Indore news: 60 फीट गहरा कुआं साफ करने उतरे 2 मजदूरों की दम घुटने से मौत
Indore news: 60 फीट गहरा कुआं साफ करने उतरे 2 मजदूरों की दम घुटने से मौत"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
INDORE NEWS: बताया जाता है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण युवकों का दम घुटा और मौत हो गई। By HEMANT KUMAR UPADHYAY Edited By: HEMANT KUMAR UPADHYAY Publish Date: Tue, 20 Apr 2021 07:50:21 PM
(IST) Updated Date: Tue, 20 Apr 2021 10:55:21 PM (IST) इंदौर। नईदुनिया प्रतिनिधि। इंद्रलोक कालोनी में मंगलवार अपराह्न कुआं साफ कर रहे मजदूर राजा हटकर और ऋतिक यादव की मौत हो गई। क्लॉथ मार्केट
के दलाल त्रिलोक चंद ठाकुर ने उन्हें 60 फीट गहरा कुआं साफ करने बुलाया था। परिजनों ने त्रिलोक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एएसपी (पश्चिम-2) डॉ.प्रशांत चौबे के मुताबिक घटना अन्नपूर्णा थाना के
समीप स्थित इंद्रलोक कॉलोनी की अपराह्न करीब 5 बजे की है। 60 वर्षीय त्रिलोक पुत्र पवन ठाकुर के कुएं में गाद भरी थी। सुबह करीब 11 बेज उसने बालदा कॉलोनी निवासी राजा पुत्र औंकार हटकर और रिषी
पैलेस से ऋतिक पुत्र रामपाल यादव को कुआं साफ करने बुलाया था। दोनों मजदूर मचान बना कर करीब 60 फीट गहरे कुएं में उतरे और गाद निकालने लगे। एएसपी के मुताबिक कुएं की चौड़ाई सिर्फ 6 फीट थी और
ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों का दम घुट गया। काफी देर बाद हलचल नहीं होने पर त्रिलोक ने पुलिस को कॉल किया और अन्नपूर्णा थाना टीआइ गोपाल परमार मौके पर पहुंचे। टीआइ ने निजी अस्पताल से ऑक्सीजन और
एम्बुलेंस भी बुला ली। नगर निगम की मदद से निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम पहुंची और दोनों को बाहर निकाला। उस वक्त एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और
दूसरे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और कहा त्रिलोक की लापरवाही से मौत हुई है। वह कुएं से धन निकलवाना चाहता था। टीआइ के मुताबिक धन की बात झूठी है। कुआं साफ
करने ही उतरे थे। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है। त्रिलोक की लापरवाही की जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। टीम को भेजा था _निजी कुएं में दो लोगों के गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद रेसक्यू के
लिए टीम को भेजा था। कुंए की सफाई निजी तौर पर कराई जा रही थी।_ -प्रतिभा पाल, निगमायुक्त
Trending News
इंडिया गेट पर लगा रही थी भारत-विरोधी नारे, महिला को उठा ले गई पुलिसदिल्ली के इंडिया गेट पर एक महिला द्वारा रविवार को भारत-विरोधी नारे लगाने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मह...
‘बधाई हो’ फेम एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती, मदद को आगे आए फ़िल्म के एक्टर-डायरेक्टर‘बधाई हो’ फेम एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती, मदद को आगे आए फ़िल्म के एक्टर-डायरेक्टर | Jan...
सिक्स पैक्स दिखाने वाली फिल्मों से आयुष्मान को है सख्त परहेजBY: RUCHI D SHARMA | Updated Date: Sat, 19 Dec 2015 10:25:01 (IST) ऐसी है जानकारी बुधवार को एक इंटरव्यू के दौरान आयुष्मा...
31 मार्च से पहले पूरे कर लें ये 8 काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान31 March : वित्त वर्ष 31 मार्च 2021 को खत्म होने वाला है। हर वित्त वर्ष के आखिरी में कई तरह के फाइनेंशियल कार्यों का डेड...
कैमरा ऑन करते ही कोबरा ने मुंह से उगल दी बिल्ली, सामने आया खतरनाक वीडियो!सोशल मीडिया पर सांपों से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर...
Latests News
Indore news: 60 फीट गहरा कुआं साफ करने उतरे 2 मजदूरों की दम घुटने से मौतINDORE NEWS: बताया जाता है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण युवकों का दम घुटा और मौत हो गई। By HEMANT KUMAR UPADHYAY Edited By:...
Cisf के 18 और जवान कोरोना पाॅजिटिव अब तक कुल संक्रमित 64नई दिल्ली (एएनआई)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में 18 से अधिक जवानों की जांच रविवार को कोरोना पाॅजिटिव निकली...
Video: 6 छक्कों से पहले युवी को फ्लिंटॉफ ने उकसाया था ऐसे- 'गला काट डालूंगा... 'युवी के छह छक्कों के पीछे की कहानी टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 10 साल पहले 19 सितंबर को कुछ ऐसा का...
“lijiye block kr dia”: swaraj’s response to her online trollOn 21 June, Tanvi Sethi, a resident of Uttar Pradesh, tweeted to the External Affairs Minister after her passport applic...
Halloween special podcast: 'jashn-e-aaseb' with bhoot-pret & evil spirits_(This story was originally published on 29 October 2022. It is being reposted on account of Halloween 2023.)_ Halloween...