शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 636 अंक फिसला

Newsnationtv

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 636 अंक फिसला"


Play all audios:

Loading...

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र था, जब बाजार में गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 636


.24 अंक या 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,737.51 और निफ्टी 174.10 अंक या 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,542.50 पर था। सेक्टोरल आधार पर आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी और


एनर्जी सबसे ज्यादा गिरने वाले इंडेक्स थे। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन अच्छा रहा। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 18.60 अंक या 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,114 और निफ्टी


मिडकैप 100 इंडेक्स 258.45 अंक या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,517 पर था। सेंसेक्स पैक में 30 में से 29 शेयर लाल निशान में बंद हुए। बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, इटरनल


(जोमैटो), इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और एलएंडटी टॉप लूजर्स थे। केवल एमएंडएम ही हरे निशान में बंद हुआ। शुरुआती


कारोबार में निफ्टी बैंक ने नया ऑल-टाइम हाई 56,161.40 बनाया। यह पहली बार था, जब मुख्य बैंकिंग इंडेक्स 56,000 के स्तर को पार कारोबार किया। हालांकि, शुरुआती बढ़त ज्यादा देर तक नहीं टिकी। सुबह


के कारोबार के बाद इंडेक्स में गिरावट आई। सत्र के अंत में निफ्टी बैंक 303.45 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,599.95 पर था। विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा


भू-राजनीतिक तनाव और व्यापार सौदों को लेकर अनिश्चितता जैसे कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण बाजार पर दबाव बढ़ रहा है। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई थी। सुबह 9:43 पर सेंसेक्स 234


अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,139 और निफ्टी 64 अंक या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,649 पर था। --आईएएनएस एबीएस/ Advertisment डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई


खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.


Trending News

Tdp spokesperson lanka dinakar joins bjp

Updated: Jun 27, 2019, 08:55 AM IST Telugu Desam Party (TDP) Spokesperson Lanka Dinakar joined Bharatiya Janata Party (B...

ट्रंप को मारने की धमकी भेजकर निर्दोष को फंसाया, बेहद खतरनाक थी प्लानिंग

अमेरिका में एक शख्स ने ट्रंप को धमकी भरा खत लिखा और उसमें किसी और का नाम लिख लिया। आरोपी की प्लानिंग बहुत खतरनाक थी। पुल...

Rcep में शामिल नहीं होगा भारत, नहीं दूर हो सकी थी भारतीय चिंताएं, घरेलू उद्योग के हित में फैसला

भारत ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) समझौते में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। सरकारी सूत्रों ने सोमवार...

मकर संक्रांति 2018 स्नान शुभ मुहूर्त: जानें पवित्र नदियों में संक्रांति के स्नान का क्या है शुभ समय

मकर संक्रांति 2018 स्नान शुभ मुहूर्त: जानें पवित्र नदियों में संक्रांति के स्नान का क्या है शुभ समय | Jansatta...

Omg!! Ishani aka radhika madan wants to quit meri aashiqui tum se hi

* Home * Entertainment * OMG!! Ishani aka Radhika Madan wants to quit Meri Aashiqui Tum Se Hi RADHIKA MADAN AKA ISHANI F...

Latests News

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 636 अंक फिसला

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। यह लगातार तीसरा कारोबारी स...

Rcep में शामिल नहीं होगा भारत, नहीं दूर हो सकी थी भारतीय चिंताएं, घरेलू उद्योग के हित में फैसला

भारत ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) समझौते में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। सरकारी सूत्रों ने सोमवार...

मकर संक्रांति 2018 स्नान शुभ मुहूर्त: जानें पवित्र नदियों में संक्रांति के स्नान का क्या है शुभ समय

मकर संक्रांति 2018 स्नान शुभ मुहूर्त: जानें पवित्र नदियों में संक्रांति के स्नान का क्या है शुभ समय | Jansatta...

Omg!! Ishani aka radhika madan wants to quit meri aashiqui tum se hi

* Home * Entertainment * OMG!! Ishani aka Radhika Madan wants to quit Meri Aashiqui Tum Se Hi RADHIKA MADAN AKA ISHANI F...

रोहित शर्मा एंड कंपनी दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास फिर से लिखने की कोशिश करेगी

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। अजेय भारत रविवार को दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मजबूत न्यूजीलैंड ...

Top