महाराष्ट्र में विकास का नया विस्तार : समृद्धि महामार्ग और ठाणे क्रीक ब्रिज का उद्घाटन
महाराष्ट्र में विकास का नया विस्तार : समृद्धि महामार्ग और ठाणे क्रीक ब्रिज का उद्घाटन"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
मुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में गुरुवार एक ऐतिहासिक दिन रहा, जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन कर विकास की नई
रेखा खींची। इनमें से प्रमुख परियोजना हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग का अंतिम चरण, जो इगतपुरी से आमने (ठाणे) तक 76 किलोमीटर लंबा है। यह समृद्धि महामार्ग अब पूरी
तरह से तैयार हो गया है और इसे महाराष्ट्र की समृद्धि की भाग्य रेखा बताया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस मौके को राज्य की प्रगति और बुनियादी ढांचे के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक क्षण
बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना करोड़ों लोगों की यात्रा को न केवल सरल और तेज बनाएगी, बल्कि आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास को भी मजबूती प्रदान करेगी। इसको लेकर सीएमओ महाराष्ट्र ने एक्स
पर लिखा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग (इगतपुरी से आमने, ठाणे - 76 किमी) के अंतिम चरण का उद्घाटन किया, जो करोड़ों लोगों की
यात्रा को आसान बनाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने करोड़ों लोगों की यात्रा को आसान बनाने के लिए हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग (इगतपुरी से आमने, ठाणे - 76
किमी) के अंतिम चरण का उद्घाटन किया इसी के साथ, मुख्यमंत्री फडणवीस ने सायन-पनवेल महामार्ग पर स्थित ठाणे क्रीक ब्रिज नंबर 3 साउथ चैनल का भी उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक पुल के शुरू होने से
मुंबई और पुणे के बीच की यात्रा और भी सहज, सुरक्षित और तेज हो गई है। यह पुल न केवल इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि यह मुंबई-पुणे महामार्ग को एक नया आयाम भी देता है। उद्घाटन के अवसर
पर प्रस्तुत एक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति में इस ब्रिज से जुड़े तकनीकी पहलुओं और इसके निर्माण की यात्रा को विस्तार से दिखाया गया। इसको लेकर सीएमओ महाराष्ट्र ने एक्स पर लिखा, नए पुल से मुंबई-पुणे
की यात्रा और भी आरामदायक हो जाएगी! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज सायन-पनवेल राजमार्ग पर ठाणे क्रीक पर पुल नंबर 3 साउथ चैनल का उद्घाटन किया। इस नए पुल ने मुंबई-पुणे राजमार्ग को एक नया
आयाम दिया है। यह एवी इस विकास परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करता है, जो इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन उदाहरण है। इन दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री की दूरदृष्टि का प्रमाण
है, जिसमें वह महाराष्ट्र को देश के सबसे अग्रणी और प्रगतिशील राज्यों की कतार में लाना चाहते हैं। समृद्धि महामार्ग और ठाणे क्रीक ब्रिज न केवल भौगोलिक दूरी को कम करेंगे, बल्कि राज्य के विभिन्न
क्षेत्रों के बीच सामाजिक और आर्थिक संपर्क को भी सुदृढ़ करेंगे। ये परियोजनाएं महाराष्ट्र के विकास पथ को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक ठोस कदम हैं। --आईएएनएस पीएसके/जीकेटी Advertisment
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही
होगी.
Trending News
फ्लिपकार्ट की सेल का आज आखिरी दिन, 7,299 में tv खरीदने का मौकाई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर टीवी, एलईडी पर सेल का फायदा उठाने का आज आखिरी दिन है। फ्लिपकार्ट पर थॉमसन कंपनी टीवी और एलई...
Ravindra jadeja | latest ravindra jadeja - eenaduఐసీసీ టెస్టు జట్టులో బుమ్రా, జడేజా, జైశ్వాల్ ICC Test Team Of The Year: 2024 ఐసీసీ టెస్టు జట్టులో ముగ్గురు భారత ఆటగాళ్ల...
ये तरीके अपनाकर आप कई दिनों तक घर में रख सकते हैं केले, नहीं होंगे खराबकेले का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि केले में प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्र...
कांकेर में कोरोना संक्रमण से तीन की मौत, मिले 237 नए मरीजजिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। 24 घंटों के अंदर जिले में 237 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। साथ ह...
शिल्पा शेट्टी के बताएं इन 5 आसन को जरूर करें ट्राय, रहेंगे बिल्कुल फिट और हेल्दीShilpa Shetty Yoga Poses: बॉलीवुड एक्सट्रेस शिल्पा शेट्टी काफी फिटनेस फ्रीक हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह एक्सरसाइज से ...
Latests News
महाराष्ट्र में विकास का नया विस्तार : समृद्धि महामार्ग और ठाणे क्रीक ब्रिज का उद्घाटनमुंबई, 5 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में गुरुवार एक ऐतिहासिक दिन रहा, जब मुख्यमंत्री द...
आज का तुला राशिफल 3 जून: तुला राशि वालों क्या मिलेगा अप्रत्याशित लाभ, पढ़ें राशिफलLIBRA HOROSCOPE TULA RASHI KA RASHIFAL HOROSCOPE : राशि चक्र की यह सातवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा त...
विकराल रूप लेता जा रहा है कोरोना वायरस, 2021 में पहली बार 300 से अधिक मौतेंHindi NewsIndia NewsDaily deaths due to the Covid-19 crossed 300 mark for the first time in 2021 on saturday देश में कोर...
Article 370 पर बोले कैप्टन अमरिंदर- पाकिस्तान हल्के में नहीं लेगा इसे, भारत के खिलाफ करेगा हरकतJAMMU- KASHMIR ARTICLE 35A AND 370: जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने संबंधी केंद्र के कदम...
India’s moon mission chandrayaan 2: स्पेस पॉवर बनने की ओर एक कदम अमेरिकी वैज्ञानिक भी रख रहे निगाहवाशिंगटन (पीटीआई)। अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक, जिनमें नासा के लोग भी शामिल हैं, सभी की निगाहें चांद पर हैं क्योंकि वे भा...