सनेती के पांडुकेश्वर महादेव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
सनेती के पांडुकेश्वर महादेव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
दुग-नाकुरी तहसील के सनेती स्थित टोटा देवाल अब पांडुकेश्वर महादेव के नाम से जाना जा रहा है। इस बार श्रावण में पहली बार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इससे पहले फरवरी में क्षेत्रीय विधायक ने
शिवालय... Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरWed, 5 Aug 2020 11:52 PM Share Follow Us on __ दुग-नाकुरी तहसील के सनेती स्थित टोटा देवाल अब पांडुकेश्वर महादेव के नाम से जाना जा रहा है। इस बार
श्रावण में पहली बार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इससे पहले फरवरी में क्षेत्रीय विधायक ने शिवालय का जीर्णोद्धार किया था। पंडित रमेश चंद्र पांडेय ने मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति में प्राण
प्रतिष्ठा कराई थी। अब श्रावण के हर सोमवार को नाकुरी के लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। इसके पहले सभी लोग महोली स्थित महौली शिवालय पहुंच रहे हैं। मालूम हो कि सनेती स्थित शिवालय टोटा
देवाल के नाम से जाना जाता है। इसी कारण इसे खंडित माना जाता था। यहां कोई भी मूर्ति स्थापित नहीं हो पाई थी। क्षेत्र के लोग महोली स्थित शिवालय में जलाभिषेक करने पहुंचते थे। इस बार क्षेत्रीय
विधायक बलवंत सिंह भौर्याल की पहल रंग लाई। उन्होंने दो लाख की विधायक निधि से शिवालय का जीर्णोद्धार किया। शिवालय को पांडुकेवश्वर महादेव का नाम दिया गया। मंदिर में शिवलिंग स्थापित होने के बाद
मंदिर में पूजा अर्चना करने वालों का तांता लगने लगा है। इस बार श्रावण के सोमवार में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं को पानी की समस्या से नहीं जूझना पड़े इसके लिए हैंडपंप भी
स्थापित कर दिया है। अब क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन से जोड़ने की पहल तेज होने लगी है। मंदिर के बगल से सड़क भी जा रही है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
Trending News
पैसे के बदले नाइट आउट की पेशकश पर भड़की कोइना मित्रा, पुलिस में की सेक्शुअल हैरेसमेंट की शिकायतबॉलीवुड एक्ट्रेस कोइना मित्रा ने यौन प्रताड़ना के केस मुंबई पुलिस में दर्ज कराया है। दर्ज की गई शिकायत के अनुसार कोइना क...
दिल का दौरा पड़ने से बॉलीवुड अभिनेता इंद्र कुमार का निधनबॉलीवुड एक्टर इंद्र कुमार का शुक्रवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 43 साल के थे और उन्हें अंधेरी स्थित उनक...
‘असम अब नया कश्मीर बन गया है’, नागरिकता कानून पर हिंसा और उग्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोपकांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को अपने एक बयान में कहा कि असम अब ‘नया कश्मीर’ बन गया है। चौधरी ने असम...
IPL 2021: राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ आज मैच खेलेंगे अश्विन, रच सकते हैं इतिहासनई दिल्ली (एएनआई)। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में उतरने पर एक बड़ा रिकाॅर्...
Calcutta High Court DEO Recruitment: कलकत्ता हाईकोर्ट में निकली बंपर भर्ती, 173200 तक मिलेगी सैलरी, @calcuttahighcourt.gov.inCalcutta High Court DEO Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट में जॉब पाने का सुनहरा म...
Latests News
सनेती के पांडुकेश्वर महादेव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़दुग-नाकुरी तहसील के सनेती स्थित टोटा देवाल अब पांडुकेश्वर महादेव के नाम से जाना जा रहा है। इस बार श्रावण में पहली बार श्...
कोडरमा घाटी से तिलैया तक लगा जामकोडरमा घाटी के नौंवा माइल में गैस टैंकर को पलटे 30 घंटे से ज्यादा हो गए, बावजूद उसे हटाया नहीं जा सका है। इसके कारण घाटी...
संपादकीय: प्लास्टिक के विरुद्धयह कोई छिपा तथ्य नहीं है कि प्लास्टिक आज पर्यावरण प्रदूषण का आम कारक है। सरकारों की ओर से इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने ...
Lockdown in Bhopal: भोपाल में 26 अप्रैल तक रहेगा कोरोना कर्फ्यूLockdown in Bhopal: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। राजधानी में कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से बढ रहा है। इसे देखते हुए 19 अ...
अब महिला क्रिकेटर की घर में मिली लाश, फांसी लगाकर खुदकुशी की आशंकाअभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब एक महिला क्रिकेटर का शव उनके घर से बरामद हुआ है। अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की यह खि...