Rain alert: मॉनसून की एंट्री से पहले खुशखबरी, यूपी समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल; जानें मौसम का ताजा हाल
Rain alert: मॉनसून की एंट्री से पहले खुशखबरी, यूपी समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल; जानें मौसम का ताजा हाल"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
RAIN ALERT, WEATHER UPDATE: जल्द ही मॉनसून की एंट्री होने जा रही है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। उससे पहले ही मौसम विभाग ने खुशखबरी देते हुए बताया है कि यूपी समेत कई राज्यों में बारिश होने
वाली है। RAIN ALERT, WEATHER UPDATE 21 MAY: देशभर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग मॉनसून की एंट्री का इंतजार कर रहे हैं। इस बार 27 मई तक मॉनसून केरल तट पर दस्तक दे सकता है, जिसके बाद
देश के अन्य हिस्सों की ओर जाएगा। मॉनसून की एंट्री से पहले देशभर में यूपी समेत विभिन्न राज्यों में बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने खुशखबरी देते हुए बताया है कि
गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल में अगले छह से सात दिनों के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने जा रही है। इसके अलावा, केरल में अगले तीन से चार दिनों में ही मॉनसून के आने की संभावना बन रही
है। हालांकि, राजस्थान में 21-25 मई, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान में 21-23 मई को हीटवेव की स्थिति रहने की आशंका बनी हुई है। दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो केरल, तटीय और
दक्षिणी इंटीरियर कर्नाटक में 21-27 मई, तटीय कर्नाटक में 21 मई को भारी से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में अगले पांच
दिनों के दौरान बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पश्चिमी हिस्सों की बात करें तो कोंकण, गोवा, गुजरात, मध्य
महाराष्ट्र में 21-23 मई, मराठवाड़ा में 21 मई को भारी बारिश होगी। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो यहां भी अगले सात दिनों तक विभिन्न राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
इसमें से असम, मेघालय में 21-27 मई, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 21-25 मई, अरुणाचल प्रदेश में 23-25 मई, असम, मेघालय में 21 मई को भारी बरसात होने वाली है। उत्तर पश्चिम भारत के मौसम की
बात करें तो उत्तराखंड में 21-27 मई, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 27 मई, हिमाचल प्रदेश में 21-27 मई, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 24-27 मई, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 21-27 मई के बीच बारिश का
अनुमान है। हल्की से मध्यम बारिश इन इलाकों में हो सकती है। साथ ही आंधी तूफान व बिजली कड़कने का भी अलर्ट है। पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो 22 और 23 मई को धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।
Trending News
मदन मोहन मालवीय के पोते बने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के चांसलरइलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस गिरधर मालवीय को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का नया चांसलर बनाया गया है। यह फैसला ...
तमिलनाडु में दस छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तारचेन्नई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु पुलिस ने सलेम के येरकॉड स्थित एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को दस छात्राओं का यौन शोषण क...
पटना में सफर करना हुआ महंगा, ऑटो के किराये में 3 रुपये तक की वृद्धि, जानें अब कितना देना होगा भाड़ाराजधानी पटना में ऑटो से सफर करना सोमवार से महंगा हो जाएगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि के मद्देनजर ऑटो क...
'खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी'मणिकर्णिका बन गई लक्ष्मीबाई देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रानी लक्ष्मीबाई के अप्रतिम ...
लखनऊ साहित्यकार डॉ. अमिता दुबे ने कोरोना काल में लगाई किताबों की हैट्रिक, अब तक 30 कृतियां पूरी - today author dr amita dubey book dhanuk ke rang is lलखनऊ कहानी संग्रह धनुक के रंग के विमोचन के साथ ही साहित्यकार डॉ. अमिता दुबे की 30 कृतियां पूरी। काव्य संग्रह कुछ तो बचा ...
Latests News
Rain alert: मॉनसून की एंट्री से पहले खुशखबरी, यूपी समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल; जानें मौसम का ताजा हालRAIN ALERT, WEATHER UPDATE: जल्द ही मॉनसून की एंट्री होने जा रही है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। उससे पहले ही मौसम विभाग...
उपदेश राना: मस्जिद में घुसकर इमाम को जड़ा था थप्पड़, बॉलीवुड एक्टर बनाने में अवैध वसूली का झेल रहा केस, शाहीनबाग में अब देगा धरनाउपदेश राना: मस्जिद में घुसकर इमाम को जड़ा था थप्पड़, बॉलीवुड एक्टर बनाने में अवैध वसूली का झेल रहा केस, शाहीनबाग में अब ...
ब्लॉक पोस्ट ऑफिस संपर्क मार्ग बदहालविभागीय अनदेखी के चलते क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। वर्षों से मरम्मत की बाट देख रहे ब्ल...
नहीं भुलाया जा सकता शहीद लक्ष्मण का बलिदानMATHURA NEWS - वृंदावन। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद लक्ष्मण के 78 वें बलिदान दिवस पर नगर कांग्रेस कमेटी एवं स्वतंत्रत...
Delhi election results: aap, bjp या फिर कांग्रेस… काउंटिंग में किसके लोकलुभावन वादों पर मुहर?DELHI ELECTION RESULTS: दिल्ली विधानसभा चुनाव काउंटिंग शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं. शनिवार सुबह आठ बजे से काउंटिंग...