दिल्ली में कूड़ा उठवाने पर नहीं देने होंगे पैसे; mcd में 'यूजर चार्ज' न वसूलने का प्रस्ताव पारित
दिल्ली में कूड़ा उठवाने पर नहीं देने होंगे पैसे; mcd में 'यूजर चार्ज' न वसूलने का प्रस्ताव पारित"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
इस संबंध में बुधवार को निगम के सदन की बैठक में दिल्ली के नागरिकों से यूजर चार्ज न वसूलने का सत्ता पक्ष के पार्षद निजी सदस्य विधयेक के तहत प्रस्ताव लाए। इस प्रस्ताव को सदन में सर्वसम्मति से
पास कर दिया गया। Ratan Gupta हिन्दुस्तान, राहुल मानव, नई दिल्लीWed, 21 May 2025 08:04 PM Share Follow Us on __ दिल्ली में भाजपा सरकार और आप के बीच यूजर चार्ज वसूलने के नए आदेश को लेकर शुरू
हुई उठा-पटक शांत होती दिख रही है। क्योंकि, दिल्ली में कूड़ा उठाने के लिए संपत्ति कर के साथ उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्ज) वसूलने के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इस संबंध में बुधवार को
निगम के सदन की बैठक में दिल्ली के नागरिकों से यूजर चार्ज न वसूलने का सत्ता पक्ष के पार्षद निजी सदस्य विधयेक के तहत प्रस्ताव लाए। इस प्रस्ताव को सदन में सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। सदन में
पास हुए प्रस्ताव के तहत अब यूजर चार्ज वसूले जाने पर पुनर्विचार के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति का यूजर चार्ज पर फैसला आने और इस पर नीति बन जाने तक लोगों से इसे नहीं वसूला जाएगा।
पूर्व में निगम ने बीते महीने सात अप्रैल को यूजर चार्ज वसूलने का आदेश जारी किया था। दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक बुधवार को ढाई बजे के बाद शुरू होते हुए शाम 7 बजकर 28 मिनट तक चली। पांच घंटे
तक सदन की कार्यवाही चली। इसे लेकर सत्ता पक्ष ने दावा किया कि ढाई वर्ष बाद दिल्ली नगर निगम के सदन की बैठक इतने लंबे समय तक चली। ये भी पढ़ें:हमने हाउस टैक्स माफ किया; BJP ने कूड़ा उठाने के नाम
पर थोपा यूजर चार्ज- AAP ये भी पढ़ें:इंजीनियरिंग बेटा बना लाल आंतक का फेस; करोड़ों के इनामी नक्सली की अंत तक की कहानी बीते दिन आप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हमला करते हुए कहा था कि हमारी सरकार ने
हाउस टैक्स पर छूट और माफ करने के आदेश दिए थे, लेकिन भाजपा द्वारा बनाए गए कमिश्नर ने इसे लागू नहीं किया। इसके अलावा यूजर चार्ज लागू कर दिया। आप ने इस चार्ज को लगान कहकर संबोधित किया था। सौरभ
भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा था कि कूड़ा उठाने के नाम पर एमसीडी के कमिश्नर ने इसे दिल्ली की जनता पर थोपा था। हालांकि भाजपा ने इस पर सफाई देते हुए अपना रुख स्पष्ट कर दिया था कि दिल्ली में
कचरा एकट्ठा करने पर यूजर चार्ज नहीं लगाया जाएगा। यानी बीजेपी ने इस शुल्क को वापस लेने का फैसला कर लिया था।
Trending News
करोड़ों की लागत से निर्मित लक्ष्मण झूला श्रद्धालुओं के नहीं आ रहा काम | cg newsअब भी श्रद्धालु नदी पार कर पहुंच रहे कुलेश्वर महादेव मंदिर रायपुर•Jul 27, 2021 / 03:40 pm• Gulal Verma करोड़ों की लागत स...
Fifa wc 2018: इन खिलाड़ियों के पास फीफा विश्व कप पाने का आखिरी मौका14 जून से रूस में आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप का 21वां संस्करण बहुत ही रोमांचक होने वाला है। प्रथम बार रूस में होने ज...
Up : बरेली में रोडवेज बसों से हो रहा डीजल चोरी, फोटो हुआ वायरलरोडवेज बसों से डीजल चोरी का एक मामला सामने आया है जिसमें चालक की मौजूदगी में बस से डीजल निकाल लिया गया। पूछने पर पता चला...
Railway news: फिर शुरू हुई मालगाड़ी में आरपीएफ की पेट्रोलिंगRAILWAY NEWS: खाद्य सामग्री लोड गाड़ियों पर रखी जा रही नजर By SANDEEP.YADAV Edited By: SANDEEP.YADAV Publish Date: Thu, 2...
Movie preview : 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर चलेगी 'तलवार' खुलेंगे राजBY: | Updated Date: Wed, 30 Sep 2015 10:09:01 (IST) ऐसी है कहानी फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं कोंकणा ने ट्विटर पर फि...
Latests News
दिल्ली में कूड़ा उठवाने पर नहीं देने होंगे पैसे; mcd में 'यूजर चार्ज' न वसूलने का प्रस्ताव पारितइस संबंध में बुधवार को निगम के सदन की बैठक में दिल्ली के नागरिकों से यूजर चार्ज न वसूलने का सत्ता पक्ष के पार्षद निजी सद...
सफेद बालों से निजात दिलाने में कारगर है मेथी दाना, जानिये बालों की प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए कैसे करें यूजसफेद बालों से निजात दिलाने में कारगर है मेथी दाना, जानिये बालों की प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए कैसे करें यूज | Jansatta...
Badhaai ho: ayushmann khurrana-starrer becomes eighth highest indian grosser at australian box officeBadhaai Ho movie still   |  Photo Credit: YouTube Ayushmann Khurrana is known to have carved his...
भारत में बाघों की संख्या बढ़ने की असली वजहइसके अलावा सारिस्का और पन्ना जैसे वन्य अभायरण्य पर बाघों को फिर से बसाया गया है. बाघों की नई आबादी पैदा हुई है इसलिए इसम...
Yeh rishta kya kehlata hai, june 18, preview: kartik tells kairav that his mother is as strong as a lionessYeh Rishta Kya Kehlata Hai, June 18, Preview  |  Photo Credit: Instagram We are sure fans of Kai...