दिल्ली को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में डीटीयू का जागरूकता कार्यक्रम

Newsnationtv

दिल्ली को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में डीटीयू का जागरूकता कार्यक्रम"


Play all audios:

Loading...

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। दिल्ली को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए शासन और प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के शाहबाद दौलतपुर स्थित दिल्ली टेक्निकल


यूनिवर्सिटी (डीटीयू) ने बुधवार को प्लास्टिक मुक्त सार्वजनिक स्थान अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता मुख्य अतिथि के


रूप में शामिल हुए। उनके साथ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के उपमहापौर जयभगवान यादव, निगम आयुक्त अश्विनी कुमार और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिल्ली को


स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना था। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, स्वच्छ दिल्ली का सपना तभी साकार होगा, जब हम सभी मिलकर


प्लास्टिक के उपयोग को कम करें। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मैं दिल्ली नगर निगम, दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी


और इस आयोजन से जुड़ी सभी संस्थाओं को बधाई देता हूं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे एकल-उपयोग प्लास्टिक से परहेज करें और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाएं। दिल्ली नगर निगम के आयुक्त


अश्विनी कुमार ने कहा, प्लास्टिक प्रदूषण एक गंभीर समस्या है और इसे रोकने के लिए सख्ती से प्रतिबंध लागू करना जरूरी है। हम न केवल नियमों को लागू करेंगे, बल्कि लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसे


अभियानों को और बढ़ावा देंगे। दिल्ली को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है, जिसमें नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों और प्रशासन की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में


उपमहापौर जयभगवान यादव ने भी अपने विचार साझा किए और कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि मानव स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से


अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें। डीटीयू के छात्रों और प्रोफेसरों ने भी इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया, जिसमें प्लास्टिक


के दुष्प्रभावों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी शामिल थी। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने प्रतिज्ञा ली कि वे प्लास्टिक के उपयोग को कम करेंगे और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देंगे। --आईएएनएस


एकेएस/एकेजे Advertisment डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी


जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.


Trending News

ऊंची जाति के बगीचे से बच्ची ने तोड़ लिया फूल, दबंगों ने गांव के सभी 40 दलित परिवारों का कर दिया हुक्कापानी बंद

ऊंची जाति के बगीचे से बच्ची ने तोड़ लिया फूल, दबंगों ने गांव के सभी 40 दलित परिवारों का कर दिया हुक्कापानी बंद | Jansatt...

Omg! यहां शारीरिक संबंध बनाने के लिए मिलती हैं छुट्टी

सेक्स के लिए छुट्टी देने का प्रस्ताव भी निकाल दिया गया है। _ _ Updated Date:October 26, 2015 4:59 PM IST _ _ By Nutan Si...

Upsc ies, iss 2019 recruitment: यहां इतने पदों पर वैकेंसी, जानें हर जरूरी जानकारी

UPSC IES, ISS 2019: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विसेज (IES) और इंडियन स्टेस्टिकल सर्विस (ISS) भर्ती प...

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, ट्रायल कोर्ट के 135 जजों को कर दिया ट्रांसफर

दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा आदेश जारी किया। इस आदेश में दिल्ली के अलग-अलग ट्रायल कोर्ट के 135 जजों का हाई कोर्ट...

Krrish 4 shooting starts soon: ऋतिक की 'कृष 4' शूट की तैयारियां शुरू मृणाल हो सकती हैं लीड एक्ट्रेस

कानपुर (फीचर डेस्क)। Krrish 4 Shooting Starts Soon: ऋतिक की 'कृष 4' शूट की तैयारियां शुरू,  मृणाल हो सकती हैं ...

Latests News

दिल्ली को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में डीटीयू का जागरूकता कार्यक्रम

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। दिल्ली को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए शासन और प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ...

T20 में 1000 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने क्रिस गेल, उनके आसपास कोई दूसरा नहीं

* Hindi * Sports Hindi * Chris Gayle Completed 1000 Sixes In T20 Cricket Only Player To Do So वेस्ट इंडीज के धाकड़ बल्ले...

न्यूजीलैंड के इस साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने कप्तान केन विलियमसन

केन विलियमसन को न्यूजीलैंड क्रिकेट अवॉर्ड्स में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया है। विलियमसन के अलावा रॉस टेलर...

उत्तराखंड जन एकता पार्टी के गठन की घोषणा

पूर्व काबीना मंत्री दिनेश धनै को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया उत्तराखंड जन एकता पार्टी के गठन की घोषणा उत्तराखंड...

Rewa news: झोपड़ी में लावारिस मिली 15 दिन की मासूम, पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल में कराया भर्ती

रायपुर कर्चुलियान थाना अंतर्गत सिंदुरा गांव में स्थित झोपड़ी में मिली, पुलिस पतासाजी में जुटी By SUNIL DAHIYA Edited By: ...

Top