Haryana loksabha election result live: हरियाणा में कांग्रेस का खाता खुला, सिरसा सीट पर शैलजा जीती

Livehindustan

Haryana loksabha election result live: हरियाणा में कांग्रेस का खाता खुला, सिरसा सीट पर शैलजा जीती"


Play all audios:

Loading...

| लाइव हिन्दुस्तान | Tue, 04 Jun 2024 05:48 PM हमें फॉलो करें HARYANA LOKSABHA ELECTION RESULTS LIVE: सात चरणों में हुए लोकसभा चुनावों के बाद आज नतीजे घोषित हो जाएंगे। देश भर की 542 सीटों पर


वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो चुकी है। नतीजों के रुझान आने शुरू हो चुके हैं। हरियाणा में कांग्रेस का खाता खुल गया है। सिरसा सीट पर शैलजा जीत गई है। हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे


चरण में 25 मई को मतदान हुए थे। हरियाणा में कांटें का मुकाबला चल रहा है। कांग्रेस-बीजेपी 5-5 सीटों पर आगे है। इस दौरान 65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। हरियाणा में 223 उम्मीदवार अपनी किस्मत


आजमा रहे हैं। हरियाणा में लोकसभा चुनावों के साथ करनाल सीट पर विधानसभा उपचनाव भी हुआ है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर विधायक थे जो करनाल सीट से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार हैं। 


2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 90 में से 40 सीटें जीती थीं, वहीं कांग्रेस ने 31 और जननायक जनता पार्टी ने 10 सीटें जीती थी। बीजेपी और जेजेपी ने मिल कर सरकार बनाई थी।


2019 के लोकसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो हरियाणा की सभी 10 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया था। लेकिन इस बार हरियाणा में बीजेपी के लिए राह आसान नहीं है। किसान आंदोलन और महिला पहलवानों के


विरोध प्रदर्शन के कारण एक बड़ा समूह बीजेपी से नाराज़ है। बीजेपी के लिए हरियाणा में जात वोट चुनौती है और यह देखना होगा कि इस बार बीजेपी इस चुनौती का सामना कैसे करेगी। एग्जिट पोल की बात करें


तो हरियाणा में बीजेपी को इस बार नुकसान हो सकता है। अलग अलग एग्जिट पोल में बीजेपी के लिए मिली-जुली खबर आई है। इस बार बीजेपी को 2 से 4 सीटों के  नुकसान होने की आशंका है।  हरियाणा में 90


केंद्रों पर मतगणना की तैयारी पूरी  हरियाणा में मतगणना को लेकर तैयारी  पूरी कर ली गई हैं। मतगणना के लिए सभी 10 लोकसभा सीटों में कुल 90 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। वहीं करनाल विधानसभा उपचुनाव


के लिए अलग से काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। सभी केंद्रों पर ऑब्जर्वर की नियुक्ति चुनाव आयोग (ECI) ने काउंटिंग की मॉनिटरिंग के लिए सभी 90 सेंटरों पर ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। इसके साथ


इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम (ETPBS) व पोस्टल बैलट की काउंटिंग के लिए एक रिटर्निंग ऑफिसर (RO) लगाया गया है। वहीं, इस बार पुलिस वेरिफिकेशन के बिना किसी भी एजेंट को एंट्री


नहीं दी जाएगी। 4 Jun 2024, 05:45:21 PM IST HARYANA LOKSABHA ELECTION RESULT 2024 LIVE: हरियाणा में कांग्रेस का खाता खुला, सिरसा सीट पर शैलजा जीती Haryana Loksabha Election Result 2024 LIVE:


हरियाणा में पहला नतीजा जारी हो गया है। कांग्रेस ने जीत की शुरुआत करते हुए सिरसा सीट अपने नाम कर ली है। यहां से शैलजा ने बीजेपी के अशोक तंवर को 268497 वोटों के बड़े अंतसे हरा दिया है।  4 Jun


2024, 04:30:52 PM IST HARYANA LOKSABHA ELECTION RESULT 2024 LIVE: भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर बीजेपी के धरमवीर सिंह आगे Haryana Loksabha Election Result 2024 LIVE: भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर


भारतीय जनता पार्टी चल रहे हैं। कांग्रेस के राव दान सिंह 38953 वोटों से पीछे चल रहे हैं।  4 Jun 2024, 03:28:01 PM IST HARYANA LOKSABHA ELECTION RESULT 2024 LIVE: गुड़गांव सीट से राज बब्बर


पिछड़े, बीजेपी आगे Haryana Loksabha Election Result 2024 LIVE: गुड़गांव लोकसभा सीट पर कांग्रेस के राज बब्बर पीछे हो गए हैं। इस सीट पर बीजेपी के राव इंदरजीत सिंह 55569 वोटों से आगे चल रहे


हैं।  4 Jun 2024, 02:42:05 PM IST HARYANA LOKSABHA ELECTION RESULT 2024 LIVE: फरीदाबाद सीट पर बीजेपी के कृष्ण पाल बड़ी बढ़त के साथ आगे Haryana Loksabha Election Result 2024 LIVE: फरीदाबाद


सीट पर बीजेपी के कृष्ण पाल बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह 154934 वोटों से आगे चल रहे हैं।    4 Jun 2024, 02:16:02 PM IST HARYANA LOKSABHA ELECTION RESULT


2024 LIVE: पवन खेरा ने उठाया सवाल, नतीजे क्यों रुके हुए हैं? Haryana Loksabha Election Result 2024 LIVE: कांग्रेस के दिग्गज नेता और मीडिया प्रमुख पवन खेरा ने चुनाव आयोग पर नतीजों को लेकर


सवाल उठाया है। एक ट्वीट कर उन्होंने लिखा, "ये चुनाव के नतीजे क्यों रुके हुए हैं? क्या चल रहा है?"   4 Jun 2024, 01:48:30 PM IST HARYANA LOKSABHA ELECTION RESULT 2024 LIVE: अंबाला


सीट पर कांग्रेस के वरुण चौधरी आगे Haryana Loksabha Election Result 2024 LIVE: अंबाला सीट पर कांग्रेस के वरुण चौधरी आगे चल रहे हैं। बीजेपी की बंतो कटारिया 18886 वोटों से  पीछे चल रही हैं।


    4 Jun 2024, 01:22:24 PM IST HARYANA LOKSABHA ELECTION RESULT 2024 LIVE: कुरुक्षेत्र से पिछड़ी आम आदमी पार्टी, नवीन जिंदल आगे Haryana Loksabha Election Result 2024 LIVE: कुरुक्षेत्र सीट


पर बढ़त बनाने के बाद आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता पिछड़ गए हैं। बीजेपी के नवीन जिंदल 4332 वोटों से आगे चल रहे हैं।    4 Jun 2024, 12:57:50 PM IST HARYANA LOKSABHA ELECTION RESULT 2024


LIVE: सोनीपत में बीजेपी के मोहन सिंह बड़ौली आगे Haryana Loksabha Election Result 2024 LIVE: सोनीपत सीट पर बीजेपी ने मामूली बढ़ाई है। बीजेपी के मोहन सिंह बड़ौली कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी


9301 वोटों से आगे चल रहे हैं। 4 Jun 2024, 12:41:58 PM IST HARYANA LOKSABHA ELECTION RESULT 2024 LIVE: हरियाणा में काटें की टक्कर, 5-5 पर टिकी सुई Haryana Loksabha Election Result 2024 LIVE:


हरियाणा में अब मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने 5-5 सीटों पर बढ़त बना ली है। फिलहाल हरियाणा की सभी दस सीटें बीजेपी के पास हैं।    4 Jun 2024, 12:19:12 PM IST


HARYANA LOKSABHA ELECTION RESULT 2024 LIVE: सिरसा सीट पर कांग्रेस की कुमारी शैलजा आगे Haryana Loksabha Election Result 2024 LIVE: सिरसा की सीट पर कांग्रेस की कुमारी शैलजा ने बड़ी बढ़त बना ली


है। उन्होंने बीजेपी के अशोक तंवर को 128730 वोटों से पीछे छोड़ दिया है।      4 Jun 2024, 12:00:08 PM IST HARYANA LOKSABHA ELECTION RESULT 2024 LIVE: रोहतक सीट पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा की बढ़त


एक लाख के पार  Haryana Loksabha Election Result 2024 LIVE: रोहतक सीट पर कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बढ़त को और मजबूत कर लिया है। वह बीजेपी के अरविंद कुमार शर्मा से 120774 वोटों से


आगे हो गए हैं।  4 Jun 2024, 11:44:39 AM IST HARYANA LOKSABHA ELECTION RESULT 2024 LIVE: गुरुग्राम सहित छह सीटों पर आगे हुई कांग्रेस  Haryana Loksabha Election Result 2024 LIVE: हरियाणा में


कांग्रेस अब छह सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा को तीन लोकसभा सीटों पर बढ़त मिल रही है। कांग्रेस गुरुग्राम, अंबाला, रोहतक, हिसार, सिरसा और सोनीपत में आगे है।    4 Jun 2024, 11:11:28 AM IST


HARYANA LOKSBAHA ELECTION RESULT 2024 LIVE: रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा ने बनाई बड़ी बढ़त Haryana Loksbaha Election Result 2024 LIVE: रोहतक लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा ने बड़ी


बढ़त बना ली है। वह भाजपा के अरविंद शर्मा से साठ हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 4 Jun 2024, 10:43:45 AM IST HARYANA LOKSBAHA ELECTION RESULT 2024 LIVE: करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने


बनाई बढ़त Haryana Loksbaha Election Result 2024 LIVE: करनाल में हुए हुए विधानसभा उपचुनाव की भी मतगणना जारी है। तीन चरण की मतगणना हो चुकी है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कांग्रेस के तरलोचन


सिंह से आगे चल रहे हैं।     4 Jun 2024, 10:33:35 AM IST HARYANA LOKSBAHA ELECTION RESULT 2024 LIVE: गुरुग्राम से कांग्रेस के राज बब्बर को बड़ी बढ़त, भाजपा के राव इंद्रजीत पीछे Haryana


Loksbaha Election Result 2024 LIVE: गुरुग्राम से कांग्रेस के राज बब्बर को बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं भाजपा के राव इंद्रजीत पीछे चल रहे हैं।    4 Jun 2024, 10:37:13 AM IST HARYANA LOKSBAHA


ELECTION RESULT 2024 LIVE: हरियाणा में 5 सीटों पर कांग्रेस आगे Haryana Loksbaha Election Result 2024 LIVE: हरियाणा में 5 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। अंबाला सीट से कांग्रेस के वरूण चौधरी


बढ़त बनाए हुए है।    4 Jun 2024, 09:57:18 AM IST HARYANA LOKSBAHA ELECTION RESULT 2024 LIVE: कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी आगे Haryana Loksbaha Election Result 2024 LIVE: शुरुआती रुझानों


में कांग्रेस अम्बाला, गुडगाँव, रोहतक, सोनीपत और सिरसा में आगे चल रही है। वहीं भाजपा भिवानी-महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, हिसार और करनाल में आगे चल रही है। कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी आगे चल रही


है।  4 Jun 2024, 09:52:08 AM IST HARYANA LOKSBAHA ELECTION RESULT 2024 LIVE: हरियाणा में पांच सीटों पर कांग्रेस आगे  Haryana Loksbaha Election Result 2024 LIVE:हरियाणा में शुरुआती रुझानों


में बीजेपी के लिए अच्छी खबर नहीं है। पांच सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाती नजर आ रही है।   4 Jun 2024, 09:51:19 AM IST HARYANA LOKSBAHA ELECTION RESULT 2024 LIVE: करनाल में पूर्व मुख्यमंत्री


मनोहर लाल पीछे Haryana Loksbaha Election Result 2024 LIVE: हरियाणा में करनाल सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पीछे चल रहे हैं। मनोहर लाल अपनी सीएम की कुर्सी छोड़कर चुनावी मैदान में हैं। 3


सीटों पर इंडी अलायंस आगे चल रही है, वहीं 1 पर बीजेपी बढ़त बनाती नजर आ रही है। 4 Jun 2024, 08:32:10 AM IST HARYANA LOKSBAHA ELECTION RESULT 2024 LIVE: कुरुक्षेत्र सीट पर है त्रिकोणीय मुकाबला


Haryana Loksbaha Election Result 2024 LIVE: हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर भी वोटों की गिनती अब शुरू हो चुकी है।  कुरुक्षेत्र में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा की


तरफ से कांग्रेस का दामन छोड़कर आए नवीन जिंदल को मैदान में उतारा गया है। वहीं इंडी गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता को टिकट दिया गया है। इंडियन नेशनल लोकदल


ने पार्टी की तरफ से प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला रण क्षेत्र में उतरे हैं। पिछले आम चुनावों में प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के निर्मल सिंह को लगभग चार लाख वोटों


से मात दी थी। 4 Jun 2024, 08:27:56 AM IST HARYANA LOKSBAHA ELECTION RESULT 2024 LIVE:अंबाला सीट पर जल्द आएंगे रुझान Haryana Loksbaha Election Result 2024 LIVE: हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों


में से एक अंबाला सीट पर भी कुछ ही देर में फैसला आ जाएगा। पिछले 17 आम चुनावों में से 9 बार कांग्रेस जीती तो वहीं 5 बार भाजपा ने अपना परचम लहराया। इस बार भाजपा की तरफ से दिवंगत संसद रतन लाल


कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को मैदान में उतारा गया है तो वहीं कांग्रेस की तरफ से वरुण चौधरी को टिकट दिया गया है। बीजेपी इस बार जीत जाती है तो वह चुनावी हैट्रिक लगाने में सफल हो सकती है।


2014 और 2019 के आम चुनावों में भाजपा नेता रत्न लाल कटारिया ने जीत दर्ज की थी। PreviousNext


Trending News

Union Minister Shivaji Chouhan launches ‘Viksit Krishi Sankalp Abhiyan’ in Puri, lauds Odisha’s initiatives

BHUBANESWAR: Union Agriculture and Farmers’ Welfare Minister Shivraj Singh Chouhan on Thursday called upon people to joi...

Aditi bhavaraju to make acting debut with dhandoraa

Renowned playback singer Aditi Bhavaraju is soon going to make her on-screen debut, with the upcoming social drama _DHAN...

Congress' Jai Hind Yatra more like Jai Pakistan Yatra: BJP

NEW DELHI: The Bharatiya Janata Party (BJP) launched a scathing attack on the Congress on Friday, accusing its leaders o...

‘Pakistan ke Babbar, Hindustan ke Gabbar’: BJP slams Revanth Reddy over Rafale remark

NEW DELHI: Slamming Telangana Chief Minister Revanth Reddy over his statement regarding the destruction of Rafale jets d...

Haryana loksabha election result live: हरियाणा में कांग्रेस का खाता खुला, सिरसा सीट पर शैलजा जीती

| लाइव हिन्दुस्तान | Tue, 04 Jun 2024 05:48 PM हमें फॉलो करें HARYANA LOKSABHA ELECTION RESULTS LIVE: सात चरणों में हुए ...

Latests News

एक मई से बिजली का झटका झेलने को तैयार रहें!

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Wed, 11 Apr 2018 13:03:28 (IST) -21 के बाद जेएसईआरसी कभी भी जारी कर सकता है बढ़ा हुआ टैरिफ...

Pulwama attack: पुलवामा हमले की बसरी आज, साथियों को याद कर भावुक हुए जवान

Advertisment आज पुलवामा हमले की बरसी है. शहीदों की याद में उनके घर की मिट्टी लाई गई और मिट्टी के कलश को मेमोरियल वॉल के ...

अभिषेक रंजन: मारपीट, हत्या की कोशिश, समेत कई केस हैं दर्ज, नक्सलवाद के लिए बदनाम रहे अरवल में jap ने थमाया है टिकट

अभिषेक रंजन: मारपीट, हत्या की कोशिश, समेत कई केस हैं दर्ज, नक्सलवाद के लिए बदनाम रहे अरवल में JAP ने थमाया है टिकट | Jan...

‘तो क्या महज़ 71 बरस में चुनाव आयोग ढह गया? ’ पुण्य प्रसून बाजपेयी ने पूछे 3 सवाल; सोशल मीडिया पर मिलने लगे ऐसे जवाब

‘तो क्या महज़ 71 बरस में चुनाव आयोग ढह गया ?’ पुण्य प्रसून बाजपेयी ने पूछे 3 सवाल; सोशल मीडिया पर मिलने लगे ऐसे जवाब | J...

डर से नहीं खुलीं दवा की दुकानें

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Fri, 26 Jun 2020 07:36:02 (IST) - कोरोना पॉजिटिव पाए गए भालोटिया मार्केट के दुकानदार की शु...

Top