दिल्ली mcd वार्ड समिति चुनाव में bjp ने aap के दो जोन में लगाई सेंध
दिल्ली mcd वार्ड समिति चुनाव में bjp ने aap के दो जोन में लगाई सेंध"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी 12 जोन के वार्ड समिति के चुनाव आज जारी हैं। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सभी 12 जोन के वार्ड समिति के चुनाव होंगे। अब तक दोपहर डेढ़ बजे तक दिल्ली नगर निगम
की सियासत में कई समीकरण बदलते नजर आए। Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। राहुल मानवMon, 2 June 2025 02:41 PM Share Follow Us on __ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी 12 जोन के वार्ड
समिति के चुनाव आज जारी हैं। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सभी 12 जोन के वार्ड समिति के चुनाव होंगे। अब तक दोपहर डेढ़ बजे तक दिल्ली नगर निगम की सियासत में कई समीकरण बदलते नजर आए। आम आदमी
पार्टी ने पिछले बार चार सितंबर को हुए सभी 12 जोन की वार्ड समिति के चुनाव में कुल पांच जोन में बहुमत हासिल कर चुनाव जीता था। इसमें रोहिणी जोन और दक्षिण जोन शामिल था। इन दोनों जोन में भाजपा ने
सेंध लगा दी है। रोहिणी जोन में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अमृत जैन जीत गए। उनका मुकाबला इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के उम्मीदवार सुमन अनिल राणा से था। इस चुनाव कुल 21
वोटों में 11 वोट ‘आप’ के उम्मीदवार को मिले, जबकि अन्य को 10 वोट मिले। इसके बाद रोहिणी जोन की वार्ड समिति से भाजपा के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार नरेंद्र कुमार सिंह को 11 वोट मिले और उनके
प्रतिद्वंदी ‘आप’ के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार ममता गुप्ता को 10 वोट मिले। इसके कारण भाजपा के नरेंद्र कुमार रोहिणी जोन की वार्ड समिति के उपाध्यक्ष पद जीत गए। इसी तरह से दक्षिण जोन की वार्ड
समिति के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार उम्मीद सिंह और उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिता जीत गईं। इसमें कुल 19 वोट पड़े, जिसमें एक वोट मान्य नहीं रहा। इसमें भाजपा को दोनों पदों पर 10 वोट और ‘आप’ को 8
वोट मिले। इसके अलावा शाहदरा उत्तरी जोन से भाजपा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पुनीत शर्मा भी जीत चुके हैं। अन्य जोन में चुनाव जारी हैं। पिछली बार इन जोन में ये था जीत का समीकरण भाजपा ने पिछली
बार चार सितंबर को हुए 12 जोन की वार्ड समिति के चुनाव में सिविल लाइंस, नरेला, केशवपुरम, नजफगढ़, मध्य जोन, शाहदरा उत्तरी और शाहदरा दक्षिण जोन में कुल सात जोन में जीत दर्ज की थी। जबकि आम आदमी
पार्टी ने सिटी सदर पहाड़गंज, करोल बाग, पश्चिम और दक्षिण जोन में कुल पांच जोन में जीत दर्ज की थी। सिटी सदर पहाड़गंज जोन निर्विरोध आप जीती सिटी सदर पहाड़गंज जोन की वार्ड समिति के आम आदमी
पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विकास, उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार पूजा और इस जोन की वार्ड समिति से स्थायी समिति के रिक्त सदस्य पद के उम्मीदवार राफिया माहिर ने निर्विरोध जीत दर्ज की। इस जोन
में अन्य किसी राजनीतिक दल ने उम्मीदवार नहीं उतारा था। स्थायी समिति में भाजपा के अध्यक्ष बनना लगभग तय आम आदमी पार्टी के सिटी सदर पहाड़गंज और दक्षिण जोन की वार्ड समिति से स्थायी समिति के सदस्य
