Mp sports news: मलखंब में उज्जैन बना ओवर ऑल चैंपियन, भोपाल के प्रणीत और उज्जैन की शिवानी बनी चैंपियन ऑफ चैंपियन
Mp sports news: मलखंब में उज्जैन बना ओवर ऑल चैंपियन, भोपाल के प्रणीत और उज्जैन की शिवानी बनी चैंपियन ऑफ चैंपियन"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
MP SPORTS NEWS: तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता में अंतिम दिन खिलाडियों ने जोरदार प्रदर्शन। By LALIT KATARIYA Edited By: LALIT KATARIYA Publish Date: Fri, 19 Mar 2021 06:10:00 PM
(IST) Updated Date: Fri, 19 Mar 2021 06:10:10 AM (IST) भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में ओवर ऑल चैंपियनशिप उज्जैन ने जीत ली है। शाजापुर
उप विजेता बना। बालिका सीनियर वर्ग में पन्ना और जूनियर बालिका वर्ग में छतरपुर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में भोपाल के प्रणीत यादव तथा बालिका वर्ग में
उज्जैन की शिवानी किलोरिया को चैंपियन ऑफ चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्थानीय तात्या टोपे स्टेडियम के मार्शल आर्ट हॉल में व्यक्तिगत स्पर्धा के जूनियर बालक वर्ग में उज्जैन के प्रणव
कोरी ने पहला, भोपाल के प्रणीत यादव ने दूसरा व उज्जैन के इन्द्रजीत नागर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में उज्जैन के चन्द्र शेखर चैहान ने पहला और विश्नेश सुगंधी ने दूसरा स्थान
पाया। शाजापुर के सचिन गवले ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका जूनियर वर्ग में उज्जैन की जेसिका प्रजापति ने पहला, रिद्धिमा शर्मा ने दूसरा व शाजापुर की चन्द्रिश मित्तोला ने तीसरा स्थान
प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में उज्जैन की शिवानी किरोलिया ने पहला, सोनू मंडावलिया ने दूसरा व शाजापुर की रितिका गवली ने तीसरा स्थान हासिल किया। मलखंब खिलाडि़यों ने ऐसा प्रदर्शन किया
कि दर्शक पलक भी ना झपक सके राजधानी के तात्या टोपे स्टेडियम के मार्शल आर्ट हॉल में गुरुवार को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रदेश के खिलाडि़यों ने अपने प्रदर्शन से उपस्थित दर्शकों
का दिल जीत लिया। लगभग डेढ घंट में खिलाडि़यों ऐसे हेरतअंगेज प्रदर्शन किया कि दर्शकों की नजरे उन पर जमीं की जमीं रह गई थी। हर खिलाड़ी को अपना कौशल प्रदर्शन करने के लिए लगभग 90 सेकंड का समय
मिलता है, इतने समय में उन्हें अपनी दक्षता का परिचय देना होता है, खिलाडि़यों ने ऐसा प्रदर्शन किया जैसे लग रहा हो कि इसी दिन के लिए उन्होंने अपनी ऊर्जा बचाकर रखी थी, लगभग डेढ़ घंटे तक एक के
बाद एक बारी-बारी से अपना प्रदर्शन करना शुरू किया। दर्शक सांसे रोककर इन होनहार मलखंब खिलाडि़यों के पोल मलखंब, रोप मलखंब और हेगिंग मलखंब पर किए गए प्रदर्शन को निहारते रह गए। श्वेता और तनिशा
ने बांधा समां समारोह में उज्जैन की खिलाड़ी श्वेता चौहान और तनिषा जाधव ने रोप मलखंब पर बेहतरीन प्रदर्शन कर समां बांध दिया। श्वेता ने सिर पर पानी से भरे कांच के गिलास और जलती हुई मोमबत्ती के
साथ अपना कौशल दिखाया। वहीं तनिषा जाधव ने दोनों हाथों में मशाल लेकर रोप मलखंब में अपना दम दिखाया। जब तक संगीत की धुन पर इनका प्रदर्शन चलता रहा तब तक पूरे हॉल में सन्नाटा पसर गया। दर्शक इनके
कारनामें देखकर रोमांचित हो गए। खेलमंत्री ने की जमकर तारीफ, मप्र में खुलेगी मलखंब अकादमी खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने इस मौके पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडि़यों की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि यह खेल पूरी दुनिया में खेला जाना चाहिए, हमारे पास इस खेल के बहुत बेहतरीन खिलाड़ी और प्रशिक्षक मौजूद है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही मप्र में मलखंब अकादमी स्थापित की जाएगी।
