दिल्ली कब तक रहेगी कूल, क्यों बदल रहा मौसम? 2 दिन और आंधी-बारिश; आज येलो अलर्ट
दिल्ली कब तक रहेगी कूल, क्यों बदल रहा मौसम? 2 दिन और आंधी-बारिश; आज येलो अलर्ट"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
दिल्ली में सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। Praveen Sharma
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तानTue, 3 June 2025 05:37 AM Share Follow Us on __ राजधानी दिल्ली में सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान हवा की गति भी तेज थी। इसके चलते
दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग चार डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया
है। दो दिन बाद चढ़ सकता पारा मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। बीच में
हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। इसके चलते अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार को भी तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार के बाद
तापमान में हल्का इजाफा होने की संभावना है। दिल्ली में पिछले दिनों हुई बारिश के चलते मौसम में नमी की मात्रा बनी हुई है। इससे तापमान में तेजी से इजाफा नहीं हुआ। इस दौरान मानक वेधशाला सफदरजंग
में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। आर्द्रता का स्तर 95 से 46 फीसदी तक
रहा। पालम में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री और रिज इलाके में पांच डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। इसलिए बदल रहा मौसम : दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में मई में लगातार ही कोई न कोई मौसमी
परिघटना सक्रिय रही। कभी पश्चिमी विक्षोभ, कभी साइक्लोनिक सर्कुलेशन तो कभी हवा के निम्न दबाव का क्षेत्र। इनसे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी खिंचकर आ रही है। यह नमी तेज धूल
भरी आंधी के बाद बारिश के रूप में बरस रही है। मई में इन परिघटनाओं के चलते ऐतिहासिक तौर पर बारिश का रिकॉर्ड बना। अब जून में भी मौसम का यही रुख नजर आ रहा है। हवा मध्यम श्रेणी में रही : सीपीसीबी
के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 158 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के
आसपास रहने की संभावना है।
Trending News
कारगिल शहीद का बेटा बना लेफ्टिनेंट, ज्वाइन करेगा पिता की बटालियनकारगिल शहीद का बेटा बना लेफ्टिनेंट, ज्वाइन करेगा पिता की बटालियन हितेश कुमार जब 6 साल के थे तभी उनके पिता लांस नायक कारग...
बंगाल चुनाव: बचे हुए चरणों की वोटिंग एक साथ करवाने की ममता बनर्जी की मांग खारिजबंगाल चुनाव: गुरुवार को पश्चिम बंगाल में कोरोना के 6769 केस सामने आए हैं और 22 मरीजों की जान गई है। By ARVIND DUBEY Edit...
गाजा के सबसे बड़े अस्पताल पर हमले - वाटिकन न्यूज़इजरायली हवाई हमलों ने शुक्रवार को गाजा के सबसे बड़े अस्पताल, अल शिफा पर हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और वहा...
भारत के दो महीने के लॉकडाउन को उठाने पर कोई सहमति नहींभारत, मंगलवार, 12 मई 2020 (ऊकान)- बैठक में मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्रियों से महामारी का सामना करने के उन तरीकों के बारे...
बंदर लगा रहे घरों में 'सेंध'घरों की छत पर जाना हुआ दूभर, घर के अंदर से ले जाते हैं सामानBAREILLY: इस गर्मी बिजली कटौती और पानी की किल्लत ही शहर की ज...
Latests News
दिल्ली कब तक रहेगी कूल, क्यों बदल रहा मौसम? 2 दिन और आंधी-बारिश; आज येलो अलर्टदिल्ली में सोमवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी ह...
इथियोपिया सरकार ने टाइग्रे में युद्धविराम की घोषणा कीअदीस अबाबा, बुधवार 30 जून 2021 (वाटिकन न्यूज) : इथियोपिया की सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से घोषित एकतरफा युद्धविराम की घो...
Tuning : porsche macan par topcarA peine dévoilé et le Porsche Macan est déjà la cible des préparateurs. Aujourd'hui c'est TopCar qui dévoile s...
Jhalak dikhhla jaa reloaded episode recap* Home * Entertainment * Jhalak Dikhhla Jaa Reloaded: Mohit Malik and Gautam Gulati’s outstanding performance leaves the...
काबिल कनेक्शन: यामी गौतम के इस इमोशनल लेटर ने की रितिक रोशन की आंखे नम -मुंबई। यामी गौतम और रितिक रोशन की फ़िल्म काबिल आज रिलीज़ हो गई है! शाहरुख़ की फ़िल्म रईस के साथ क्लैश के अलावा इस फ़िल्म में ...