यमुना तट पर दुकान खोलने के लिए dda ने बताया लाइसेंस फीस, 3 साल के लिए मान्य होगा

Livehindustan

यमुना तट पर दुकान खोलने के लिए dda ने बताया लाइसेंस फीस, 3 साल के लिए मान्य होगा"


Play all audios:

Loading...

यमुना नदी के तटों के विकास के हिस्से के रूप में डीडीए अपने मौजूदा पार्कों बांसड़ा, असिता ईस्ट और यमुना वाटिका में बाजार खोलने की योजना बना रहा है। डीडीए दिल्ली में यमुना नदी के तट पर 11


परियोजनाएं विकसित कर रहा है। डीडीए ने इन क्षेत्रों में दुकान खोलने के लिए लाइसेंस फीस बताया है। Subodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्लीSat, 31 May 2025 10:27 PM Share Follow Us on __ यमुना नदी


के तटों के विकास के हिस्से के रूप में डीडीए अपने मौजूदा पार्कों बांसड़ा, असिता ईस्ट और यमुना वाटिका में बाजार खोलने की योजना बना रहा है। डीडीए दिल्ली में यमुना नदी के 22 किलोमीटर लंबे बाढ़


के मैदानों में 11 परियोजनाएं विकसित कर रहा है। डीडीए ने इन क्षेत्रों में दुकान खोलने के लिए लाइसेंस फीस बताया है जो 3 साल के लिए मान्य होगा। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि डीडीए दिल्ली में


यमुना नदी के 22 किलोमीटर लंबे शहरी क्षेत्र में बाढ़ के मैदानों के जीर्णोद्धार का काम कर रहा है। यह क्षेत्र पूर्वी और पश्चिमी दोनों तटों पर वजीराबाद बैराज से ओखला बैराज तक फैला हुआ है। डीडीए


इस क्षेत्र में 11 परियोजनाएं विकसित कर रहा है। कालिंदी अविरल नामक एक परियोजना में भगवान बिरसा मुंडा चौक (सराय काले खां) पर 'बांसेरा' नामक थीम आधारित बांस पार्क के रूप में एक


हिस्से को विकसित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, पार्क में पहले से मौजूद कैफे के अलावा करीब 840 वर्ग मीटर जगह बची हुई है। इसे अस्थायी बाजार खोलने के लिए नीलाम किया जा रहा है। टेंडर में


कहा गया है कि एजेंसी को एक अस्थायी बाजार का डिजाइन तैयार करना, उसका निर्माण करना, उसका संचालन करना और उसका रखरखाव करना होगा। इसमें हस्तशिल्प, पाककला के व्यंजन और प्रदर्शन की एक श्रृंखला पेश


की जाएगी। बाजार में एक खुला बाजार, एक फूड प्लाजा और एक शिल्प क्षेत्र होगा। इस जगह की नीलामी 3 वर्षों के लिए न्यूनतम 25 लाख रुपए के लाइसेंस शुल्क पर की जा रही है। यमुना के पूर्वी तट पर स्थित


असिता पुराने रेलवे ब्रिज से लेकर आईटीओ बैराज तक 197 हेक्टेयर में फैला हुआ है। डीडीए तीन साल के लिए 4 लाख रुपए की न्यूनतम लाइसेंस फीस पर लगभग 146 वर्ग मीटर क्षेत्र में कैफे खोलने के लिए जगह


की नीलामी कर रहा है। डीडीए उसी जगह पर गार्डन कैफे को चालू करने की भी योजना बना रहा है। इसके अलावा, डीडीए यमुना वाटिका में पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन वाला एक कैफे खोलने की योजना बना रहा है।


टेंडर के अनुसार, प्रस्तावित कैफे का बाहरी हिस्सा पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन पर आधारित होगा, जिसमें लोगों को आकर्षित करने के लिए पर्यावरण विषयों या प्रकृति से प्रेरित कलाकृति को उजागर करने


वाली आर्ट चित्र होगी। लगभग 132 वर्ग मीटर जगह की नीलामी तीन साल के लिए जीएसटी को छोड़कर 2.9 लाख रुपए की न्यूनतम लाइसेंस फीस पर की जा रही है। यमुना वाटिका, पश्चिमी तट पर गीता कॉलोनी ब्रिज और


आईटीओ बैराज के बीच यमुना के बाढ़ के मैदान का डीडीए द्वारा विकसित किया गया हिस्सा है।


Trending News

अहिल्याबाई होल्कर न्याय और साहस की प्रतीक, हमारी सरकार उनके मूल्यों से लेती है प्रेरणा : मोहन चरण माझी

भुवनेश्वर, 31 मई (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के जयदेव भवन में आयोजित राजमाता अहिल्याबाई ह...

सेना की वीरता और देशभक्ति नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा : दलजीत पंघाल

हिसार, 21 मई (आईएएनएस)। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रमुख आवाज बनकर...

… क्या खत्म हो गया दिनेश कार्तिक का करियर? Bcci ने विंडीज दौरे से किया नज़रअंदाज

DINESH KARTHIK AXED FROM WEST INDIES TOUR: बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौर के लिए रविवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस...

Ipl में जो कमाल मुंबई इंडियंस ने चौथी बार किया, बाकी टीमें आज तक नहीं कर सकीं

IPL 2024 में लगातार 3 हार के बाद मुंबई इंडियंस जीत की पटरी पर लौट चुकी है. उसने अब लगातार दो मुकाबले जीत लिए हैं. हालांक...

थाईलैंड की ओपल सुचाता बनी मिस वर्ल्ड, टॉप-8 में जगह नहीं बना सकीं भारत की नंदिनी गुप्ता

By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the proce...

Latests News

यमुना तट पर दुकान खोलने के लिए dda ने बताया लाइसेंस फीस, 3 साल के लिए मान्य होगा

यमुना नदी के तटों के विकास के हिस्से के रूप में डीडीए अपने मौजूदा पार्कों बांसड़ा, असिता ईस्ट और यमुना वाटिका में बाजार ...

पश्चिम बंगाल : कोर्ट ने धार्मिक भावनाएं आहत करने की आरोपी छात्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

कोलकाता, 31 मई (आईएएनएस)। कोलकाता की एक अदालत ने शनिवार को एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप मे...

शिक्षामित्र आंदोलन: कहीं रोकी ट्रेन तो कहीं गाया राष्ट्रगान, देखें वीडियो

समायोजन की मांग को लेकर शिक्षामित्रों का कार्य बहिष्कार लखनऊ सहित अवध के जिलों में तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। मुरा...

श्रद्धालुओं के लिए रोड मैप तैयार

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Fri, 24 Jul 2015 07:00:55 (IST) - गुरुद्वारा में सिर्फ मेन गेट से होगी एंट्री - पाथ-वे का ...

हेट स्पीच मामला : अब्बास अंसारी की गई विधायकी, मऊ सीट को रिक्त घोषित करेगा विधानसभा सचिवालय

Hindi NewsUP NewsAbbas Ansari was removed from post MLA hate speech case assembly secretariat will declare Mau seat vaca...

Top