यूपी के इस शहर में फैली बर्ड फ्लू, पांच नमूने मिले पॉजिटिव; 21 जून तक मुर्गों की बिक्री पर रोक
यूपी के इस शहर में फैली बर्ड फ्लू, पांच नमूने मिले पॉजिटिव; 21 जून तक मुर्गों की बिक्री पर रोक"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
गोरखपुर चिड़ियाघर परिसर के बाहर भी बर्ड फ्लू का प्रसार हो गया है। शहर के अलग-अलग इलाकों की चार दुकानों से लिए गए मुर्गे के नमूने पॉजिटिव मिले हैं। जबकि चिड़ियाघर में मृत मिले कौए में भी बर्ड
फ्लू की पुष्टि हुई है। गोरखपुर चिड़ियाघर परिसर के बाहर भी बर्ड फ्लू का प्रसार हो गया है। शहर के अलग-अलग इलाकों की चार दुकानों से लिए गए मुर्गे के नमूने पॉजिटिव मिले हैं। जबकि चिड़ियाघर में
मृत मिले कौए में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। शनिवार को राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। नगर निगम, जिला प्रशासन,
चिकित्सा और पशुपालन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर एक हजार से अधिक मुर्गों को दफनाया है। साथ ही 21 जून तक मुर्गों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। चिंता की बात यह है कि पॉजिटिव मिले मुर्गे
के सभी सैंपल फुटकर दुकानों से लिए गए थे। शुरुआती जांच में अभी दुकानदारों से यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि उन्होंने इन मुर्गों को कहां से खरीदा था। उनका कहना है कि उन्होंने मुर्गों की खरीदारी
बिचौलियों के माध्यम से की थी। फिलहाल, पशुपालन विभाग स्रोत की जांच में जुट गया है। चिड़ियाघर में बाघिन शक्ति की मौत के बाद भेजे गए नमूने की जांच रिपोर्ट 12 मई को आई थी जिसमें बर्ड फ्लू की
पुष्टि हुई थी। इसके बाद से ही पशुपालन विभाग भी रैंडम सैंपल लेकर जांच के लिए भेज रहा था। दो चरणों में चिड़ियाघर के बाहर से लिए गए पांच सौ से ज्यादा सैंपल निगेटिव मिले। लेकिन शुक्रवार की देर
रात जारी हुई रिपोर्ट में पांच नमूने पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मिले नमूनों में चार मुर्गे के थे जिनका सैंपल झुंगिया बाजार, एल्यूमिनियम, तारामंडल और भगत चौराहे की फुटकर दुकान से लिया गया था।
रिपोर्ट मिलने के बाद शनिवार की सुबह नगर निगम, प्रशासन और पशु विभाग की टीम ने सबसे पहले मेडिकल कॉलेज स्थित झुंगिया चुंगी के पास लगने वाले बाजार में मीट की दुकानों से करीब 350 मुर्गों को मारकर
दफन कराया। इसके बाद टीम ने तारामंडल, भगत चौराहा और एलुमिनियम फैक्ट्री क्षेत्र में भी यही कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि करीब एक हजार से अधिक मुर्गों को दफन किया गया है। शहर में बर्ड फ्लू
के संक्रमण के बाद 21 दिनों तक मुर्गे की मीट पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि पोल्ट्री फार्म से भेजे गए सभी नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। चिड़ियाघर में बढ़ाई
गई सतर्कता चिड़ियाघर में फिर मरे हुए कौए में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद बचाव के उपाय के साथ सतर्कता और बढ़ा दी गई है। इससे पहले भी चिड़ियाघर में दो कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।
इसके अलावा दुर्लभ हिमालयन गिद्ध, बाघिन, तेंदुए के दो शावक और विदेशी पक्षी काकाटेल में भी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। काकाटेल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कुछ घंटे पहले ही मौत हो गई थी। फिलहाल
चिड़ियाघर 12 मई से ही दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है। बर्ड फ्लू के दो वायरस की हुई है पुष्टि पांच जगहों से लिए गए नमूनों की जांच में बर्ड फ्लू के दो वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें
