Jac 12th arts result 2025: 12वीं आर्ट्स में बेटियों का दबदबा, लड़कों से रहीं आगे; देखें जिलेवार आंकड़े

Livehindustan

Jac 12th arts result 2025: 12वीं आर्ट्स में बेटियों का दबदबा, लड़कों से रहीं आगे; देखें जिलेवार आंकड़े"


Play all audios:

Loading...

JAC 12TH ARTS RESULT 2025: झारखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा 2025 में बेटियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्यभर में सफलता का परचम लहराया, जिलेवार आंकड़े गवाही दे रहे हैं।


Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 5 June 2025 03:36 PM Share Follow Us on __ JAC 12TH ARTS RESULT 2025: झारखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा 2025 में बेटियों ने एक बार फिर कमाल कर


दिखाया है। पूरे राज्य में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा और ज्यादातर जिलों में वे टॉप पोजीशन पर रहीं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 12वीं


आर्ट्स परीक्षा 2025 में कुल 227222 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से 133997 छात्राएं और 93225 छात्र परीक्षा में बैठे। कुल मिलाकर 217273 परीक्षार्थी पास हुए, जिनमें 129129 लड़कियां और


88144 लड़के शामिल हैं। राज्यभर में बेटियों की शानदार परफॉर्मेंस राज्यस्तरीय पास प्रतिशत में लड़कियों का ग्राफ 96.36% रहा, जबकि लड़कों का प्रतिशत 94.54% रहा। यानी बेटियों ने 1.82% की बढ़त


बनाई। सिर्फ पास प्रतिशत ही नहीं, बल्कि प्रथम श्रेणी में भी लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। राज्य भर में प्रथम श्रेणी में 71624 लड़कियां और 36243 लड़के पास हुए। कहां बेटियों ने मारी सबसे ज्यादा


बाजी? * सिमडेगा में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.61% रहा, जबकि लड़के 98.40% पर रहे। * खूंटी में भी बेटियां 99.63% के साथ आगे रहीं, वहीं लड़कों का प्रतिशत 99.39% रहा। * लोहरदगा, गुमला,


हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, धनबाद और चतरा जैसे जिलों में भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा। सबसे बड़ा अंतर कहां देखने को मिला? * रांची में 98.38% लड़कियां पास हुईं जबकि लड़कों का


प्रतिशत 95.52% रहा। * गिरिडीह में लड़कियों ने 95.20% का स्कोर किया और लड़के 93.61% पर ही रह गए। * पालामू, गोड्डा और साहेबगंज जैसे जिलों में भी यही ट्रेंड देखने को मिला। यहां देखें JAC 12TH


ARTS RESULT 2025


Trending News

Haryana loksabha election result live: हरियाणा में कांग्रेस का खाता खुला, सिरसा सीट पर शैलजा जीती

| लाइव हिन्दुस्तान | Tue, 04 Jun 2024 05:48 PM हमें फॉलो करें HARYANA LOKSABHA ELECTION RESULTS LIVE: सात चरणों में हुए ...

Icc cricket world cup 2019 schedule, points table, today match timings: ban vs sl का मैच रद्द होने से प्वाइंट्स टेबल में भी हुआ बड़ा उलटफेर, जानिए सभी

ICC Cricket World Cup 2019 Schedule, Points Table, Today Match Timings: BAN vs SL का मैच रद्द होने से प्वाइंट्स टेबल में...

दिल्‍ली पर पंजाब की 6 विकेट से जीत

BY: GARIMA SHUKLA | Updated Date: Tue, 23 Apr 2013 23:19:10 (IST) दिल्ली डेयरडेविल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महेला ज...

Haryana hos 10th, 12th results 2019 declared: 10वीं में 26. 73%, 12वीं में 22. 53% हुए पास

HARYANA HOS 10TH, 12TH RESULTS 2019: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE), भिवानी ने आज हरियाणा ओपन स्कूल की कक्षा 10वी...

कोरोना: बढ़ते संक्रमण के बीच तीसरे चरण का टीकाकरण शुरू  - covid-19 third phase vaccination in india - satya hindi

सत्य हिन्दी कुछ पत्रकारों की अपनी कोशिश है। जब मुख्यधारा का मीडिया देख कर न देखे, सुन कर न सुने, गोद में हो, लोभ में हो ...

Latests News

Jac 12th arts result 2025: 12वीं आर्ट्स में बेटियों का दबदबा, लड़कों से रहीं आगे; देखें जिलेवार आंकड़े

JAC 12TH ARTS RESULT 2025: झारखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा 2025 में बेटियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते ह...

महापर्व छठ शुरू, नहाय-खाय आज, तैयारी अंतिम चरण में

लोक आस्था का चार दिनी महापर्व मंगलवार से शुरू हो रहा है। व्रती सुबह स्नान करने के बाद चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी...

Justice denied in pehlu khan lynching case, alleges cong mla safia khan

Pehlu Khan lynching case&nbsp | &nbspPhoto Credit:&nbspPTI NEW DELHI: Claiming that the acquittal of the acc...

देखिए जब आग का गोला बन गया ट्रेन का कोच, धूं-धूं कर जलने लगी शताब्दी एक्सप्रेस

नई दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई। आग का पता चलने पर लोको पायलट और गार्ड ने ट्रेन को र...

Shravan 2019: रुद्राभिषेक में चढ़ाई जाने वाली सामग्रियों से दूर होती हैं कई बीमारियां ऐसे करें इस्तेमाल

वह इसलिए क्योंकि उनको चढ़ाए जाने वाली सभी तरह की पूजन सामग्रियों का आयुर्वेद में अत्याधिक महत्व है। शिव के ऊपर चढ़ने वाल...

Top