वियतनाम के बाई दिन्ह पैगोडा में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों पर श्रद्धालुओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Newsnationtv

वियतनाम के बाई दिन्ह पैगोडा में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों पर श्रद्धालुओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि"


Play all audios:

Loading...

हनोई, 21 मई (आईएएनएस)। भारत से भेजे गए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को बुधवार को वियतनाम के निन्ह बिन्ह प्रांत के प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर बाई दीन्ह पैगोडा में स्थापित किया गया। प्रांतीय नेताओं


सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अवशेषों का स्वागत किया। भारत और वियतनाम से आए भिक्षुओं ने पारंपरिक प्रार्थनाएं कीं। अवशेष वियतनाम के हा नाम प्रांत के तम चुक पैगोडा से निन्ह बिन्ह के


बौद्ध मंदिर में पहुंचे। वियतनाम सरकार द्वारा संरक्षित पवित्र अवशेषों को बाई दिन्ह पैगोडा में अनुयायियों द्वारा प्राप्त किया गया। इससे पहले, हजारों लोगों ने पवित्र वातावरण में तम चुक पैगोडा


में अवशेषों की प्रदर्शनी में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पवित्र अवशेषों को 2 मई को केंद्रीय में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा लाया


गया था, जिसमें आंध्र प्रदेश के मंत्री कंडुला दुर्गेश और वरिष्ठ भिक्षु तथा अधिकारी भी शामिल थे। संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस समारोह के हिस्से के रूप में वियतनाम लाए गए पवित्र अवशेषों को गुरुवार


को भारत वापस लाया जाएगा। अवशेषों को पहले हो ची मिन्ह सिटी में थान तम पैगोडा, फिर ताय निन्ह प्रांत में बा डेन माउंटेन, हनोई में क्वान सु पैगोडा और हा नाम में तम चुक पैगोडा में प्रदर्शित किया


गया था। पिछले सप्ताह वियतनाम में भारतीय दूतावास ने भगवान बुद्ध के अवशेषों और आगामी परियोजनाओं के बारे में स्थानीय मीडिया के साथ जानकारी साझा की। इसे भारत का राष्ट्रीय खजाना बताते हुए


दूतावास ने कहा कि भगवान बुद्ध के अवशेषों का वियतनाम आना दोनों सरकारों, वियतनाम बौद्ध संघ और अन्य संगठनों के बीच सहयोग का परिणाम है। भारत द्वारा पवित्र अवशेषों को वियतनाम भेजने की वियतनाम के


राष्ट्रपति लुओंग कुओंग ने सराहना की थी और कहा था कि इससे दोनों देशों के बीच मजबूत आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे। --आईएएनएस पीएके/एकेजे Advertisment डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस


न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.


Trending News

संगीत से हार का बदला है सीमा की जीत

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Fri, 08 Jan 2016 07:40:32 (IST) - 2012 के विधानसभा चुनाव में संगीत सोम से मिली थी हार - पि...

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, छाया कोहरा

COLD WAVES IN DELHI-NCR, FOG IN MORNING शहर में आज सुबह कड़ाके की ठंड रही और कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के औस...

दादा-दादी पर 6 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या का आऱोप, लॉकडाउन में मां-बाप से दूर थी बच्ची

Coronavirus, Lockdown: दादा-दादी पर 6 साल की मासूम के साथ रेप करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगा है। लॉकडाउन की वजह से ...

पूर्व मंत्री के भतीजे पर चाकू से हमला

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Mon, 10 Dec 2018 11:22:50 (IST) JAMSHEDPUR: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता ...

पैक्ड दूध में बढ़ी मिलावट!

-आशंका पर प्रशासन चौकन्ना, गांवों से सीधे मिलावटी दूध ले रही ब्रांडेड कंपनियां - नकली और मिलावटी दूध बनाने वालों को किया...

Latests News

वियतनाम के बाई दिन्ह पैगोडा में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों पर श्रद्धालुओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

हनोई, 21 मई (आईएएनएस)। भारत से भेजे गए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को बुधवार को वियतनाम के निन्ह बिन्ह प्रांत के प्रसि...

शार्दुल ठाकुर बने इंग्लैंड के 'लॉर्ड', 86 साल बाद अंग्रेजों की धरती पर हुआ धूम मचाने वाला कारनामा

शार्दुल ठाकुर इंग्लैंड में बल्ले से कमाल कर रहे हैं. शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने इंग्लैंड दौरे पर अपनी बैटिंग से ध...

झांसी में गिरा सेना का ड्रोन, आवाज और रंग-बिरंगी लाइटें देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप

झांसी में बबीना फायरिंग रेंज से सैन्य निगरानी के लिए उड़ाया गया ड्रोन सीमा से सटे गांव मारकुआं में गिर गया। जमीन पर रंग-ब...

व्यापारी के परिजनों को दिया दस लाख का चेक

MEERUT NEWS - वाणिज्य कर विभाग में पंजीकृत व्यापारी की दुर्घटना में मृत्यु होने पर बड़ौत के व्यापारी के परिजनों को प्रदे...

इन चार वजहों से आपको बिना तकिया लगाए सोने की होनी चाहिए आदत

हम सभी को सिर के नीचे तकिया लगाकर सोने की आदत होती है। मुलायम तकिया लगाकर सोने में हम सुविधा महसूस करते हैं, लेकिन क्या ...

Top