एच-5एन-1 और एच-9एन-2 शामिल हैं। एच-5एन-1 बर्ड फ्लू एक अधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा (एचपीएआई) वायरस है, जो मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करता है, लेकिन यह मानवों सहित स्तनधारी जानवरों को
भी संक्रमित कर सकता है। जबकि, एच-9एन-2 एक एवियन इन्फ्लूएंजा ए वायरस है, जो मुख्य रूप से पक्षियों को संक्रमित करता है, लेकिन इसका संक्रमण मनुष्यों में भी फैल सकता है। मुख्य पशु
चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय ने बताया, जिन इलाकों से लिए गए सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, वहां पर मुर्गों को तत्काल दफना दिया गया है। 21 दिनों तक मुर्गे की बिक्री पर पूरी तरह
से रोक लगा दी गई है। साथ ही उन इलाकों एक किलोमीटर की परिधि में जीवित पक्षियों के कलिंग, मारने एवं विसंक्रमित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
Trending News
लैफ्ट-हैंडेड लोग होते हैं ज्यादा प्रतिभावान, जाने क्या-क्या होती हैं खूबियांकई लोग लिखने के लिए दाएं हाथ का प्रयोग करते हैं तो वहीं कुछ लोग बाएं हाथ को इस्तेमाल में लेते हैं। एक रिसर्च में ये सामन...
वैज्ञानिकों ने 5,000 साल पुराना सबसे बड़े कब्रिस्तान का पता लगायावैज्ञानिकों ने पूर्वी अफ्रीका में शुरूआती और सबसे बड़े कब्रिस्तान का पता लगाया है, जो 5,000 साल पहले गड़रियों ने बनाया थ...
राजेंद्रनगर के दंपति का संदिग्ध कातिल सीसीटीवी में कैद : videoBAREILY NEWS - राजेंद्रनगर के गुलमोहर पार्क में बैंक कर्मी रूपा सत्संगी और उनके पति नीरज सत्संगी की हत्या में किसी करीबी...
Upsc preliminary examination: यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 18 अप्रैल को, भोपाल में 43 परीक्षा केंद्रों पर 15 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी सम्मिलित होंगेUPSC PRELIMINARY EXAMINATION: संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के लिए संभागायुक्त ने समुचित व्यवस्था के दिए निर्द...
Non-encroachment in Baheri market बहेड़ी बाजार को कराया अतिक्रमणमुक्त , Darbhanga Hindi News - HindustanHindi NewsBihar NewsDarbhanga NewsNon-encroachment in Baheri marketबहेड़ी बाजार को कराया अतिक्रमणमुक्त बहेड़ी बाजार में बु...
Latests News
यूपी के इस शहर में फैली बर्ड फ्लू, पांच नमूने मिले पॉजिटिव; 21 जून तक मुर्गों की बिक्री पर रोकगोरखपुर चिड़ियाघर परिसर के बाहर भी बर्ड फ्लू का प्रसार हो गया है। शहर के अलग-अलग इलाकों की चार दुकानों से लिए गए मुर्गे ...
बरसात में दबने लगी सोहागी घाटी की सड़क, मरम्मत पर ध्यान नहीं | sohagi ghati, national highway rewa-prayagraj..अब बरसात की वजह से घाटी की सड़क दबने लगी है। कई जगह सड़क अधिक धंस गई है, जिसकी वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन अनियंत्रि...
कांग्रेस की तानाशाही और इमरजेंसी का सच संसद में सामने आएगा : तरुण चुघनई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला बोला। उन्ह...
सॉफ्टवेयर के बगैर पेन ड्राइव पर लगाएं पासवर्डस्मार्टफोन गुम होने या चोरी होने पर उसका डाटा एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर का इस्तेमाल कर रिमोट एक्सेस से डिलीट कर सकते हैं मग...
Video: सचमुच की Transformer वाली कार देखी? देखते-देखते रोबोट में बदल जाती है यह BMWअगर आप हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं तो आपने Transformers भी जरूर देखी होगी। अगर देखी होगी तो आप भी उसकी गाड़ियों के फैन ...