मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचता ने खोला सफलता का राज, 'दो शब्दों' के दम पर जीता ताज
मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचता ने खोला सफलता का राज, 'दो शब्दों' के दम पर जीता ताज"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज अपने नाम किया। उन्होंने अपनी जीत का मंत्र साझा करते हुए बताया कि धैर्य और दृढ़ संकल्प ही वो दो शब्द हैं,
जिनके चलते वह सफलता हासिल कर पाई हैं। इस साल मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन हैदराबाद के तेलंगाना में किया गया। ग्रैंड फिनाले में चुआंगसरी ने वाइट कलर का गाउन पहना था, जिस पर ओपल जैसे फूल बने हुए
थे। चेक गणराज्य की मौजूदा मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपना ताज नई मिस वर्ल्ड को सौंपा। यह थाईलैंड की पहली बड़ी ब्यूटी पेजेंट जीत है। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद चुआंगसरी ने
मीडिया से बात की। अपनी सफलता का राज बताते हुए उन्होंने मीडिया से कहा, हमेशा खुद पर भरोसा रखो। अपनी असली सोच और मान्यताओं पर डटे रहो। मैं आज यहां इसलिए हूं क्योंकि मैंने अपने फोकस को बनाए रखा
और खुद पर भरोसा रखा। साथ ही, अपने आप से प्यार करना कभी मत भूलो। उन्होंने आगे कहा, यह हमेशा आसान नहीं होता, कभी-कभी बहुत थकावट होती है और हिम्मत टूट जाती है। लेकिन अगर आप हार नहीं मानेंगे,
तो आप एक दिन मंजिल तक जरूर पहुंच ही जाएंगे। आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड 2025 में दुनियाभर से करीब 108 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। भारत की ओर से मॉडल नंदिनी गुप्ता ने इसमें हिस्सा लिया।
हालांकि, वे मिस वर्ल्ड 2025 के खिताब की दौड़ में टॉप-20 तक ही जगह बना पाई। मिस वर्ल्ड के फिनाले की होस्ट मिस वर्ल्ड 2016 रह चुकीं स्टेफनी डेल वैले ने की। उन्होंने इवेंट में पारंपरिक भारतीय
लहंगा पहना था। इवेंट में जैकलीन फर्नांडीज और ईशान खट्टर ने भी प्रस्तुति दी। 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जज के तौर पर सोनू सूद शामिल थे, उन्हें ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड भी दिया गया। भारत
में अब तक तीन बार मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा खिताब जीतने वालों में भारत सबसे आगे है। भारत ने 6 बार ये खिताब जीता है। आखिरी बार इसे जीतने वाली भारत
मानुषी छिल्लर थीं। --आईएएनएस पीके/एएस Advertisment डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित
खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Trending News
महाराष्ट्र में गहराया कोरोना संकट, मुंबई, पुणे, नागपुर में तेजी से फैला संक्रमण, औरंगाबाद में 11 मार्च से 4 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यूमुंबई में राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में शनिवार देर रात से अब तक 11,141 नए मामले मिले हैं और...
Ind vs ban: पहले टी-20 मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-xi, देखें किन्हें मिलेगा मौकाIND VS BAN: बांग्लादेश के साथ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को भारत ने 2-0 से जीतकर अपने नाम कर लिया. अब दोनों टीमों के...
Chaitra navratri 2021: इस बार घोड़े पर आएंगी माता, नर वाहन पर होगी विदाईCHAITRA NAVRATRI 2021: चैत्र नवरात्रि का नवद्विवसीय पावन पर्व 13 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा मंगलवार से शुरू होग...
स्टूडेंट्स को ज्ञान के साथ कौशल से लैस करने को दिए टिप्सBY: INEXTLIVE | Updated Date: Tue, 22 Dec 2020 11:40:06 (IST) - नवनियुक्त व्याख्याता राष्ट्रीय शिक्षा नीति व कुशल प्रबंध...
Bhopal crime news: रिश्तों की मर्यादा तार-तार... सौतेले पिता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तारअशोका गार्डन थाना क्षेत्र का मामला। भेद खुलने के बाद एक साल से फरार था आरोपित। लौटा तो पत्नी ने पुलिस बुलाकर कराया गिरफ...
Latests News
मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचता ने खोला सफलता का राज, 'दो शब्दों' के दम पर जीता ताजमुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज अपने नाम किया। उन्होंने अपनी जीत का मंत...
Mahakumbh 2025: सीएम योगी ने 'कुम्भवाणी' का किया शुभारंभ, अब fm पर सुन सकेंगे महाकुंभ का लाइव प्रसारणMAHAKUMBH 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू होने वाला है. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न...
Aaj ka rashifal video: कैसा बीतेगा आपका महीने का पहला दिन, वीडियो में जानें पंडित अरविंद त्रिपाठी जी सेAAJ KA RASHIFAL VIDEO: आज 1 जून 2025, दिन रविवार है. यानी महीने का पहला दिन. ये दिन बहुत खास माना जाता है. आज का दिन सूर...
पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से फोन पर की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा - pm narendra modi spoke on phone with sri lankaक्वाड देशों के साथ बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया...
दिल्ली में यहां मिल रही है ‘गांधी थाली', 14 से 16 दिसंबर चलेगा फेस्टिवलगांधी थाली, दिल्ली का पिज्जा ऑमलेट या अवधी बिरयानी चखना है तो इंडिया गेट चले आइये। यहां नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्...