पाकिस्तान में 10 महीने से फंसी हिंदू महिला की हुई वतन वापसी, कल अपने परिवार से मिली 

Livehindustan

पाकिस्तान में 10 महीने से फंसी हिंदू महिला की हुई वतन वापसी, कल अपने परिवार से मिली "


Play all audios:

Loading...

पाकिस्तान की एक हिंदू शरणार्थी महिला 10 महीने तक पड़ोसी देश में फंसे रहने के बाद मंगलवार को भारत में अपने परिवार मिली।भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने वाली जनता माली अपने पति और बच्चों के


साथ... Himanshu Jha एजेंसी, जोधपुर।Wed, 25 Nov 2020 01:16 PM Share Follow Us on __ पाकिस्तान की एक हिंदू शरणार्थी महिला 10 महीने तक पड़ोसी देश में फंसे रहने के बाद मंगलवार को भारत में अपने


परिवार मिली।भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने वाली जनता माली अपने पति और बच्चों के साथ एनओआरआई वीजा पर फरवरी में पाकिस्तान के मीरपुर खास में अपनी बीमार मां से मिलने गई थीं, लेकिन कोरोनावायरस


के प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद उन्हें वापस यात्रा करने की अनुमति नहीं मिली क्योंकि उनका वीजा समाप्त हो गया था। उसके बाद वह पड़ोसी देश में फंस गई जबकि उसके


पति और बच्चे जुलाई में वापस भारत आ गए। महिला को अपने पति और बच्चों के साथ ट्रेन में सवार होने की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था। एनओआरआई वीजा पाकिस्तानी नागरिकों को दीर्घकालिक वीजा


(एलटीवी) पर भारत में रहने के दौरान पाकिस्तान की यात्रा करने और 60 दिनों के भीतर लौटने की अनुमति देता है। सितंबर में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान हाई कोर्ट को एनओआरआई वीजा खत्म होने के


बाद 410 पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के पाकिस्तान में फंसे होने की जानकारी दी थी। पाकिस्तान के अल्पसंख्यक प्रवासियों से संबंधित मुद्दों पर अदालत द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरी सज्जन सिंह ने


बताया कि ये शरणार्थी दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) पर भारत में रह रहे थे और एनओआरआई वीजा पर लॉकडाउन से पहले पाकिस्तान गए थे। तब गृह मंत्रालय ने कहा था कि इन लोगों को वीजा का विस्तार करते हुए जल्द


ही देश वापस लाया जाएगा। सीमांत लोक संघ के अध्यक्ष हिंदू सिंह सोढ़ा ने कहा कि संगठन ने इस मुद्दे को राजस्थान सरकार के साथ-साथ केंद्र तक पहुंचाया था। उन्होंने कहा, 'हमने सरकार से आग्रह


किया है कि ऐसे सभी लोगों की वापसी का मार्ग प्रशस्त किया जाए, जो अपने एनओआरआई वीजा की अवधि समाप्त होने के कारण पाकिस्तान में फंसे हुए हैं।' सोढ़ा ने आगे कहा कि छह महीने के संघर्ष के बाद


हम माली को वापस लाने में सफल रहे, जो लॉकडाउन के कारण पाकिस्तान में फंस गई थीं।


Trending News

संपादकीयः चंदे पर फंदा

आखिरकार सरकार ने चुनावी बांड की रूपरेखा पेश कर दी। चुनाव सुधार की दिशा में कठोर कदम उठाने वालों की लंबे समय से मांग थी क...

पाकिस्तान में 10 महीने से फंसी हिंदू महिला की हुई वतन वापसी, कल अपने परिवार से मिली 

पाकिस्तान की एक हिंदू शरणार्थी महिला 10 महीने तक पड़ोसी देश में फंसे रहने के बाद मंगलवार को भारत में अपने परिवार मिली।भा...

जेब्रा जिराफ और कंगारू बनेंगे जू की शान

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Thu, 28 Apr 2016 07:40:15 (IST) - देशभर में जेब्रा और जिराफ की नस्ल बेहद खराब हो चुकी है -...

मेरठ में मिला स्‍वाइन फ्लू का मरीज जानें बचाव के उपाय

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Wed, 17 Jan 2018 15:06:45 (IST) जांच में हुई पुष्टि इस बारे में एपेडमिक विभाग की हेड डॉ। र...

यूपी: एआरटीओ दफ्तर के बाहर बन रहे थे फर्जी दस्तावेज, पुलिस ने चार जालसाजों को किया गिरफ्तार

चंदौली पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को छापा मारकर एआरटीओ कार्यालय के बाहर फर्जी दस्तावेज बनाने का भंडाफोड़ किया। इस दौरा...

Latests News

आज से मिलेगी यूपी बोर्ड एग्‍जाम 2018 की मार्कशीट

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Wed, 23 May 2018 15:17:50 (IST) बोर्ड ऑफिस ने सभी स्कूलों को भेजी मार्कशीट BAREILLY। यूपी ...

किसानों को 988 पम्प सेट उपलब्ध कराएगा कृषि विभाग

सरकार ने विभिन्न सिंचाई योजनाओं के तहत कृषि विभाग को इस वित्तीय वर्ष में किसानों को 988 पम्प सेट उपलब्ध करने का लक्ष्य द...

Imran khan | latest imran khan - eenadu

భారత్‌లో ఇమ్రాన్‌ ఖాన్‌.. భుట్టో ‘ఎక్స్‌’ ఖాతాల నిలిపివేత పాక్‌ మాజీ ప్రధాని ఇమ్రాన్ ఖాన్, విదేశాంగశాఖ మాజీ మంత్రి, పాక్...

Uttarakhand bus accident: पौड़ी गढ़वाल बस हादसे में 48 की गई जान, jk में भी खाई में गिरी गाड़ी; 5 मरे

जम्मू और कश्मीर में भी आज सुबह एक वाहन खाई में गिर गया, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। यह दुर्घटना बंदीपोरा के गुरेज स...

असम के सीएम सरमा ने टाटा समूह के चेयरमैन से की मुलाकात

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को टाटा संस और टाटा समूह के चेयरमैन नटराज...

Top