महात्मा गांधी के पड़पोते की कोरोना से मौत, कई देशों में अब भी कहर बरपा रहा वायरस

Jansatta

महात्मा गांधी के पड़पोते की कोरोना से मौत, कई देशों में अब भी कहर बरपा रहा वायरस"


Play all audios:

Loading...

कोरोना वायरस महामारी भारत सहित दुनिया के कई देशों में अपना कहर बरपा रही है। ये वायरस कई बड़ी नामी हस्तियों को अपनी चपेट में ले चुका है। इसमें सबसे ताजा नाम महात्मा गांधी के पड़पोते सतीश


धुपेलिया का है। दक्षिण अफ्रीका मूल के धुपेलिया का कोविड-19 के कारण रविवार को निधन हो गया। वो 66 साल के थे और तीन दिन पहले ही उनका जन्मदिन था। धुपेलिया के निधन की जानकारी उनके परिवार ने दी।


सतीश धुपेलिया की बहन उमा धुपेलिया-मेस्थरी ने पुष्टि की उनके भाई का निधन कोरोना वायरस संबंधित जटिलताओं के चलते हुआ। बकौल उमा भाई को निमोनिया हो गया था और उसके उपचार के लिए वह एक हॉस्पिटल में


थे। वहीं वो कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘निमोनिया से एक महीने पीड़ित रहने के बाद मेरे प्यारे भाई का निधन हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान वह


कोविड-19 की चपेट में आ गए थे। आज (रविवार) शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ा।’ उनके परिवार में दो बहने उमा और कीर्ति मेनन हैं, जो यहीं रहती हैं। ये तीनों भाई बहन मणिलाल गांधी के वारिस हैं, जिन्हें


महात्मा गांधी अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दक्षिण अफ्रीका में ही छोड़ कर भारत लौट आए थे। उल्लेखनीय है कि अपना अधिकांश जीनव में मीडिया में बिताने वाले धुपेलिया पेशे से एक वीडियोग्राफर और


फोटोग्राफर थे। वो सभी समुदायों में जरुरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते थे और कई सामाजिक और कल्याणकारी संगठनों से जुड़े हुए थे। गांधी के पड़पोते के निधन पर उन्हें दोस्तों और करीबियों


ने श्रद्धांजलि दी। पॉलिटिकन एनालिस्ट लुबना नदवी ने कहा कि उनकी मौत की खबर सुनकर मैं सकते में हूं। वो एक महान मानवतावादी और एक्टिविस्ट थे। उन्होंने कहा कि वो अच्छे दोस्त थे और हमेशा संगठन की


सहायता करते थे। बता दें दुनियाभर में कोविड-19 के 5.89 करोड़ मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें अभी तक 13.93 लाख लोगों की मौत हो चुकी है और चार करोड़ से ज्यादा लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं।


कोरोना से अमेरिका, भारत और ब्राजील सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन तीनों देशों में करीब चार करोड़ लोगों को कोरोना हो चुका है और लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। (एजेंसी इनपुट)


Trending News

महाराष्‍ट्र में गहराया कोरोना संकट, मुंबई, पुणे, नागपुर में तेजी से फैला संक्रमण, औरंगाबाद में 11 मार्च से 4 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू

मुंबई में राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में शनिवार देर रात से अब तक 11,141 नए मामले मिले हैं और...

Ind vs ban: पहले टी-20 मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-xi, देखें किन्हें मिलेगा मौका

IND VS BAN: बांग्लादेश के साथ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को भारत ने 2-0 से जीतकर अपने नाम कर लिया. अब दोनों टीमों के...

Chaitra navratri 2021: इस बार घोड़े पर आएंगी माता, नर वाहन पर होगी विदाई

CHAITRA NAVRATRI 2021: चैत्र नवरात्रि का नवद्विवसीय पावन पर्व 13 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा मंगलवार से शुरू होग...

स्टूडेंट्स को ज्ञान के साथ कौशल से लैस करने को दिए टिप्स

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Tue, 22 Dec 2020 11:40:06 (IST) - नवनियुक्त व्याख्याता राष्ट्रीय शिक्षा नीति व कुशल प्रबंध...

Bhopal crime news: रिश्‍तों की मर्यादा तार-तार... सौतेले पिता ने किया नाबालिग से दुष्‍कर्म, गिरफ्तार

अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का मामला। भेद खुलने के बाद एक साल से फरार था आरोपित। लौटा तो पत्‍नी ने पुलिस बुलाकर कराया गिरफ...

Latests News

महात्मा गांधी के पड़पोते की कोरोना से मौत, कई देशों में अब भी कहर बरपा रहा वायरस

कोरोना वायरस महामारी भारत सहित दुनिया के कई देशों में अपना कहर बरपा रही है। ये वायरस कई बड़ी नामी हस्तियों को अपनी चपेट ...

अब डीजल बनेगा यूज्ड कुकिंग ऑयल से

BY: VIJAY PANDEY | Updated Date: Sun, 09 Jun 2019 11:42:37 (IST) [email protected] PRAYAGRAJ: तेल बर्बाद होने से बचा...

पहाड़ों से शारदा उफानाने की आशंका में अलर्ट जारी

PILIBHIT NEWS - उत्तराखंड के धारचूला में पहाड़ खिसकने से पानी अवरुद्ध हो गया। पहाड़ के मलबे को हटाने के लिए प्रयास किए ज...

यमुना को स्वच्छ बनाने की योजना पर मंथन, अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक आज

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यमुना की सफाई को लेकर गुरुवार सुबह 11.30 बजे एक...

सीवान: मोदी हो या नीतीश गुट, दोनों पर है शहाबुद्दीन की छाया, मर्डर के दोषी पूर्व सांसद जेल से चल रहे चुनावी चालें

सीवान: मोदी हो या नीतीश गुट, दोनों पर है शहाबुद्दीन की छाया, मर्डर के दोषी पूर्व सांसद जेल से चल रहे चुनावी चालें | Jans...

Top