कोरोना महामारी के चलते इस बार भी रद्द हो सकती है कैलाश मानसरोवर यात्रा
कोरोना महामारी के चलते इस बार भी रद्द हो सकती है कैलाश मानसरोवर यात्रा"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
धार्मिक लिहाज से महत्वपूर्ण कैलाश मानसरोवर यात्रा पिछले साल कोरोना के कारण नहीं हो पाई। इस बार भी इस यात्रा को लेकर असमंजस की स्थित बनी हुई है। ऐसे में कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की
ओर से... Shivendra Singh रवींद्र पांडे रवि, नैनीतालSun, 18 April 2021 10:59 AM Share Follow Us on __ धार्मिक लिहाज से महत्वपूर्ण कैलाश मानसरोवर यात्रा पिछले साल कोरोना के कारण नहीं हो पाई।
इस बार भी इस यात्रा को लेकर असमंजस की स्थित बनी हुई है। ऐसे में कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा पर भी ब्रेक लगना तय है। आमतौर पर इन दिनों यात्रा की
तैयारियां की जाती थीं, लेकिन इस बार न तो विदेश मंत्रालय स्तर पर और न ही केएमवीएन ने यात्रा को लेकर कोई पहल की है। हर साल कैलाश मानसरोवर यात्रा से केएमवीएन को करीब 2.5 करोड़ से अधिक की आमदनी
होती है। अगर इस बार भी यह यात्रा नहीं होगी तो केएमवीएन को राजस्व का नुकसान होगा। वर्ष 2020 में कोविड-19 के चलते पहली बार यात्रा पर ब्रेक लगा। इसके बाद निगम ने आदि कैलाश यात्रा को भी रद कर
दिया। प्रति वर्ष 12 जून से शुरू होने वाली इस यात्रा में अब तक कई दौर की बैठक और अन्य तैयारियां हो जाती थीं। लेकिन इस बार न तो विदेश मंत्रालय स्तर पर और न ही केएमवीएन ने यात्रा को लेकर कोई
पहल की है। इसके चलते माना जा रहा है कि कोविड के बढ़ते प्रकोप के कारण यात्रा का रद होना लगभग तय है। इसके रद होते ही आदि कैलाश यात्रा पर भी ब्रेक लगना तय है। केएमवीएन से मिली जानकारी के मुताबिक
वर्ष 1981 में विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत हुई। विदेश मंत्रालय व चाइना के साथ संयुक्त रूप से संचालित कैलाश मानसरोवर यात्रा में केएमवीएन प्रमुख हिस्सा बना। यात्रियों को
दिल्ली से लेकर चाइना बॉर्डर तक पहुंचाने समेत खान-पान, ठहरने और अन्य व्यवस्थाएं केएमवीएन के हिस्से में आईं। 3 दलों में 59 यात्रियों से हुई शुरुआत के बाद दलों की संख्या 18 तक पहुंच चुकी है। अब
तक 460 दलों में 16,865 श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं। 18 दिन की होती है यात्रा दिल्ली से शुरू होने वाली इस यात्रा में यात्रियों का दल दिल्ली से यात्रा के पहले पड़ाव में उत्तराखंड के काठगोदाम
पहुंचने के बाद इन यात्रियों का केएमवीएन कुमाउनी रीति-रिवाज और परंपराओं के अनुसार स्वागत करता है। इसके बाद दल अल्मोड़ा से पिथौरागढ़, धारचूला, नजंग, बूंदी, गुंजी, लिपुलेख आदि विभिन्न पड़ावों को
पूरा कर पैदल मार्ग से चाइना में प्रवेश कर जाता है। इस तरह कैलाश मानसरोवर यात्रा में लगभग 18 दिन लगते हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा रद होने का अंतिम निर्णय विदेश मंत्रालय की ओर से लिया जाता है।
विदेश मंत्रालय की ओर से निगम को अभी कोई संबंधित पत्र नहीं आया है। लेकिन कोविड के चलते हालात प्रतिकूल हैं। - _रोहित मीणा, प्रबंध निदेशक, केएमवीएन_
Trending News
महाराष्ट्र में गहराया कोरोना संकट, मुंबई, पुणे, नागपुर में तेजी से फैला संक्रमण, औरंगाबाद में 11 मार्च से 4 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यूमुंबई में राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में शनिवार देर रात से अब तक 11,141 नए मामले मिले हैं और...
Ind vs ban: पहले टी-20 मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-xi, देखें किन्हें मिलेगा मौकाIND VS BAN: बांग्लादेश के साथ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को भारत ने 2-0 से जीतकर अपने नाम कर लिया. अब दोनों टीमों के...
Chaitra navratri 2021: इस बार घोड़े पर आएंगी माता, नर वाहन पर होगी विदाईCHAITRA NAVRATRI 2021: चैत्र नवरात्रि का नवद्विवसीय पावन पर्व 13 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा मंगलवार से शुरू होग...
स्टूडेंट्स को ज्ञान के साथ कौशल से लैस करने को दिए टिप्सBY: INEXTLIVE | Updated Date: Tue, 22 Dec 2020 11:40:06 (IST) - नवनियुक्त व्याख्याता राष्ट्रीय शिक्षा नीति व कुशल प्रबंध...
Bhopal crime news: रिश्तों की मर्यादा तार-तार... सौतेले पिता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तारअशोका गार्डन थाना क्षेत्र का मामला। भेद खुलने के बाद एक साल से फरार था आरोपित। लौटा तो पत्नी ने पुलिस बुलाकर कराया गिरफ...
Latests News
कोरोना महामारी के चलते इस बार भी रद्द हो सकती है कैलाश मानसरोवर यात्राधार्मिक लिहाज से महत्वपूर्ण कैलाश मानसरोवर यात्रा पिछले साल कोरोना के कारण नहीं हो पाई। इस बार भी इस यात्रा को लेकर असमं...
मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचता ने खोला सफलता का राज, 'दो शब्दों' के दम पर जीता ताजमुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज अपने नाम किया। उन्होंने अपनी जीत का मंत...
Mahakumbh 2025: सीएम योगी ने 'कुम्भवाणी' का किया शुभारंभ, अब fm पर सुन सकेंगे महाकुंभ का लाइव प्रसारणMAHAKUMBH 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू होने वाला है. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न...
Aaj ka rashifal video: कैसा बीतेगा आपका महीने का पहला दिन, वीडियो में जानें पंडित अरविंद त्रिपाठी जी सेAAJ KA RASHIFAL VIDEO: आज 1 जून 2025, दिन रविवार है. यानी महीने का पहला दिन. ये दिन बहुत खास माना जाता है. आज का दिन सूर...
पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से फोन पर की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा - pm narendra modi spoke on phone with sri lankaक्वाड देशों के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया...