साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 तक
साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 तक"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
लग्नराशि पर आधारित कला शांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने
वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। मेष लग्नराशि: इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ अच्छे
व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं। हफ्ते के मध्य में आपको कुछ सेहत से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। धन संबंधी मामलों के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं
में वृद्धि के योग रहेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। कामकाज की अधिकता बनी रह सकती है। वृषभ लग्नराशि: इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को शुरुआत में कामधंधे से संबंधित कुछ
परेशानी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद संभव हैं। हफ्ते के मध्य भाग में अपनी सेहत का ध्यान रखें। अचानक धन लाभ के योग रहेंगे। आपके खर्च में वृद्धि बनी रहेगी। धार्मिक
कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ आपको मिल सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता शुभ फल देने वाला रहेगा। मिथुन लग्नराशि: इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को धन का लाभ मिल
सकता है। कुछ व्यर्थ के खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। शत्रु पक्ष से आपको थोड़ा सचेत बने रहने की सलाह रहेगी। कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह हफ्ता आपको शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। व्यापारिक वर्ग
को व्यापार में वृद्धि मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। दैनिक जीवन में अपनी वाणी पर ध्यान रखें। कर्क लग्नराशि: इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई समस्या परेशान कर
सकती है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता थोड़ा मेहनत वाला बना रह सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी। आपके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल बनी रह सकती
है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान बना रह सकता है। सिंह लग्नराशि: इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास बहुत बढ़ा रहेगा। आपको अपनी दैनिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।
सेहत को लेकर भी आपको थोड़ा सतर्क बने रहने की जरूरत रहेगी। धन संबंधी लाभ आपको मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। संतान संबंधी शुभ समाचार आपको मिल सकते हैं। धार्मिक ग्रंथों
में आपकी रुचि बढ़ेगी। कन्या लग्नराशि: इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को आलस्य की अधिकता परेशान कर सकती है। संतान के साथ आपके मनमुटाव संभव हैं। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अधिक परिश्रम वाला
बना रहेगा। कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ दे सकता है। आपके जीवनसाथी को कोई लाभ मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में कोई नकारात्मक परिणाम आपको मिल सकते हैं। दैनिक बोलचाल में
अपनी भाषा का ध्यान रखें। तुला लग्नराशि: इस सप्ताह तुला राशि के जातकों की शुरुआत अच्छी रहेगी। पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना लाभ देगा। हफ्ते के
मध्य में कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा रहेगा। पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। धन संबंधी समस्याएं आपकी दूर होंगी। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता अच्छे परिणाम दे सकता है।
नकारात्मक विचारों से दूर रहें। वृश्चिक लग्नराशि: इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को कामकाज से संबंधित दौड़-भाग बनी रह सकती है। आपका मन किसी अज्ञात भय के कारण परेशान हो सकता है। धन संबंधी
मामलों में आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों तथा सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। संतान के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। दैनिक कार्यों को लेकर आलस्य से बचने की
सलाह रहेगी। धनु लग्नराशि: इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। आपके खर्च अधिक मात्रा में बने रह सकते हैं। कामकाज से संबंधित मामलों में आपको अच्छी सफलता
मिल सकती है। अचानक धन का लाभ आपको मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। भाग्य आपके लिए सफलता के नए मार्ग खोल सकता है। मकर लग्नराशि: इस सप्ताह मकर राशि के
जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा, किंतु उनकी सेहत आपको कुछ परेशान कर सकती है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अधिक परिश्रम वाला बना रहेगा। संतान के साथ
मतभेद न हो, इसका ध्यान रखें। अचानक कोई बड़ा खर्च आपके सामने आ सकता है। यात्रा के योग रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें, सिरदर्द की समस्या हो सकती है। व्यर्थ के कार्यों से दूर बने रहने की सलाह
रहेगी। कुंभ लग्नराशि: यह सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ दिक्कतें मिल सकती हैं। कामकाज को लेकर आपको लोगों का सहयोग कम मिलेगा। हफ्ते के
मध्य भाग में आपको अच्छा धन का लाभ मिल सकता है। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। हफ्ते का अंतिम भाग कुछ खर्च वाला हो
सकता है। मीन लग्नराशि: यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए थोड़ा परिश्रम वाला बना रह सकता है। कामकाज से संबंधित आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं। आलस्य से दूर बने रहने की सलाह रहेगी। छात्र वर्ग
का मन अपने कार्यों से भटक सकता है। क्रोध में आकर कोई निर्णय न लें। लाभ को लेकर स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कामकाज से संबंधित दौड़-भाग बनी रह सकती है। भाई-बहनों के साथ
तालमेल बना कर चलना उचित रहेगा। (साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा तथा
जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।) प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष मोबाइल नं: 91-6261231618 मेल: कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम वेबसाइट: एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू
डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉम --आईएएनएस केआर/ Advertisment डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में
संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Trending News
किसान आंदोलन पर कोरोना का साया, सिंघु बॉर्डर पर तैनात 2 पुलिस अधिकारी पॉजिटिवतीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली से सटे सिंघु बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में दो पुलिस अधिकारी कोरोना संक्रमित मिले हैं...
खिलौने के रूप में आए पीएम नरेंद्र मोदी, अमेजन पर बिक रहा है ये सॉफ्ट टॉयनरेंद्र मोदी को एक खिलौने बनाने वाली कंपनी ने सॉफ्ट टॉय के रुप में अमेजन पर लांच किया है। इसकी कीमत 999 रुपए रखी गयी है।...
Chandra grahan: चंद्र ग्रहण पर गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर क्यों नहीं निकलना चाहिए?चंद्र ग्रहण कब शुरू हो रहा है? साल 2024 में दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. 18 सितंबर 2024 को भाद्रपद माह की पूर्णिमा ...
Rules change from 1 june: आधार कार्ड से लेकर lpg cylinder रेट तक, 1 जून से बदलेंगे ये नियम!RULES CHANGE FROM 1 JUNE: 1 जून 2025 से कुछ बड़े बदलाव लागू होने वाले हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और जिंदगी पर प...
Lockdown के बीच अंतरराष्ट्रीय पहलवान अंशु तोमर ने लिए सात फेरेलॉकडाउन में मंगलवार को मलकपुर गांव में अंतर्राष्ट्रीय पहलवान अंशु तोमर की शादी रीति-रिवाजों के साथ अनोखे ढंग से हुई। बार...
Latests News
साप्ताहिक राशिफल 10 फरवरी से 16 फरवरी 2025 तकलग्नराशि पर आधारित कला शांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और ...
Fir against amitabh bachchan, kbc makers on manusmriti question: sona mohapatra has this to sayAbhimanyu Pawar, BJP legislator from Ausa in Latur district, in a complaint to Latur SP Nikhil Pingle said action should...
सचिन तेंदुलकर ने अपने बचपन की फोटो के साथ जानिए क्यों शेयर की लारा के बेटे की फोटो, दिल जीत लेगा कैप्शनमास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को बचपन से क्रिकेट बड़ा लगाव था। बचपन की उनकी एक फोटो है, जिसमें उनके घुंघराले लंबे बाल नज...
लखनऊ से लेकर उन्नाव, सीतापुर, आजमगढ़ तक फैला है जालMAINPURI NEWS - विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर कबूतरबाज यूपी के युवाओं से ठगी करते हैं और उन्हें अपने हाल पर छोड़ देते है...
बार और बेंच को मिलकर करना होगा काम, सीजेआई ने प्रयागराज से दिया संदेशमुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई ने शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के नवनिर्मित अधिवक्ता चैंबर्स व मल्टीलेवल पार्किंग का उद्...