Mp weather update : राजधानी में बढ़ा दिन का तापमान, इंदौर, होशंगाबाद में बारिश के आसार

Naidunia

Mp weather update : राजधानी में बढ़ा दिन का तापमान, इंदौर, होशंगाबाद में बारिश के आसार"


Play all audios:

Loading...

MP WEATHER UPDATE : प्रदेश में सबसे अधिक 42.5 डिग्रीसे. तापमान खंडवा में रिकार्ड किया गया। By LALIT KATARIYA Edited By: LALIT KATARIYA Publish Date: Tue, 13 Apr 2021 07:04:04 PM (IST)


Updated Date: Tue, 13 Apr 2021 08:04:18 PM (IST) भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। कोंकण से केरल तक बनी द्रोणिका लाइन (ट्रफ) के कारण आ रही नमी के कारण मध्यप्रदेश के दक्षिणी भाग में गरज-चमक के साथ


बरसात होने की संभावना बन गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। राजधानी भोपाल में बुधवार को बादल छाने के साथ


बूंदाबांदी होने के आसार हैं। उधर मंगलवार को पश्चिमी मप्र में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी क्रम में भोपाल का अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। प्रदेश में सबसे अधिक 42.5


डिग्रीसे. तापमान खंडवा में रिकार्ड किया गया। प्रदेश में 22 वेदर स्टेशनों पर अधिकतम तापमान 40 से 42.5 डिग्रीसे. के बीच दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को


राजधानी में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्रीसे. अधिक रहा। साथ ही सोमवार के अधिकतम तापमान (37.9 डिग्रीसे.) की तुलना में 2.2 डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम


तापमान 21.9 डिग्रीसे. दर्ज हुआ। जो सामान्य रहा। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर सक्रिय है। उसके प्रभाव से पश्चिमी


राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। एक ट्रफ कोंकण से लेकर दक्षिणी केरल तक बना हुआ है। इसके अतिरिक्त एक अन्य ट्रफ दक्षिणी छत्तीसगढ़ से झारखंड, बिहार होते हुए पश्चिमी बंगाल तक बना हुआ है।


इन चार वेदर सिस्टम के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से वातावरण में कुछ नमी मिल रही है। इस वजह से पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। शुक्ला के मुताबिक बुधवार को इंदौर, जबलपुर,


होशंगाबाद के जिलों में कहीं-कहीं बरसात होने की संभावना है। इस दौरान राजधानी में भी दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। उधर बुधवार को भी एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में


दाखिल होने के आसार हैं। इस वजह से अभी मौसम साफ होने की उम्मीद नहीं दिख रही है।


Trending News

देखिए, क्या हुआ जब विराट कोहली को वरमाला पहना रही थीं अनुष्का शर्मा, videos

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इटली के मिलान गांव में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपने...

Hindi news: आज की ताजा खबरें | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में

2, जून 2025 Essay on Operation Sindoor: 22 अप्रैल 2025 का दिन, पहलगाम की शांत वादियों में चीख उठा। यह वो दिन था जब मानवत...

फरियादी से मारपीट करने पर एक दरोगा, दो सिपाही निलंबित

थाने में दरोगा और सिपाहियों ने कुछ दिनों पूर्व एक फरियादी के साथ मारपीट की थी। इसका विडियो वायरल होने पर एसपी ने जांच के...

यूपी में नए धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत बरेली से पहली गिरफ्तारी कानून बनते ही दर्ज हुआ था लव जिहाद का ये पहला केस

बरेली (पीटीआई)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने धर्म परिवर्तन कानून के तहत पहली गिरफ्तारी की है। बरेली में गिरफ्तार किए गए युवक पर...

Delhi: aap suspends former mla nitin tyagi for anti-party activities

BEFORE RECEIVING THE SUSPENSION LETTER, THE FORMER MLA NITIN TYAGI POSTED A VIDEO ON X AND SLAMMED THE AAM AADMI PARTY A...

Latests News

Mp weather update : राजधानी में बढ़ा दिन का तापमान, इंदौर, होशंगाबाद में बारिश के आसार

MP WEATHER UPDATE : प्रदेश में सबसे अधिक 42.5 डिग्रीसे. तापमान खंडवा में रिकार्ड किया गया। By LALIT KATARIYA Edited By: ...

कल दो सेक्टरों में चार घंटे बिजली नहीं आएगी

नोएडा। विद्युत निगम द्वारा मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार को दो सेक्टरों में चार... Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाWed, 10 Ma...

कपिल शर्मा का ऐसा लुक अब तक किसी ने नहीं देखा तभी तो हो रहा है वायरल

ऐम्सटर्डैम के मॉल में दिखा कपिल शर्मा का हेवीवेट लुक मुंबई ब्यूरो। कपिल शर्मा आजकल भारत में नहीं हैं और टीवी पर तो कतई न...

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: क्यों 28 फरवरी को मनाया जाता है ‘साइंस डे’, रमन प्रभाव से इसका क्या है संबंध

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: क्यों 28 फरवरी को मनाया जाता है ‘साइंस डे’, रमन प्रभाव से इसका क्या है संबंध | Jansatta...

कैबिनेट की बैठक आज

राज्य मंत्रिपरिषद की मंगलवार को चार बजे प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में बैठक होगी। यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय वि...

Top