त्रिपुरा में तकनीक-आधारित कृषि क्रांति की शुरुआत, किसानों की आमदनी बढ़ाने को 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' लॉन्च
त्रिपुरा में तकनीक-आधारित कृषि क्रांति की शुरुआत, किसानों की आमदनी बढ़ाने को 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' लॉन्च"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
बिश्रामगंज, (त्रिपुरा) 29 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने गुरुवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ किया। बिश्रामगंज से अभियान वाहनों को हरी झंडी दिखाकर
रवाना करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे राज्य में कृषि क्षेत्र में तकनीकी क्रांति लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह राज्यव्यापी पहल केंद्र सरकार के देशव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसका
उद्देश्य किसानों की आमदनी को दोगुना करने के साथ-साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), 5जी और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से खेती को उन्नत बनाना है। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री रतन लाल नाथ
एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। यह अभियान 12 जून तक ज़ोर-शोर से चलाया जाएगा। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक राज्यभर के गांवों में जाकर किसानों को आधुनिक तकनीकों का प्रत्यक्ष
प्रशिक्षण देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. साहा ने कहा, यह अभियान त्रिपुरा की कृषि को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। एआई और 5जी जैसी तकनीकों के माध्यम से हम सटीक खेती, फसल की
निगरानी और मौसम की भविष्यवाणी को सुलभ बनाएंगे। इससे उत्पादन बढ़ेगा और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी। तकनीकी उपायों में एआई आधारित कीट व रोग पहचान प्रणाली, फसल उत्पादकता में वृद्धि, गांवों में
बेहतर कनेक्टिविटी, और वैज्ञानिक तकनीकों का खेतों में प्रत्यक्ष प्रशिक्षण शामिल हैं। कृषि मंत्री रतन लाल नाथ ने कहा कि राज्य में 2015 के बाद से कई किसानों की आमदनी दोगुनी हो चुकी है।
उन्होंने इसे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं व तकनीकी पहल का परिणाम बताया। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 12 दिनों में कुल 864 बैठकों का आयोजन किया जाएगा जिसमें कृषि वैज्ञानिक किसानों के साथ
प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। नाथ ने यह भी बताया कि कृषि क्षेत्र में अब पढ़े-लिखे युवाओं की रुचि बढ़ रही है। इसी क्रम में सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री और मंत्री ने श्रेष्ठ किसानों को सम्मानित
किया और उन्नत कृषि यंत्र भी वितरित किए। --आईएएनएस डीएससी Advertisment डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की
है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Trending News
अहिल्याबाई होल्कर न्याय और साहस की प्रतीक, हमारी सरकार उनके मूल्यों से लेती है प्रेरणा : मोहन चरण माझीभुवनेश्वर, 31 मई (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के जयदेव भवन में आयोजित राजमाता अहिल्याबाई ह...
रक्षाबंधन पर बहनों के लिए यह है बड़ी खुशखबर... मोदी सरकार का फैसला26 अगस्त 2018 को राखी का पर्व है। चारों तरफ बाजार में रौनक है। बहनें राखियां तलाश रही हैं। इस बार बहनों के लिए खास खुशखब...
Rr vs rcb ipl 2024 highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगाई हार की हैट्रिक, राजस्थान लगातार चौथा मैच जीतकर बना टेबल टॉपरRR vs RCB IPL 2024 updates Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ...
Up new dgp: राजीव कृष्ण बने राज्य के नए dgp, प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिलाUP New DGP: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को राजीव कृष्ण को राज्य का नया डीजीपी नियुक्त किया है. इससे पहल...
Ipl में जो कमाल मुंबई इंडियंस ने चौथी बार किया, बाकी टीमें आज तक नहीं कर सकींIPL 2024 में लगातार 3 हार के बाद मुंबई इंडियंस जीत की पटरी पर लौट चुकी है. उसने अब लगातार दो मुकाबले जीत लिए हैं. हालांक...
Latests News
त्रिपुरा में तकनीक-आधारित कृषि क्रांति की शुरुआत, किसानों की आमदनी बढ़ाने को 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' लॉन्चबिश्रामगंज, (त्रिपुरा) 29 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने गुरुवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान क...
बंपर मुनाफे के बाद रॉकेट बना 84 पैसे वाला शेयर, पस्त माहौल में 19% उछला भाववित्त वर्ष 2025 में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 2.99 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 24 में यह 84.5 लाख रुपये था, जो ...
2025 के पहले पांच महीनों में मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से राजस्व में 17 प्रतिशत का जबरदस्त उछालमुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में 2025 के पहले पांच महीनों में बजट कैटेगरी के तहत प्रॉपर्टी रजिस्...
Ipl 2025: gt vs mi मैच में इन्हें चुनकर बनाइए अपनी ड्रीम11 टीम, शानदार फॉर्म में हैं ये खिलाड़ीGT VS MI DREAM11 PREDICTION: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है. ये मै...
हार्ट पेशेंट्स के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 5 सब्जीहार्ट पेशेंट्स के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 5 सब्जी...