नोएडा में मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ के चचेरे भाई और उनकी पत्‍नी का शव बरामद, लूट व हत्‍या की आशंका

Naidunia

नोएडा में मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ के चचेरे भाई और उनकी पत्‍नी का शव बरामद, लूट व हत्‍या की आशंका"


Play all audios:

Loading...

बुजुर्ग दंपती (नरेंद्र नाथ-सुमन नाथ) का शव बरामद हुआ। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। By NAVODIT SAKTAWAT Edited By: NAVODIT SAKTAWAT Publish Date: Fri, 05


Feb 2021 04:03:02 PM (IST) Updated Date: Fri, 05 Feb 2021 04:05:56 PM (IST) ग्रेटर नोएडा में हैरान करने वाली घटनी सामने आई है। ग्रेटर नोएडा में स्थित एक घर में रात भर पार्टी चली और सुबह घर


के बुजुर्ग दंपती (नरेंद्र नाथ-सुमन नाथ) का शव बरामद हुआ। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला लूट के दौरान हत्या से जुड़ा है। मिली


जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र नाथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ के चचेरे भाई थे। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के अल्फा 2 सेक्टर के


आई 24 मकान नंबर में बुजुर्ग दंपति रहते थे। महिला का नाम सुमन नाथ और उनके पति का नाम नरेंद्र नाथ था। सुमन पिछले लंबे समय से लोगों को निशुल्क योग की शिक्षा दे रही थीं। स्थानीय पुलिस से मिली


जानकारी में पता चला है कि बृहस्पतिवार रात घर पर देर रात तक पार्टी हुई थी। मौके से शराब की बोतल व खाने-पीने का अन्य सामान भी बरामद हुआ है। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है, जिससे लूटपाट की


संभावना जताई जा रही है। सुमन और नरेंद्र नाथ के बेटे रोहित अपनी पत्नी निधि के साथ एडब्ल्यूएचओ सोसाइटी में रहते हैं, जबकि मृतक की बेटी सोनू परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। शुरुआत जांच में


यह भी पता चला है कि बुजुर्ग दंपती ने कुछ लोगों को ब्याज पर पैसा दिया था। आशंका जताई जा रही है कि जिन लोगों ने ब्याज पर पैसा लिया था उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है। वहीं, पुलिस अभी इस बारे


में कुछ भी कहने से बच रही है। उसका कहना है कि बुजुर्ग दंपती की हत्या को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हत्या को लेकर कई एंगल से जांच की जा रही है। संभवया यह मामला लूटपाट से जुड़ा लग रहा


है।


Trending News

ipta program in meerut इप्टा के रंगोत्सव-2018 में ‘मेरा वजूद नाटक प्रथम, Meerut Hindi News - Hindustan

MEERUT NEWS - भारतीय जन नाट्य संघ(इप्टा) के राष्ट्रीय प्लेटिनम वर्ष पर रंगोत्सव का में गाजियाबाद के नाटक ‘मेरा वजूद नाटक...

ममता बनर्जी को लगा तगड़ा झटका, चुनाव से पहले तृणमूल विधायक देवश्री राय ने पार्टी से इस्तीफा दिया, भाजपा में हो सकती हैं शामिल - prabhat khabar

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका लगा. ममता की करीबी विधायक देवश्री राय...

माउथवॉश का इस्‍तेमाल पैदा कर सकता है मुंह में जलन, और भी हो सकते हैं नुकसान

SIDE EFFECTS OF MOUTHWASH: मुंह को स्वस्थ रखने के लिए इसका खास ख्याल रखना जरुरी होता है। अगर आप अपने मुंह का ध्यान नहीं ...

Oxygen crisis in meerut: ऑक्सीजन नहीं मिलने से सीएचसी पर व्यापारी ने तोड़ा दम - oxygen crisis in meerut businessman broke down on chc hospital due to

मेरठ के सीएचसी मवाना में सोमवार देर रात ऑक्सीजन नहीं मिलने से 45 वर्षीय व्यापारी की मौत हो गयी। स्वजन ने शव का अंतिम संस...

वैश्विक अर्थव्यवस्था के धीमेपन के बीच 2025 में 6. 3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था: ओईसीडी

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। वैश्विक अर्थव्यवस्था के धीमेपन के बीच भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। ओईसीडी के...

Latests News

नोएडा में मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम कमल नाथ के चचेरे भाई और उनकी पत्‍नी का शव बरामद, लूट व हत्‍या की आशंका

बुजुर्ग दंपती (नरेंद्र नाथ-सुमन नाथ) का शव बरामद हुआ। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।...

Aaj ka panchang 8 april 2021: जानें गुरूवार के राहुकाल व दिशाशूल की स्थिति आज के दिन इस दिशा में जानें से बचे

डाॅ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिषाचार्य और वास्तुविद)। Dainik Panchang 8 April 2021 गुरूवार को द्वादशी तिथि 27:16:39 बजे तक तदोप...

Virender sehwag | latest virender sehwag - eenadu

అలాంటి నిర్ణయాలు ఎందుకు: పంత్, గిల్ కెప్టెన్సీపై సెహ్వాగ్ విమర్శలు IPL 2025: ఐపీఎల్‌లో యువ కెప్టెన్ల పనితీరుపై మాజీ క్రి...

श्रावस्ती:जिले में एक और मरीज मिला कोरोना पाजिटिव

SHRAVASTI NEWS - बाहर से आये 25 प्रवासियों का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें से एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट ...

डीएमसीएच की एक्सरे मशीन ठप, हाहाकार

डीएमसीएच के सर्जिकल विभाग की एक्सरे मशीन खराब हो जाने के कारण सोमवार को मरीजों के बीच अफरातफरी मच गई। दर्जनों मरीज एक्सर...

Top