गहलोत बोले-हम जादूगर हैं, ट्रिक करते हैं... डोटासरा को बताया सियासी ट्रिक का हिस्सा!
गहलोत बोले-हम जादूगर हैं, ट्रिक करते हैं... डोटासरा को बताया सियासी ट्रिक का हिस्सा!"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित राजीव गांधी पुण्यतिथि कार्यक्रम में अपने राजनीतिक अनुभवों, पार्टी में अपनी भूमिका और कांग्रेस के आंतरिक सियासी समीकरणों पर
बेबाक टिप्पणी कर नई सियासी बहस छेड़ दी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित राजीव गांधी पुण्यतिथि कार्यक्रम में अपने राजनीतिक अनुभवों, पार्टी में अपनी
भूमिका और कांग्रेस के आंतरिक सियासी समीकरणों पर बेबाक टिप्पणी कर नई सियासी बहस छेड़ दी है। खास बात यह रही कि उन्होंने एक बार फिर अपने ‘जादू’ वाले अंदाज में सियासी संकेतों की ट्रिक दिखाई — इस
बार निशाने पर रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और साल 2020 का पायलट खेमे का बगावती दौर। गहलोत ने कहा, "तीन बार मुख्यमंत्री बनना बड़ी बात है। तीसरी बार तो आप जानते हैं...
सरकार बच गई, वह तो चमत्कार ही था। यह तो हाईकमान का आशीर्वाद और आपकी दुआओं से ही संभव हो सका। वरना पांच साल पूरे करने का सवाल ही नहीं था। डोटासरा भी उसी की देन हैं।" उनके इस बयान को सीधे
तौर पर 2020 में सचिन पायलट खेमे की बगावत और उसके बाद बने सियासी हालात से जोड़कर देखा जा रहा है, जब पायलट को डिप्टी सीएम और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाकर डोटासरा को अध्यक्ष बनाया गया था।
राजनीतिक विश्लेषक इसे गहलोत का एक ‘मैसेज’ मान रहे हैं — खासकर तब जब विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस राजस्थान में नए सिरे से समीकरण साध रही है। गहलोत के इस बयान को डोटासरा की भूमिका और
उनके कद को फिर से ‘री-डेफाइन’ करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। गहलोत ने कहा, “जितना मुझे मिला, उतना देश में बहुत कम नेताओं को मिला है। जब दिल्ली में नंबर एक और नंबर दो नेता सरकार
गिराने पर आमादा हो जाएं, तो सरकारें गिरती हैं — मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र इसके उदाहरण हैं। लेकिन राजस्थान में सरकार बच गई, वो चमत्कार था।” इसके साथ ही उन्होंने ‘जादू’ की अपनी चर्चित
छवि पर भी तंजिया अंदाज में कहा, “हम जादूगर हैं, हम ट्रिक करते हैं और लोग कहते हैं जादू हो गया। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) भी आज का जादू है। मैं खुद इसका खूब इस्तेमाल करता हूं और कांग्रेस
के कार्यकर्ताओं से भी कहता हूं कि इस चमत्कार को अपनाएं।” कार्यक्रम में गहलोत ने इंदिरा गांधी युग के नेताओं की स्थायी पकड़ और नई पीढ़ी की जरूरत पर भी बात करते हुए कहा, “हमारी भी एक सीमा है।
नई पीढ़ी आनी चाहिए, बदलाव जरूरी है। जो संभव है, वह हम कर रहे हैं।” गहलोत की यह ‘जादू भरी’ टिप्पणी राजनीतिक गलियारों में कई परतों वाली मानी जा रही है — जिसमें पुराने सियासी घाव भी हैं,
वर्तमान समीकरण भी और भविष्य की चाल भी।
Trending News
विराट-अनुष्का से भी ज्यादा रही इन हस्तियों की शादी की चर्चा24 घंटे में 4 मौतें, 3000+ एक्टिव केस… कोरोना ने देश में पकड़ी रफ्तार...
केरल में दो आैर लोगों की मौत निपाह वायरस ने अब तक 15 लोगों को बनाया शिकारखतरनाक निपाह वायरस की पुष्टि हुई थी कोझिकोड (केर) (पीटीआई) । केरल में बीते कई दिनों से निपाह वायरस का कहर बरस रहा है। इ...
काम न मिलने से नशे की लत में डूब गए थे बॉबी देओल अब हाथ में हैं 'रेस 3' समेत ये बडे़ प्रोजेक्ट्सपिछले साल आई आपकी मूवी 'पोस्टर ब्वॉयज' से पहले आपने चार साल का ब्रेक लिया था। यह फैसला क्यों लिया? features@in...
जल संचय का जखनी मॉडल: परंपरागत खेत पर मेड़, मेड़ पर पेड़ विधि से बढ़ा भूजलस्तर; पीएम ने भी बताया था जरूरीजल संचय का जखनी मॉडल: परंपरागत खेत पर मेड़, मेड़ पर पेड़ विधि से बढ़ा भूजलस्तर; पीएम ने भी बताया था जरूरी | Jansatta...
भारतीय क्रिकेटर की पत्नी ने रखा करवाचौथ व्रत साथियों ने बनाया मजाकमयंती लैंगर ने रखा था करवाचौथ व्रत करवाचौथ का व्रत हर सुहागिन के लिए खास होता है। अब वो चाहें आम इंसान हो या सेलेब्रिटी।...
Latests News
गहलोत बोले-हम जादूगर हैं, ट्रिक करते हैं... डोटासरा को बताया सियासी ट्रिक का हिस्सा!पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित राजीव गांधी पुण्यतिथि कार्यक्रम में अपने राजनीतिक अन...
कतर-भारत में वीजा, साइबर स्पेस व निवेश क्षेत्रों में पांच समझौतों पर हस्ताक्षर, खलीफा अल थानी से मिले नरेंद्र मोदीकतर-भारत में वीजा, साइबर स्पेस व निवेश क्षेत्रों में पांच समझौतों पर हस्ताक्षर, खलीफा अल थानी से मिले नरेंद्र मोदी | Jan...
Aditya thackeray के नाम पर ‘डिलीवरी बॉय’ ने की ठगी, चौथी बार फ्रॉड करते मातोश्री से पकड़ा गयाADITYA THACKERAY: महाराष्ट्र में शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के एक कर्मचारी से धन वसूली के आरोप में 19...
मोबाइल नेटवर्क नहीं, चुनाव में होगा मुद्दानक्सलियों का गढ़ रह चुका जिला मुख्यालय से 26 किलोमीटर दूर अवस्थित प्रखंड मुख्यालय में मोबाइल नेटवर्क नहीं... Newswrap हि...
जैन समाज के लोगों ने घर पर मनाया भगवान महावीर की जयंतीकोरोना वायरस की चेन को रोकने के लिए पूरा देश लॉक डाउन है। इस लॉक डाउन का सम्मान करते हुए सकल जैन समाज सोमवार को सादगी के...