इसके अलावा मलखंब के खिलाडि़यों को दूसरे खेलों में जाने का भी अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह सभी भाषा का मूल संस्कत है, उसी तरह सभी खेलों का मूल मलखंब है। प्रदेश के 366 खिलाडि़यों
ने की भागीदारी खेल संचालक पवन जैन ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में 21 जिलों के 366 बालक-बालिका खिलाड़ियों, 44 विभागीय प्रशिक्षकों और 15 तकनीकी निर्णायकों ने भागीदारी की। उन्होंने
बताया कि मलखंब हमारा राज्य खेल है, खेल विभाग द्वारा प्रदेश के 13 जिलों में मलखंब केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है तथा 22 केन्द्रों को विभागीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में इस
मौके पर संयुक्त संचालक डॉ. विनोद प्रधान, संयुक्त संचालक बीएस यादव, मप्र मलखंब एसोसिएशन के सचिव के.श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रकाश ताण्डी, तकनीकी समिति के चेयरमेन राजेन्द्र शर्मा एवं
द्रोणाचार्य अवार्डी मलखंब प्रशिक्षक योगेश मालवीय व प्रशिक्षक भारत बांधेवाल उपस्थित थे।
Trending News
लॉफिंग बुद्धा को कितना जानते हैं आप? घर में रखने से होते हैं ये फायदेबौद्ध धर्म से जुड़े हुए तमाम प्रसंग बड़े ही लोकप्रिय हैं। इन्हीं में से एक प्रसंग लॉफिंग बुद्धा का है। यह प्रसंग जापान क...
कानपुर : जापान में 3 साल नौकरी कर लौटा भारत पास किया सिविल सर्विसेस एग्जामBY: MANOJ KHARE | Updated Date: Sat, 06 Apr 2019 09:10:15 (IST) -आईआईटी कानपुर से बीटेक के बाद जापान में की तीन साल नौकर...
विराट-अनुष्का से भी ज्यादा रही इन हस्तियों की शादी की चर्चा24 घंटे में 4 मौतें, 3000+ एक्टिव केस… कोरोना ने देश में पकड़ी रफ्तार...
स्नान के बाद भोजन करने के क्या बताए गए हैं वैज्ञानिक और धार्मिक लाभ, जानिएभोजन हमारे शरीर की मूलभूत आवशकता है। भोजन से हमारे शरीर को ऊर्जा, स्फूर्ति और शक्ति मिलती है। जिससे हम अपनी दिनचर्या के ...
राजनीति: उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और प्रयोगमानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पिछले साल नवंबर में ‘लीडरशिप फॉर एकेडेमिशियंस’ (लीप) नामक एक अभिनव योजना का शुभारंभ किया थ...
Latests News
Mp sports news: मलखंब में उज्जैन बना ओवर ऑल चैंपियन, भोपाल के प्रणीत और उज्जैन की शिवानी बनी चैंपियन ऑफ चैंपियनMP SPORTS NEWS: तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता में अंतिम दिन खिलाडियों ने जोरदार प्रदर्शन। By LALIT KATARIYA ...
Astrology in hindi: spiritual news, dainik rashifal in hindi2025 साल 2025 आपकी राशि के लिए सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य को देने वाला होगा। इस वर्ष आप कई बड़े निर्णय अपने जीवन में ले सकत...
Dengue cases in barmer: खतरा- गुजरात से बाड़मेर आ रहा डेंगू, अब तक सामने आए इतने मामले | three dengue cases were reported in barmer city in ten daysत्योहारों पर लौट रहे घर अगस्त महीने में राखी सहित कई त्योहार हैं। इसके कारण अन्य राज्यों में रहने वाले बाड़मेर के लोग घर...
कानपुर : जापान में 3 साल नौकरी कर लौटा भारत पास किया सिविल सर्विसेस एग्जामBY: MANOJ KHARE | Updated Date: Sat, 06 Apr 2019 09:10:15 (IST) -आईआईटी कानपुर से बीटेक के बाद जापान में की तीन साल नौकर...
भारत चीन सीमा पर भूस्खलन का आइबी ने दिया था इनपुट -देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा पर भूस्खलन की सूचना इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) से शासन को मिली। फिर ...