Twitter 2020 recap: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंसी और अमिताभ बच्चन के कोविड-19 ट्वीट ने बनाये ये रिकॉर्ड - twitter 2020 recap: virat kholi, anushka sharma pregnancy tweet most liked and amitabh bachchan's covid 19 tweet most quoted, check full list here
Twitter 2020 recap: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंसी और अमिताभ बच्चन के कोविड-19 ट्वीट ने बनाये ये रिकॉर्ड - twitter 2020 recap: virat kholi, anushka sharma pregnancy tweet most liked and amitabh bachchan's covid 19 tweet most quoted, check full list here"
Play all audios:
Most Famous Tweets in 2020 कोरोना वायरस पैनडेमिक से लेकर सुशांत सिंह राजपूत की डेथ और उनकी आख़िरी फ़िल्म दिल बेचारा ने कई दिनों तक ट्विटर पर मौजूदगी दर्ज़ करवायी। इनके बीच कुछ सकारात्मक
ट्वीट्स भी चर्चा में रहे। By Manoj VashisthEdited By: Updated: Wed, 09 Dec 2020 08:23 AM (IST) नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020 अपने आख़िरी महीने में पहुंच गया है। यह साल जहां बहुत-सी कड़वी यादों
के लिए जाना जाएगा, वहीं कुछ मीठी यादें भी छोड़कर जा रहा है। ट्विटर पर इस साल कई मुद्दे छाये रहे। कोरोना वायरस पैनडेमिक से लेकर सुशांत सिंह राजपूत की डेथ और उनकी आख़िरी फ़िल्म दिल बेचारा ने
कई दिनों तक ट्विटर पर मौजूदगी दर्ज़ करवायी। इनके बीच कुछ सकारात्मक ट्वीट्स भी चर्चा में रहे। ट्विटर ने ऐसे ट्वीट्स की लिस्ट जारी की है, जिन्होंने इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर किसी तरह का
रिकॉर्ड बनाया हो। MOST LIKED TWEET: > And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 > pic.twitter.com/iWANZ4cPdD > — Anushka Sharma (@AnushkaSharma) August 27, 2020 2020 का सबसे
अधिक पसंद किया गया ट्वीट बना अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी का एलान। 27 अगस्त को अनुष्का ने पति क्रिकेटर विराट कोहली के साथ एक तस्वीर पोस्ट करके अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। ट्विटर इंडिया
के मुताबिक, यह 2020 का मोस्ट लाइक्ड ट्वीट है। इस ट्वीट में अनुष्का ने बताया था कि जनवरी में वो बच्चे को जन्म देंगी। MOST QUOTED TWEET: > T 3590 -I have tested CoviD positive .. shifted
to Hospital .. > hospital informing authorities .. family and staff undergone tests , > results awaited .. > > All that have been in close proximity to me in the last 10 days
are > requested to please get themselves tested ! > — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 11, 2020 कोरोना वायरस पैनडेमिक ने इस साल व्यापक स्तर पर लोगों को प्रभावित किया। यहां तक कि
अमिताभ बच्चन भी इससे बच नहीं सके। जुलाई में बिग बी ने ट्वीट करके अपने कोविड-19 संक्रमित होने की सूचना दी थी। बिग बी का यह ट्वीट सबसे अधिक कोट किया गया ट्वीट बना। MOST RETWEETED TWEET: >
Thank you Neyveli pic.twitter.com/cXQC8iPukl > — Vijay (@actorvijay) February 10, 2020 वहीं, दक्षिण भारत के सुपर स्टार विजय का एक ट्वीट साल 2020 का सबसे अधिक रीट्वीट पाने वाला ट्वीट साबित
हुआ। फरवरी महीने में विजय ने एक सेल्फ़ी ट्वीट की थी, जिसमें उनके पीछे भारी भीड़ दिखायी दे रही है। इस ट्वीट को सबसे अधिक रीट्वीट किया गया। MOST TALKED TV SHOWS AND WEB SERIES:इंटरनेशनल वेब
सीरीज़ में नेटफ्लिक्स की मनी हाइस्ट की भारत में सबसे अधिक चर्चा हुई। वहीं, अमेज़न प्राइम पर आयी देसी वेब सीरीज़ में मिर्ज़ापुर 2 और आर्या सबसे अधिक चर्चित रहीं। टीवी शोज़ की बात करें तो
नागिन 4 और यह रिश्ता क्या कहलाता है ट्विटर पर सबसे अधिक चर्चित शोज़ रहे।
Trending News
पुस २५ देखि रत्ननगर महोत्सवचितवन — पूर्वी चितवनको रत्ननगर टिकौली चौरमा पुस २५ गतेदेखि माघ ७ गतेसम्म रत्ननगर महोत्सव हुने भएको छ । आयोजक समितिले बिह...
नितेशजंग कुँवर फिल्म खेल्दै, अदितीसँग रोमान्स गर्ने!काठमाडौँ — पछिल्लो समयका लोकप्रिय गायक हुन्, नितेशजंग कुँवर । उनका फ्यानका लागि खुशीको खबर छ– उनले फिल्म खेल्ने भएका छन्...
स्कुल जान सिकाउँदै बालकेन्द्ररौतहट — ‘घर बलियो जगले, राष्ट्र बलियो प्रारम्भिक बालविकासले’ भन्ने मूल नाराका साथ जिल्लाका विभिन्न विद्यालयमा सञ्चालित ‘...
औद्योगिक क्षेत्र स्थापनामा समस्याबुटवल — औद्योगिक क्षेत्र स्थापना गर्न गरिएको पहल सफल नभएपछि बुटवलका उद्योगी निराश बनेका छन् । <?xml encoding="UT...
एमाओवादी मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन गर्न तयारकाठमाडौ — विपक्षीहरूले आन्दोलनबाट सरकार हटाउने चेतावनी दिइरहेका बेला एमाओवादीले बजेट पेस गर्नुअघि सरकारबारे नयाँ प्रस्ता...
Latests News
Twitter 2020 recap: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंसी और अमिताभ बच्चन के कोविड-19 ट्वीट ने बनाये ये रिकॉर्ड - twitter 2020 recap: virat kholi,Most Famous Tweets in 2020 कोरोना वायरस पैनडेमिक से लेकर सुशांत सिंह राजपूत की डेथ और उनकी आख़िरी फ़िल्म दिल बेचारा ने क...
उस्तै सनसनीकाठमाडौं — १४ वर्षीया ओलम्पियन गौरिका सिंहले सनसनीपूर्ण प्रदर्शन कायमै राख्दै २० औं राष्ट्रिय पौडी प्रतियोगितामा खेलेका ...
'सरकार चाँडै बदल्नु अनिवार्य'काठमाडौ — नेकपा एमालेका अध्यक्ष झलनाथ खनालले असफल भइसकेको वर्तमान सरकारलाई चाँडै बदल्नु अनिवार्य भएको भन्दै प्रधानमन्त्र...
२३ डेरीका दूधमा कोलिफर्मकाठमाडौँ — राजधानीका २३ वटा प्रशोधित दूध डेरीका ३३ वटा ब्रान्ड (पाउच) मा मानव स्वास्थ्यलाई हानि पुर्याउने कोलिफर्म नामक...
एमाओवादी मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन गर्न तयारकाठमाडौ — विपक्षीहरूले आन्दोलनबाट सरकार हटाउने चेतावनी दिइरहेका बेला एमाओवादीले बजेट पेस गर्नुअघि सरकारबारे नयाँ प्रस्ता...