काशीपुर में इंस्टीट्यूट से 2. 50 लाख उड़ाए
काशीपुर में इंस्टीट्यूट से 2. 50 लाख उड़ाए"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
सदी बढ़ने के साथ चोरी की वारदातें भी बढ़ने लगी हैं। नगर के ओरेन इंस्टीट्यूट के ताले तोड़कर चोर गल्ले में रखी 2.50 लाख से अधिक की नकदी पर हाथ साफ कर गए। वारदात के दौरान एक व्यक्ति सीसीटीवी में
कैद हो गया... हिन्दुस्तान टीम काशीपुरThu, 14 Dec 2017 05:40 PM Share Follow Us on __ सर्दी बढ़ने के साथ चोरी की वारदातें भी बढ़ने लगी हैं। नगर के ओरेन इंस्टीट्यूट के ताले तोड़कर चोर गल्ले में
रखी 2.50 लाख रुपये से अधिक की नकदी पर हाथ साफ कर गए। वारदात के दौरान एक व्यक्ति सीसीटीवी में कैद हो गया है।मोहल्ला पक्काकोट निवासी मोहित सिंह सिद्धू पुत्र दर्शन सिंह का बाजपुर रोड,
द्रोणासागर के सामने हाईवे पर ओरेन इंस्टीट्यूट ऑफ ब्यूटी एंड वेलनेस नाम का प्रतिष्ठान है। यहां बच्चों को ब्यूटी पार्लर और सैलून का डिप्लोमा कराया जाता है। बुधवार रात 8.40 बजे मोहित रोजाना की
तरह इंस्टीट्यूट में ताला लगाकर चले गए। सुबह करीब नौ बजे वह इंस्टीट्यूट खोलने आए तो चैनल के साथ शटर का ताला भी टूटा था। अंदर जाने पर दो मुख्य ऑफिस के भी लॉक और गल्ला टूटा था। गल्ले में रखी
करीब 2.50 लाख से अधिक की रकम गायब थी। सूचना पर आईटीआई थाने के प्रभारी एसओ ओमप्रकाश, एसआई महेश्वर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने संचालक से जानकारी लेकर टूटे तालों को कब्जे में ले
लिया। पुलिस ने संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो पिछली सभी रिकॉर्डिंग गायब मिली। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे में छेड़छाड़ भी की गई है। इस पर पुलिस ने
इंस्टीट्यूट के नीचे स्थित दुकान की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें एक संदिग्ध दिखाई दिया है। दुकान स्वामी ने बताया कि गल्ले में फीस के रुपये रखे थे। खबर लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं
हो पाई थी। इनसेट.....19 मिनट में उड़ा दिया मालकाशीपुर। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध देर रात 12.47 बजे इंस्टीट्यूट की सीढ़ी में चढ़ता दिखाई दे रहा है। उसके बाद कैमरे की जद से बाहर आने पर गायब हो
गया। दोबार वह 1.06 बजे वह इंस्टीट्यूट की सीढ़ी उतरता नजर आ रहा है। जो युवक दिखाई दे रहा है, उसने चश्मा लगाने के साथ टोपी भी पहनी है। उसके हाथ में भी कुछ दिखाई दे रहा है।हाईवे पर देर रात तक
रहती है पुलिस गश्त काशीपुर। चोर के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने 24 घंटे चलते वाले हाईवे से सटी दुकान के ताले तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। हालांकि पुलिस हाईवे पर रात में भी गश्त करती रहती है।
चोरी के बाद पुलिस गश्त के दावों की भी पोल खुल गई। इससे पहले भी इंस्टीट्यूट के सामने एक मेडिकल के तीन दिन में दो बार ताले टूट चुके हैं।एक संदिग्ध कैमरे में कैद हुआ है। इंस्टीट्यूट संचालक फीस
की रकम चोरी होने की बात कर रहा है, लेकिन फीस से संबंधित कोई अभिलेख नहीं दिखा पा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। -राजेश भट्ट, सीओ, काशीपुर
Trending News
स्टूडेंट्स को ज्ञान के साथ कौशल से लैस करने को दिए टिप्सBY: INEXTLIVE | Updated Date: Tue, 22 Dec 2020 11:40:06 (IST) - नवनियुक्त व्याख्याता राष्ट्रीय शिक्षा नीति व कुशल प्रबंध...
Ind vs ban: पहले टी-20 मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-xi, देखें किन्हें मिलेगा मौकाIND VS BAN: बांग्लादेश के साथ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को भारत ने 2-0 से जीतकर अपने नाम कर लिया. अब दोनों टीमों के...
Chaitra navratri 2021: इस बार घोड़े पर आएंगी माता, नर वाहन पर होगी विदाईCHAITRA NAVRATRI 2021: चैत्र नवरात्रि का नवद्विवसीय पावन पर्व 13 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा मंगलवार से शुरू होग...
महाराष्ट्र में गहराया कोरोना संकट, मुंबई, पुणे, नागपुर में तेजी से फैला संक्रमण, औरंगाबाद में 11 मार्च से 4 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यूमुंबई में राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में शनिवार देर रात से अब तक 11,141 नए मामले मिले हैं और...
Bhopal crime news: रिश्तों की मर्यादा तार-तार... सौतेले पिता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तारअशोका गार्डन थाना क्षेत्र का मामला। भेद खुलने के बाद एक साल से फरार था आरोपित। लौटा तो पत्नी ने पुलिस बुलाकर कराया गिरफ...
Latests News
महात्मा गांधी के पड़पोते की कोरोना से मौत, कई देशों में अब भी कहर बरपा रहा वायरसकोरोना वायरस महामारी भारत सहित दुनिया के कई देशों में अपना कहर बरपा रही है। ये वायरस कई बड़ी नामी हस्तियों को अपनी चपेट ...
अब डीजल बनेगा यूज्ड कुकिंग ऑयल सेBY: VIJAY PANDEY | Updated Date: Sun, 09 Jun 2019 11:42:37 (IST) [email protected] PRAYAGRAJ: तेल बर्बाद होने से बचा...
पहाड़ों से शारदा उफानाने की आशंका में अलर्ट जारीPILIBHIT NEWS - उत्तराखंड के धारचूला में पहाड़ खिसकने से पानी अवरुद्ध हो गया। पहाड़ के मलबे को हटाने के लिए प्रयास किए ज...
यमुना को स्वच्छ बनाने की योजना पर मंथन, अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक आजनई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यमुना की सफाई को लेकर गुरुवार सुबह 11.30 बजे एक...
सीवान: मोदी हो या नीतीश गुट, दोनों पर है शहाबुद्दीन की छाया, मर्डर के दोषी पूर्व सांसद जेल से चल रहे चुनावी चालेंसीवान: मोदी हो या नीतीश गुट, दोनों पर है शहाबुद्दीन की छाया, मर्डर के दोषी पूर्व सांसद जेल से चल रहे चुनावी चालें | Jans...