अयोध्या राम मंदिर परिसर में प्रभु नर्वदेश्वर प्रतिष्ठित, प्रतिदिन होगा रुद्राभिषेक
अयोध्या राम मंदिर परिसर में प्रभु नर्वदेश्वर प्रतिष्ठित, प्रतिदिन होगा रुद्राभिषेक"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
Hindi NewsUP NewsUP Ayodhya Ram Mandir campus Prabhu Narvedeshwar Pran pratishtha Daily Rudrabhishek यूपी के अयोध्या में तीन जून से शुरू होने वाले दूसरे प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव के मौके पर आठ
मंदिरों में भगवान की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू होगा और पांच जून को आरती पूजन के साथ पूर्णाहुति होगी। Srishti Kunj कमलाकान्त सुन्दरम, अयोध्याSun, 1 June 2025 11:37 AM
Share Follow Us on __ यूपी के अयोध्या में तीन जून से शुरू होने वाले दूसरे प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव के मौके पर आठ मंदिरों में भगवान की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू होगा और पांच
जून को आरती पूजन के साथ पूर्णाहुति होगी। पांच जून को प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही राम दरबार के श्रीविग्रह में विराजमान भगवान राम व माता सीता सहित
भरत-शत्रुघ्नव लक्ष्मण जी के अलावा हनुमान जी का नेत्रोन्मिलन संपादित करेंगे। इसी तरह शेषावतार मंदिर के अतिरिक्त परकोटे के पांच मंदिरों में भी नेत्रोन्सिलन संत-महंत व यजमानों की ओर से किया
जाएगा। उधर परकोटे के उत्तर-पश्चिम में भगवान सूर्य नारायण देव की प्रतिष्ठा सात घोड़ों के रथ पर विराजमान स्वरुप में की जानी है। भगवान सूर्य को प्रत्यक्ष देवता माना गया है। मिली जानकारी के
अनुसार भगवान सूर्य के इस मंदिर में नवग्रहों को भी प्रतिष्ठित किया जाएगा। ये भी पढ़ें:UP में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, शामली में पटरियों पर रखा था 10 मीटर लंबा पाइप इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम
में स्थापित होने वाले भगवान नर्वदेश्वर के बारे में कहा जाता है कि वह स्वयं प्रतिष्ठित होते हैं। इसके चलते मंदिर में स्थापना के उपरांत षोडशोपचार पूजन और प्रतिदिन रुद्राभिषेक के अलावा शिव
पंचाक्षरी मंत्रों का जप अनवरत चलता रहेगा। देवाधिदेव महादेव के अनुष्ठानिक पूजन का वेदों में विस्तृत वर्णन है। ग्रीष्म काल व हस्त नक्षत्र में सर्व देवों की प्रतिष्ठा होगी अत्यंत शुभ हनुमत
संस्कृत महाविद्यालय के सेवानिवृत्त आचार्य हरफूल शास्त्री कहते हैं कि ग्रीष्म ऋतु में यह प्रतिष्ठा शांति, शीतलता और विजय प्रदाता कही गयी है। सर्व देवताओं की प्रतिष्ठा चैत्र, फाल्गुन, ज्येष्ठ,
वैशाख और माघ मास में करना शुभ है। उन्होंने बताया कि वशिष्ठ संहिता के अनुसार रवि, मंगल व शनिवार को छोड़कर, अन्यदिनों मेंदेव प्रतिष्ठा शुभ मानी गयी है। इसी तरह शुक्ल पक्ष की तृतीया से
चतुर्दशी दैवी कार्य के लिए शुभ है।
Trending News
Bhopal crime news: रिश्तों की मर्यादा तार-तार... सौतेले पिता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तारअशोका गार्डन थाना क्षेत्र का मामला। भेद खुलने के बाद एक साल से फरार था आरोपित। लौटा तो पत्नी ने पुलिस बुलाकर कराया गिरफ...
Ind vs ban: पहले टी-20 मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-xi, देखें किन्हें मिलेगा मौकाIND VS BAN: बांग्लादेश के साथ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को भारत ने 2-0 से जीतकर अपने नाम कर लिया. अब दोनों टीमों के...
महाराष्ट्र में गहराया कोरोना संकट, मुंबई, पुणे, नागपुर में तेजी से फैला संक्रमण, औरंगाबाद में 11 मार्च से 4 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यूमुंबई में राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में शनिवार देर रात से अब तक 11,141 नए मामले मिले हैं और...
स्टूडेंट्स को ज्ञान के साथ कौशल से लैस करने को दिए टिप्सBY: INEXTLIVE | Updated Date: Tue, 22 Dec 2020 11:40:06 (IST) - नवनियुक्त व्याख्याता राष्ट्रीय शिक्षा नीति व कुशल प्रबंध...
Chaitra navratri 2021: इस बार घोड़े पर आएंगी माता, नर वाहन पर होगी विदाईCHAITRA NAVRATRI 2021: चैत्र नवरात्रि का नवद्विवसीय पावन पर्व 13 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा मंगलवार से शुरू होग...
Latests News
Pehlwaan full movie leaked online: tamilrockers पर किच्चा सुदीप की ‘पहलवान’ हुई लीक, लोग धड़ाधड़ कर रहे डाउनलोडTAMILROCKERS LEAKS PEHLWAAN FULL MOVIE ONLINE TO DOWNLOAD: साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप (Kichcha Sudeep) और बॉलीवुड के...
71 के अमोल पालेकर: क्लर्क थे, गर्लफ्रेंड की वजह से बन गए एक्टर, पर पेन्टिंग है पहला प्यार24 नवंबर को वेटरन बॉलीवुड एक्टर अमोल पालेकर का जन्मदिन है। 2015 में वह 71 साल के हो गए। अभी वह एक पेंटर की जिंदगी गुजा...
Mp news: मध्य प्रदेश में दो साल में बढ़े सौ से ज्यादा बाघ, आंतरिक गणना से वन विभाग उत्साहितMADHYA PRADESH NEWS: संरक्षित क्षेत्रों में बाघों की संख्या में पांच से 60 फीसद तक वृद्धि। By LALIT KATARIYA Edited By: ...
Sanp ka video: सिरकटे सांप ने खुद पर ही किया आत्मघाती हमला, वीडियो देख कांप उठेगी आपकी रूहSANP KA VIDEO: सोशल मीडिया पर अकसर सांपों के अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, ...
साढ़े छह करोड़ खर्च कर गोरखनाथ मंदिर को नया रूप दे रहे सीएम योगी, झील बनेगी, लेजर शो भी होगाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर के लोग अब जल्द ही प्रसिद्ध गोरखपुर मंदिर परिसर के अंदर वर्ल्ड ...