टी20 मुंबई लीग 2025 के लिए लीग सलाहकार नियुक्त किए गए लालचंद राजपूत

Newsnationtv

टी20 मुंबई लीग 2025 के लिए लीग सलाहकार नियुक्त किए गए लालचंद राजपूत"


Play all audios:

Loading...

मुंबई, जून 1 (आईएएनएस)। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अनुभवी कोच लालचंद राजपूत को आगामी टी20 मुंबई लीग 2025 के लिए लीग सलाहकार नियुक्त किया है। साथ ही एसोसिएशन


ने एक ऐसी समर्पित टीम की घोषणा की है जो उनके साथ प्रतिभा पहचान और विकास को मजबूत करने के लिए काम करेगी। लालचंद राजपूत (63) का कोचिंग के क्षेत्र में लंबा अनुभव है। वह 2007 में टी20 विश्व कप


जीतने वाली भारतीय टीम के मैनेजर थे। वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच हैं। पूर्व में अफगानिस्तान और जिंबाब्वे के कोच भी रहे हैं। घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट


में बतौर कोच और नेतृत्व की भूमिका में लंबा अनुभव रखने वाले लालचंद राजपूत के साथ प्रतिभा पहचान और विकास के लिए गठित टीम में संजय पाटिल, गुलाम पारकर, रवि ठक्कर और मुसाविर खोटे शामिल हैं, जो


मुंबई क्रिकेट के जाने-माने नाम हैं। एमसीए सचिव अभय हडप ने कहा, हम टी20 मुंबई लीग 2025 के लिए लीग सलाहकार के रूप में लालचंद राजपूत का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। खेल के विकास के लिए उनका


विशाल अनुभव और समर्पण उन्हें लीग का मार्गदर्शन करने और उभरती प्रतिभाओं को निखारने के लिए एकदम सही विकल्प बनाता है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में, लीग मुंबई क्रिकेट उत्कृष्टता को


प्रदर्शित करने के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में विकसित होती रहेगी। टी20 मुंबई लीग छह साल बाद फिर से आयोजित हो रही है। यह लीग का तीसरा सीजन होगा। अगले सीजन से पहले बड़े स्तर पर नीलामी होनी तय


है। टी20 मुंबई लीग में मुंबई से संबंध रखने वाले भारतीय टीम के बड़े चेहरे भी खेलते नजर आएंगे। इसमें सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान और शार्दुल


ठाकुर शामिल हैं। मुशीर खान और अंगकृष रघुवंशी जैसे युवा भी खेलते नजर आएंगे। लीग में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। ये टीमें हैं - सोबो मुंबई फॉल्कंस, बांद्रा ब्लास्टर्स, एआरसीएस अंधेरी, ईगल थाणे


स्ट्राइकर्स, आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबअर्ब्स, मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स, ट्राइंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट और नॉर्थ मुंबई पैंथर्स। टी20 मुंबई लीग का तीसरा सीजन 4 से 12 जून तक


वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। --आईएएनएस पीएके/एकेजे Advertisment डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह


की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.


Trending News

शामली : मुंडेट कलां गांव में किसान की गोली मारकर हत्या

SHAMLI NEWS - शामली। हिन्दुस्तान टीम आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव मुडेटकला में बदमाशों ने... Newswrap हिन्दुस्तान, शा...

16 जुलाई का राशिफल: आज आपकी क्रिएटीविटी आपको सबसे आगे ले जाएगी लेकिन कोई करीबी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है

कैसा रहेगा ये साल - इस साल नई जिम्मेदारियों का भार आपके कंधों पर रहेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार में बड़े लाभ की ...

बीवी की लाश को तंदूर में भूना था, जेल से निकल सुशील शर्मा बोला- जोड़ों की होनी चाहिए काउंसलिंग

बीवी की लाश को तंदूर में भूना था, जेल से निकल सुशील शर्मा बोला- जोड़ों की होनी चाहिए काउंसलिंग | Jansatta...

Chandrayaan 3 landing live- चंद्रयान-3 के लैंडर से बाहर निकला रोवर, चांद पर मिशन में जुटा प्रज्ञान

| लाइव हिन्दुस्तान | Wed, 23 Aug 2023 10:47 PM हमें फॉलो करें CHANDRAYAAN 3 LANDING LIVE UPDATES-  भारत का मिशन चंद्रयान...

शिक्षामित्र आंदोलन: कहीं रोकी ट्रेन तो कहीं गाया राष्ट्रगान, देखें वीडियो

समायोजन की मांग को लेकर शिक्षामित्रों का कार्य बहिष्कार लखनऊ सहित अवध के जिलों में तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। मुरा...

Latests News

टी20 मुंबई लीग 2025 के लिए लीग सलाहकार नियुक्त किए गए लालचंद राजपूत

मुंबई, जून 1 (आईएएनएस)। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अनुभवी कोच लालचंद राजपूत को आगामी टी2...

Abvp stokes controversy by playing ‘mandir wahin banayenge’ song at hyd uni fest

Responding to the allegations, president of the students’ union Aarti Nagpal said, “We had several chief guests on day o...

Ms dhoni: धोनी को आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल का पद संभालने के लिए कितनी सैलरी मिलती है?

MS DHONI: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. लेकिन वह ...

नोडल अधिकारी ने किया सीएचसी, नगर पालिका का निरीक्षण

MEERUT NEWS - एक बार फिर मेरठ जिले के नोडल अधिकारी पवन कुमार शुक्रवार को सरधना पहुंचे। उन्होंने सीएचसी व नगर पालिका का न...

पापा सैफ अली खान संग सैर पर निकले तैमूर, स्पाइडरमैन टी-शर्ट में नजर आए बेहद क्यूट

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वह जल्द ही दूसरे बेबी को जन्म देंगी। इस समय करीना कपूर प्रे...

Top