बेंगलुरु में बारिश से प्रभावित सिल्क बोर्ड क्षेत्र का भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने निरीक्षण किया
बेंगलुरु में बारिश से प्रभावित सिल्क बोर्ड क्षेत्र का भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने निरीक्षण किया"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
बेंगलुरु, 20 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेंगलुरु में लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव की वजह से भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। सिल्क बोर्ड, एचआरबीआर लेआउट और बोम्मनहल्ली इलाके में जलभराव
से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग की ओर से शहर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता आर.
अशोक और अन्य पार्टी नेताओं के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जलभराव के कारण सिल्क बोर्ड के पास प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया और स्थिति का आकलन किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई.
विजयेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार दावा करती है कि विकास के कार्य किए गए। लेकिन, विकास कहां है। यहां पर तो कई कार्य पूरे नहीं हो पाए। क्योंकि, वर्करों को समय पर वेतन नहीं दिया गया। यहां के लोग
काफी परेशान हैं, बेंगलुरु में बाढ़ आ गई है। तीन लोगों की जान चली गई है। राज्य सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, “कांग्रेस सरकार की
उपलब्धि यह है कि बीते 2 साल में बेंगलुरु को बदहाल बना दिया गया। भारी वर्षा से बेंगलुरु के सिल्क बोर्ड के पास क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया गया तथा निरीक्षण किया गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण
है कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद बेंगलुरु के विकास को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप हर बार बारिश के समय यहां नारकीय स्थिति पैदा हो जाती है, जिससे आम लोगों को रोजाना
परेशानी उठानी पड़ती है और राजधानी की प्रतिष्ठा गिरती है। सत्ता में आने के दो साल बाद भी एक भी विकास परियोजना लागू नहीं करने, कोई वादा पूरा नहीं करने तथा जनता पर लगातार महंगाई थोपने वाली
राज्य सरकार बारिश से प्रभावित लोगों की पीड़ा सुनने के बजाय आकर्षक विज्ञापनों व सम्मेलनों के माध्यम से खुद की उपलब्धि बता रही है। यह कुछ और नहीं बल्कि जनविरोधी कदम है। बेंगलुरु के प्रभारी
उपमुख्यमंत्री, जिन्होंने इसे ब्रांड बेंगलुरु बनाने का वादा किया था, उन्होंने बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने में विफल होकर बेंगलुरु को लोगों के लिए नरक बना दिया है।“ कर्नाटक विधानसभा में
विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कहा कि मुझे लगता है कि बेंगलुरु के विकास के लिए कम से कम 5,000 करोड़ रुपये की जरूरत है। लेकिन, कांग्रेस सरकार पैसा लूट रही है। भाजपा नेता चालवाड़ी नारायण स्वामी ने
कहा कि यह ग्रेटर बेंगलुरु नहीं है। यह जल बेंगलुरु में तब्दील हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार का दावा है कि उसने बेंगलुरु में सड़कें अच्छी बनाई है। लेकिन, वर्तमान की स्थिति
देखिए यहां पर सड़कें तालाब का रूप ले चुकी हैं। लोगों का काफी परेशानी हो रही है। सड़कों पर चलने के लिए हमें आने वाले दिनों में नाव की जरूरत होगी। इसके बिना हम सड़क पर नहीं जा सकेंगे। बीबीएमपी
आयुक्त महेश्वर राव ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि हमारी टीमें भारी बारिश के बाद भी तैयार रहें। हमारी टीमें इतनी पर्याप्त हैं कि हम फिर से काम पर लग सकें। भाजपा
एमएलसी एन. रविकुमार ने कहा कि बेंगलुरु में तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे कई इलाकों में पहुंचना मुश्किल हो गया है और आगे भी बारिश होने की संभावना है। इससे
पूरा शहर परेशान है। --आईएएनएस डीकेएम/जीकेटी Advertisment डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में
संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Trending News
Switzerland में सेना के बंकरों में बना दिए गए हैं होटल, देखें तस्वीरेंIND vs ENG: विराट कोहली के 18 नंबर पर इस खिलाड़ी ने किया कब्जा, इंग्लैंड में इस नंबर की जर्सी पहनकर खेलता आया नजर...
महाराष्ट्र पुलिस के ‘अर्नोल्ड’! बेमिसाल बॉडी देख अपराधियों के छूट जाते हैं पसीने; किशोर डांगे की कहानी…महाराष्ट्र पुलिस के ‘अर्नोल्ड’! बेमिसाल बॉडी देख अपराधियों के छूट जाते हैं पसीने; किशोर डांगे की कहानी… | Jansatta...
आज ही के दिन सचिन की बैटिंग से मैदान में आई आंधी 25 मिनट तक रुका रहा था खेलनई दिल्ली (आईएएनएस)। आज से 22 साल पहले 22 अप्रैल को शारजाह के मैदान में कुछ ऐसा हुआ था, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।...
दिल्ली दरबार: भगदड़ की आशंका के चलते स्थगितBY: SUBHESH SHARMA | Updated Date: Sat, 11 Jan 2014 12:21:01 (IST) मगर पहले ही दिन सचिवालय में लगे जनता दरबार में पहुंचे...
Covid-19: पुलिस जिप्सी में हुई महिला की डिलिवरी, पुलिसकर्मियों ने बढ़ाया मदद का हाथ- विटामिन-बी6 से बढ़ती है इम्यूनिटी - विटामिन-सी - विटामिन-ई – जो लोग बीमार हैं, उनसे कम से कम 6 फीट की दूरी पर रहें। –...
Latests News
बेंगलुरु में बारिश से प्रभावित सिल्क बोर्ड क्षेत्र का भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने निरीक्षण कियाबेंगलुरु, 20 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेंगलुरु में लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव की वजह से भारी समस्या उत्पन्न ह...
इस तरह दिव्यंका त्रिपाठी, रवि दुबे, एकता कपूर ने मनाया गणेश चतुर्थी का त्योहार, देखें तस्वीरेंइस तरह दिव्यंका त्रिपाठी, रवि दुबे, एकता कपूर ने मनाया गणेश चतुर्थी का त्योहार, देखें तस्वीरें | Jansatta...
राज्य में 7000 टन ऑक्सीन उपलब्ध है: बन्नाजमशेदपुर वरीय संवाददाता Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 22 April 2021 03:31 AM Share Follow Us on __ जमशेदपुर वरीय सं...
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में सांसद नहीं भेजने का टीएमसी का फैसला गलत : मदन राठौड़पाली,19 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने टीएमसी के सांसद यूसुफ पठान को सर्वदलीय प्रतिनिधिमं...
Covid-19: पुलिस जिप्सी में हुई महिला की डिलिवरी, पुलिसकर्मियों ने बढ़ाया मदद का हाथ- विटामिन-बी6 से बढ़ती है इम्यूनिटी - विटामिन-सी - विटामिन-ई – जो लोग बीमार हैं, उनसे कम से कम 6 फीट की दूरी पर रहें। –...