फर्जी एनकाउंटर में फंसी आगरा पुलिस, मुकदमे का आदेश, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डीजीपी को भी लिखा पत्र

Livehindustan

फर्जी एनकाउंटर में फंसी आगरा पुलिस, मुकदमे का आदेश, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डीजीपी को भी लिखा पत्र"


Play all audios:

Loading...

Hindi NewsUP NewsAgra police stuck in fake encounter ordered for case judicial magistrate also wrote a letter to DGP यूपी के आगरा पुलिस फर्जी एनकाउंटर में फंस गई है। कोर्ट ने पुलिस के खिलाफ


मुकदमा लिखने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने इस संबंध में डीजीपी को भी पत्र लिखा है। Deep Pandey हिन्दुस्तान, आगरा, मुख्य संवाददाताWed, 4 June 2025 05:47 AM Share Follow Us on __ यूपी के आगरा जिले


में रकाबगंज थाना पुलिस फर्जी एनकाउंटर में फंस गई है। कोर्ट में आरोपी ने आरोप लगाया कि उसे बेरहमी से पीटा गया। पकड़कर गोली मारी गई। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इसे गंभीरता से लिया।


आरोपित का मेडिकल कराया गया, जिसमें दो नई चोटें आईं। कोर्ट ने पुलिस के खिलाफ मुकदमा लिखने के आदेश दिए हैं। साथ ही इस संबंध में डीजीपी को पत्र लिखा है। कमिश्नरेट पुलिस आदेश के खिलाफ रिवीजन में


जाने के लिए विधिक राय ले रही है। रकाबगंज थाना पुलिस ने 31 मई को सदर निवासी इमरान पुत्र अफजाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने उसके पास से स्कूटी, सफेद


बोरे में प्रतिबंधित मांस, तमंचा आदि सामान बरामद दिखाया था। पुलिस ने बताया था कि मौके से आरोपित का साथी लोहामंडी निवासी समीर भाग गया। इमरान के खिलाफ 29 मुकदमे दर्ज हैं। तीन बार गैंगस्टर,


चोरी, लूट, धोखाधड़ी में वह जेल जा चुका था। एनकाउंटर में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। मेडिकल में सिर्फ गोली की चोट दर्शायी गई। रकाबगंज थाने के इंस्पेक्टर क्राइम उमेश त्यागी को


विवेचना मिली। वह उसे कोर्ट लेकर गए। ‘प्रतिबंधित मांस बरामद नहीं हुआ था’ कोर्ट में इमरान ने पुलिस को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि उसे पकड़कर गोली मारी गई है। उसके पास से कोई


प्रतिबंधित मांस बरामद नहीं हुआ था। वह भी पुलिस ने अपने पास से दिखाया है। उसे बेरहमी से पीटा गया। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। उसने कोर्ट में अपनी चोटें दिखाईं। आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले


मेडिकल कराया। उसके बाद उसे पीटा था। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुन: मेडिकल के सीएमओ को आदेश दिए। दोबारा मेडिकल हुआ। डॉक्टर ने दो नई चोटों का उल्लेख किया। ये भी पढ़ें:बीवी और बेटी की


हत्या कर फरार हुआ पति, कमरे में खून से लथपथ मिला शव यह मानवाधिकार का उल्लंघन विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में डीजीपी को पत्र लिखा। पत्र में लिखा है कि पुलिस अभिरक्षा में


अभियुक्त के साथ मारपीट की गई है। यह मानवाधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। थाने में कोर्ट का आदेश आते ही खलबली मच गई।


पुलिस अधिकारियों तक मामला पहुंचा। पुलिस अधिकारी इस संबंध में विधिक राय ले रहे हैं। इस आदेश के खिलाफ रिवीजन में जाया जा सकता है अथवा नहीं। जाया जा सकता है तो पुलिस प्रार्थना पत्र देगी। फर्द


में शामिल पुलिसकर्मी भयभीत कमिश्नरेट में पिछले कई दिनों से दनादन मुठभेड़ हो रही हैं। जो भी पकड़ा जा रहा है उसके पैर में गोली लग रही है। रकाबगंज थाने में भी पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। मुकदमा


लिखा गया था। मुकदमे में फर्द में शामिल पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए हैं। एनकाउंटर के डिजिटल साक्ष्य मांग सकता है कोर्ट यह मामला तूल पकड़ सकता है। शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।


ज्यादातर घटनाओं में पुलिस सीसीटीवी से आरोपियों तक पहुंचती है। एनकाउंटर के मामले में भी पुलिस से सीसीटीवी फुटेज मांगे जा सकते है। जिस जगह एनकाउंटर हुआ हो सकता है वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे


हों। उसके आसपास तो कैमरे होंगे। आरोपित उस कैमरे के सामने से बाइक पर कितने बजे गुजरे। कोर्ट यह मांग सकती है। आरोपियों की पैरवी कर रहे अधिवक्ता यह मामला उठा सकते हैं।


Trending News

BackChina Network

BackChina Network https://www.backchina.com/ 倍可亲 Copyright(C) 倍可亲 Discuz! Board by Comsenz Inc. Fri, 13 Jun 2025 00:10:4...

किसान आंदोलन पर कोरोना का साया, सिंघु बॉर्डर पर तैनात 2 पुलिस अधिकारी पॉजिटिव

तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली से सटे सिंघु बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में दो पुलिस अधिकारी कोरोना संक्रमित मिले हैं...

क्या गिद्ध हैं अभी जिंदा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बड़ी बहस, आपको भी नहीं पता है ना जवाब?

By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the proce...

टॉप स्टोरीज

Times Now NavbharatTimes NowZoomET NowET Now SwadeshTimes DriveHealth and MeMarathiBengaliTeluguTamilMalayalamThemeLive ...

सचिन तेंदुलकर ने अपने बचपन की फोटो के साथ जानिए क्यों शेयर की लारा के बेटे की फोटो, दिल जीत लेगा कैप्शन

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को बचपन से क्रिकेट बड़ा लगाव था। बचपन की उनकी एक फोटो है, जिसमें उनके घुंघराले लंबे बाल नज...

Latests News

फर्जी एनकाउंटर में फंसी आगरा पुलिस, मुकदमे का आदेश, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डीजीपी को भी लिखा पत्र

Hindi NewsUP NewsAgra police stuck in fake encounter ordered for case judicial magistrate also wrote a letter to DGP यूप...

कोटेदार के चयन में धांधली का आरोप लगाकर प्रदर्शन

PRATAPGARH-KUNDA NEWS - गांव में कोटेदार के चयन में धांधली से नाराज ग्रामीणों ने तहसील परिसर में शुक्रवार को प्रदर्शन कि...

बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम जल्द, 12वीं रिजल्ट की स्क्रूटनी के लिए करें आवेदन

इस साल इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में कुल 12,04,834 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 6,56,301 छात्र तथा 5,48,533 छात्र...

डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने पृथ्वी शॉ

कानपुर। भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट में डेब्यूटेंट पृथ्वी शॉ ने इतिहास रच दिया। युवा भ...

Manmarziyaan song jaisi teri marzi: harshdeep kaur's track is all about first love and submission

Bollywood actress Taapsee Pannu unveiled the lyrical video of the title track from her upcoming movie '_Manmarziyaa...

Top