दुर्गापूजा : एक प्रतिमा कारखाने पर ताला, दूसरे में आधी हुई संख्या

Livehindustan

दुर्गापूजा : एक प्रतिमा कारखाने पर ताला, दूसरे में आधी हुई संख्या"


Play all audios:

Loading...

जिस शहर में दुर्गा प्रतिमाओं के शिल्पकारों को शारदीय नवरात्र के 20 दिन पहले बात करने की फुर्सत नहीं मिलती थी, वहां के हालात और माहौल बदल चुके हैं। तीन प्रमुख प्रतिमा कारखानों में एक पर ताला


लग चुका है। दूसरे में प्रतिमाओं की संख्या आधी हो चुकी है। तीसरे में माडर्न शैली की ही प्रतिमाएं बनी हैं। 


बंद हुआ कारखाना बंसीचरण पाल का है जिसकी स्थापना पांडेय हवेली में 80 साल पहले हुई थी। सोनारपुरा के देवी मूर्ति भवन में निर्मल दा ने इस वर्ष सिर्फ 25 दुर्गा प्रतिमाओं का ही निर्माण किया है।


वहीं देवनाथपुरा स्थित गोपालचंद डे के कारखाने में ओरियंटल शैली की सिर्फ एक प्रतिमा बनाई गई है, बाकी मॉडर्न शैली की हैं।


साजसज्जा का खर्च बढ़ाकारखानों की इस स्थिति के लिए गंगा में प्रतिमा विसर्जन पर रोक और बढ़ती महंगाई जिम्मेदार है। बेस मैटीरियल के रूप में मिट्टी व पटुआ (सन) जबकि साज और शस्त्र सजावट में


इस्तेमाल होते हैं। सर्वाधिक इजाफा साज की कीमतों में हुआ है। दो वर्ष पूर्व सामान्य साज का एक सेट 350 रुपए में मिलता था। अब साढ़े तीन हजार देने पड़ रहे हैं। स्पेशल साज साढ़े सात से दस हजार के


हैं। अस्त्र-शस्त्र का एक सेट 300 से बढ़कर नौ सौ रुपए हो गया है। 


पटुआ, बाल के भी दाम बढ़ेपश्चिम बंगाल में जूट कारखाने बंद होने का असर पटुआ (सन) के उत्पादन पर पड़ा है। सन का उत्पादन लगभग ठप है। जो कर रहे हैं वे मुंहमांगी कीमत वसूल रहे हैं। 65 रुपए किलो से


पटुआ 130 रुपए किलो हो गया है। मिट्टी तो मुफ्त में मिलती है लेकिन सामने घाट से सोनारपुरा तक एक ट्राली मिट्टी लाने का मेहनताना चार सौ रुपए हो गया है। बाल की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। तीन सौ


रुपए गुरुस (12 दर्जन) मिलने वाला बाल इस वर्ष सात से नौ सौ रुपए गुरुस है।


घरों में पूजन के लिए देवी लक्ष्मी की 60 और मां काली की 18 प्रतिमाएं बनाता था। इस वर्ष लक्ष्मी की एक प्रतिमा नहीं बनाई है। मां काली की मात्र तीन प्रतिमाएं बना रहा हूं। गंगा में विसर्जन रुकने


के बाद घरेलू पूजा लगभग बंद हो गई है। दुर्गाजी की 25 प्रतिमाएं ही बन रही हैं।-निर्मल दा, देवी मूर्ति भवन, सोनारपुरा


निर्माण सामग्री की कीमतों के कारण लागत बढ़ती जा रही है जबकि पूजा आयोजक प्रतिमा की अधिक कीमत देने से कतरा रहे हैं। वे पंडाल और सजावट पर दिल खोल कर खर्च कर रहे हैं लेकिन प्रतिमा के लिए हाथ खड़े


कर दे रहे हैं। -गोपाल चंद डे, विश्वनाथ मूर्ति भंडार, देवनाथपुरा


मूर्ति निर्माण की कीमतों पर एक नजर वस्तु- 2016- 2018पुआल- 400 रु. प्रतिकुंतल- 900 रु. प्रतिकुंतलबांस- 50 रु. (आठ फीट)- 85रु. (आठ फुट)लकड़ी- 800 रु. प्रति कुंतल- 16 सौ रु. कुंतलसुतली- 65 रु.


किलो- 105 रु. किलोकील- 40 रु. किलो- 65 रु.किलोमिट्टी ढुलाई- 200 रु.ट्राली- 400 रु. ट्रालीगहना(सामान्य)- 500 रु. सेट- 1500रु.सेटगहना(स्पेशल)- 3000 रु.सेट    - 12000 रु.सेट


आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी


Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics


Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play


Trending News

20 साल में आधा डूब गया भारत का ये आइलैंड, भविष्‍य की चिंता में उलझे गांववाले

ग्लोबल वॉर्मिंग को लेकर पूरी दुनिया में बातें हो रही हैं, लेकिन इसे रोकने के लिए जो प्रयास हो रहे हैं, वो नाकाफी साबित ह...

Weather forecast today updates: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बादल छाए हुए हैं, वहीं कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में ताप...

सेहत: सिरदर्द को न समझें साधारण मर्ज, कुछ जरूरी एहतियात से कम होता है तनाव

सिरदर्द मौजूदा जीवनशैली की देन है। खासतौर पर शहरी जीवन में जिस तरह की दिनचर्या होती है, वह तनाव पैदा करता है। कुछ लोग इस...

एशिया, यूरोप, अफ्रीका के 25 देशों की बाइक से यात्रा करेंगी गुजरात की ये 3 महिलाएं, cm योगी दिखाएंगे हरी झंडी

एशिया, यूरोप, अफ्रीका के 25 देशों की बाइक से यात्रा करेंगी गुजरात की ये 3 महिलाएं, CM योगी दिखाएंगे हरी झंडी | Jansatta...

कल्कि परेशान, केबीसी में सात करोड़ का इनाम

अभिनेत्री कल्कि परेशान हैं और उन्होंने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के सामने इसका ज़िक्र भी किया. लेकिन वो अपने पति  अनुराग ...

Latests News

दुर्गापूजा : एक प्रतिमा कारखाने पर ताला, दूसरे में आधी हुई संख्या

जिस शहर में दुर्गा प्रतिमाओं के शिल्पकारों को शारदीय नवरात्र के 20 दिन पहले बात करने की फुर्सत नहीं मिलती थी, वहां के हा...

MS DHONI की पावरफुल हिटिंग और सचिन तेंदुलकर की जबरा फैन हैं ऋचा घोष, खुद 16 साल की उम्र में भारत के लिए खेलेंगी वर्ल्ड कप | Jansatta

होमताजा खबरराष्ट्रीयआईपीएलमनोरंजनखेलराज्यवेब स्टोरीजफोटोवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनजुर्मई-पेपर...

तपिश पर भारी पड़ेगी बारिश,झारखंड के कई हिस्सों में झमाझम,मौसम विभाग का येलो अलर्ट

हालांकि राहत की बात यह है कि राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि राज्...

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, कल शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट कर बहुमत साबित करे महाराष्ट्र सरकार

कानपुर। महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही उथल-पुथल के बीच मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया। सर्वोच्च अदालत ने महार...

BSP नेता का विवादित बयान, मायावती को किन्नर बताने वाली साधना सिंह का सिर लाने पर 50 लाख देने का ऐलान

बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर भाजपा विधायक की विवादित बयानबाजी के बाद इस मामले में ...

Top