार को कहा कि 2011 विश्व कप फाइनल की अखंडता पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है जिसमें भारत ...
तो क्या बिपाशा बसु के दिल में घर कर गए हैं करण सिंह ग्रोवर? -इसके बाद 'अलोन' में उनके को-स्टार करण सिंह ग्रोवर के साथ उनका नाम जोड़ा जाने लगा। कई बार दोनों साथ में ट्रिप प...
लावारिस सड़के कोई नहीं पूछता हालBY: INEXTLIVE | Updated Date: Wed, 07 Oct 2020 06:48:04 (IST) -इन सड़कों के लिए दिए गए प्रपोजल भी बेकार - नए निर्माण पर ...
Mp crime news: इंदौर में क्राइम ब्रांच का एक्शन, 2. 50 करोड़ की md के साथ दो अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर गिरफ्तारINDORE NEWS: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में क्राइम ब्रांच ने रविवार को ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर...