Bengal chunav: बंगाल में चुनाव से पहले पार्टियों को तोड़ने में व्यस्त तृणमूल-भाजपा, वामदल-कांग्रेस ले रही मजे - prabhat khabar
Bengal chunav: बंगाल में चुनाव से पहले पार्टियों को तोड़ने में व्यस्त तृणमूल-भाजपा, वामदल-कांग्रेस ले रही मजे - prabhat khabar"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
कोलकाता (नवीन कुमार राय) : बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 से पहले दिसंबर के महीने में राज्य का तापमान भले कम हो, राजनीतिक तापमान चरम पर है. एक ओर भारतीय जनता पार्टी और राज्य की सत्तारूढ़ ममता
बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस एक-दूसरी पार्टी को तोड़ने में व्यस्त है, तो कांग्रेस और वामदल के नेता इसके मजे ले रहे हैं. प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी भाजपा में तृणमूल कांग्रेस के
कद्दावर नेता रहे शुभेंदु अधिकारी के शामिल होने से भगवा शिविर का जोश हाई है, तो जवाबी कार्रवाई में तृणमूल कांग्रेस ने भी भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी को पार्टी में शामिल कराकर विरोधी खेमे
में तहलका मचा दिया है. इस पर वामपंथियों ने घास-फूल और कमल शिविर में हो रहे दलबदल का जमकर मजाक उड़ाया. वाम मोर्चा विधायक दल के नेता नेता सुजन चक्रवर्ती ने शुभेंदु अधिकारी के पार्टी बदलने का
मजाक उड़ाया. वहीं, तृणमूल नेता ने भी ट्वीट करके उनके इस कदम की आलोचना की. सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के साथ-साथ वाम-कांग्रेस गठबंधन की भी गतिविधियां चरम पर हैं. Also Read:
सबकी नजर अमित शाह पर, लेकिन खामोशी से बंगाल में भाजपा की जमीन तैयार कर रहे शाह के सिपहसालार राजनीतिक दलों के नेता अपने कार्यक्रमों की व्यवस्था करके जनता का ज्यादा से ज्यादा समर्थन हासिल करने
में जुटे हैं. भगवा शिविर येन-केन-प्रकारेण वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के लिए बेताब है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी को उम्मीद
है कि बंगाल में इस बार भाजपा की सरकार बनेगी. > শুধু মনে করিয়ে দেওয়া। > > কমরেড জ্যোতি বসু > বলেছিলেন – > 'ঘাড়ে করে এরাজ্যে > বিজেপিকে এনে প্রতিষ্ঠিত > করছে,
> এটাই মমতার সবচেয়ে বড় > অপরাধ'।। > > এখন হাড়ে হাড়ে সবাই টের > পাচ্ছেন। > বুঝতে পারছেন বিপদটা।। > pic.twitter.com/apDTwNvuec > > — Dr.Sujan Chakraborty
(@Sujan_Speak) December 21, 2020 उन्हें यह भी विश्वास हो चला है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में 200 से अधिक सीटें पार्टी जीतेगी. भाजपा के शीर्ष नेताओं में शुमार अमित शाह ने एक दिन पहले
ही अपना दो दिवसीय बंगाल दौरा समाप्त किया है. विधानसभा चुनावों से पहले शुभेंदु का भगवा शिविर में आना भाजपा को अतिरिक्त ऑक्सीजन दे रहा है. पूरे प्रकरण का माकपा विधायक सुजन चक्रवर्ती ने मजाक
उड़ाया है. Also Read: ट्विटर पर प्रशांत किशोर-भाजपा में छिड़ी जंग, बोले बाबुल, 2021 में न रहेगा सांप (TMC), न बजेगी (PK की) बांसुरी ट्विटर पर सुजन चक्रवर्ती ने लिखा, ‘खबर यह नहीं है कि
शुभेंदु अधिकारी सार्वजनिक रूप से भाजपा में शामिल हो गये. खबर यह है कि जब माननीय भाजपा से अघोषित रूप से प्रकट होंगे.’ उन्होंने कहा कि बंगाल में इस तरह की राजनीति का कोई चलन नहीं है. लेकिन,
ममता बनर्जी ने इसकी शुरूआत की. उन्हीं के कारण सांप्रदायिक शक्ति भाजपा का बंगाल में उदय हुआ है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ही हाथ पकड़ कर भाजपा को पश्चिम बंगाल में लायी. इसका खामियाजा आज
उन्हें भुगतना पड़ रहा है. अपने स्वार्थ के लिए उन्होंने पहले विरोधी दल कांग्रेस व वाम मोर्चा को कमजोर किया. आज हालात बदल रहे हैं. कांग्रेस व वाम मोर्चा दिनोंदिन मजबूत हो रही है और तृणमूल
कांग्रेस के खेमे में भाजपा सेंधमारी कर रही है. Also Read: तृणमूल में बगावत के बाद प्रशांत किशोर को ममता बनर्जी का अल्टीमेटम, कहा, समस्या दूर करें, नहीं तो लूंगी अंतिम फैसला POSTED BY :
MITHILESH JHA
Trending News
Jmi admission 2018-19: जामिया मिलिया इस्लामिया में विभिन्न कोर्सेज के लिए आवेदन का आज आखिरी दिनजामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में सेशन 2018-19 के विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन करने का आज (बुधवार) अं...
माता लक्ष्मी को करना है खुश तो शुक्रवार को जरूर करें ये काम, बरसेगी कृपाहफ्ते के सातों दिन ज्योतिष विद्या के अनुसार अलग-अलग महत्व रखते हैं। वैसे तो हर दिन शुभ माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य क...
आ गई 18 सप्ताह की brc रिपोर्ट, ‘नागिन 2’ शहरों में तो ‘कुमकुम भाग्य’ देश भर में नंबर वन शोबीएआरसी यानी कि ब्रॉडकास्ट आडिएंस रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया की 18 सप्ताह की रिपोर्ट आ गयी है। इस रिपोर्ट के अनुसार शब्बीर...
Happy christmas: इन शानदार मैसेज, photos और sms के जरिए दें अपने दोस्तों को क्रिसमस की शुभकामनाएंक्रिसमस का त्योहार हर साल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। जीसस क्राइस्ट के जन्मदिन के मौके पर मनाए जाने वाले...
Mahindra का बंपर दिवाली ऑफर! Scorpio से लेकर alturas g4 पर मिल रही है 1. 15 लाख रुपये तक की छूटMAHINDRA DISCOUNT OFFER: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा इस त्योहारी सीजन में अपने ग्राहकों के ल...
Latests News
ये है गुरुवार को बृहस्पति देव की पूजा करने की सरल विधिगुरुवार के दिन को भगवान बृहस्पति का दिन कहा जाता है। इसलिए इस दिन को भगवान बृहस्पति की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। भगव...
20 साल बाद रिहा हुए चिश्तीBY: KUSHAL MISHRA | Updated Date: Thu, 12 Apr 2012 11:28:00 (IST) पाक प्रधान मंत्री आसिफ़ अली ज़रदारी ने प्रधानमंत्री मन...
टीवी-फ्रिज सहित कंज्यूमर सामान होंगे महंगेहायर इंडिया के प्रेजिडेंट एरिक ब्रगैंजा का कहना है कि एक्साइज ड्यूटी में मिल रही सब्सिडी अब खत्म हो गई है, इसलिए प्राइस ...
Punjab mp ravneet singh bittu will be the leader of congress in lok sabha in place of adhir ranjan | अधीर रंजन की जगह पंजाब के सांसद रवनीत सिंह बिट्टूकांग्रेस (Congress) ने पंजाब (Punjab) के पार्टी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) को लोकसभा (Lok Sabha) में ...
नहीं पूरी हुई पहली मांग बंदियों के खिलाफ केस दर्जBY: INEXTLIVE | Updated Date: Mon, 04 Apr 2016 02:10:13 (IST) -जिला जेल में हुए बवाल के बाद 106 बंदियों को बनाया गया आरो...