बीते वर्ष चार सितंबर को चुनाव में चुने गए थे। लेकिन विधानसभा चुनाव में ‘आप’ पार्षद प्रेम चौहान और पुनर्दीप सिंह साहनी के विधायक बनने के बाद दोनों पद खाली हो गए। इसमें से दक्षिण जोन की वार्ड
समिति से स्थायी समिति के रिक्त सदस्य पद पर भाजपा के उम्मीदवार जगमोहन मेहलावत जीत चुके हैं। इसके बाद स्थायी समिति के भाजपा के सदस्य जो अभी मौजूदा समय में वार्ड समिति से सात और सदन से दो हैं,
अब उनकी संख्या कुल दस हो गई है। स्थायी समिति के कुल 18 सदस्य होते हैं। इनमें से छह सदस्य सदन से चुनकर आते हैं और बाकी अन्य 12 सदस्य 12 जोन की वार्ड समिति से चुनकर आते हैं। सदन से चुने जाने
वाले एक रिक्त सदस्य पद के चुनाव मंगलवार को होने हैं। इसमें भाजपा ने सत्या शर्मा को उतारा है। सत्या शर्मा का स्थायी समिति का अध्यक्ष बनने की संभावना पूर्वी दिल्ली के गौतमपुरी से पार्षद सत्या
शर्मा भाजपा की निगम में वरिष्ठ नेता हैं। माना जा रहा है कि उन्हें इसलिए भाजपा ने स्थायी समिति के सदन से चुने जाने वाले रिक्त सदस्य पद पर इसलिए उतारा है क्योंकि उन्हें स्थायी समिति का अध्यक्ष
बनाया जाएगा। इसकी भी संभावना है। का भाजपा के 117 पार्षदों का संख्या बल को देखते हुए स्थायी समिति के रिक्त सदस्य पद के चुनाव में सत्या शर्मा जीत लगभग तय मानी जा रही है। जबकि आम आदमी पार्टी
के पास कुल 97 पार्षद हैं। इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) के 16 पार्षदों का भाजपा की स्थायी समिति की उम्मीदवार सत्या शर्मा के समर्थन में वोट डालना भी तय माना जा रहा है। सत्या शर्मा निगम
में चौथी बार पार्षद बनी हैं। इससे पहले वह उस्मानपुर से तीन बार चुनाव जीती थीं और पूर्ववर्ती पूर्वी दिल्ली नगर निगम से महापौर भी वर्ष 2016-17 में रह चुकी हैं।
Trending News
Ranbir kapoor fights slavery, the british & sanjay dutt in ‘shamshera’ trailer - scoopwhoop_Shamshera _has been one of the films that have intrigued the audience right from its teaser. And today, YRF has finally...
बाढ़ व कोरोना की दोहरी मार झेल रहे लोगों को दी राहत सामग्रीबाढ़ की विभीषिका झेल रहे नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के खैरपुर कदवा पंचायत स्थित बेलसंडी गांव के महादलित एवं मुस्लिम परिवारो...
नेतन्याहू ने दोहराया गाजा पर पूर्ण कब्जे का इरादा, ट्रंप से मतभेद की खबरों को बताया बेबुनियादBy clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the proce...
रिटायर केस्को कर्मी के घर पर लाखों की चोरीBY: INEXTLIVE | Updated Date: Wed, 07 May 2014 07:00:39 (IST) KANPUR : बाबूपुरवा में ट्यूजडे को केशव कुमार के घर पर चोरो...
मुहर्रम को लेकर फारबिसगंज थाना में शांति समिति की बैठक आयोजितमहावीरी महोत्सव पर निकलने वाली जुलूस की तरह ही मुहर्रम के मौके पर ताजिया जुलूस नहीं निकलेगा और अपने अपने घरों में मनाया ...
Latests News
दिल्ली mcd वार्ड समिति चुनाव में bjp ने aap के दो जोन में लगाई सेंधदिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सभी 12 जोन के वार्ड समिति के चुनाव आज जारी हैं। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सभी 12 जोन ...
फाइनल में जाते ही श्रेयस अय्यर का पारा हुआ हाई, क्या कप्तान ने शशांक सिंह को दी गाली? वीडियो वायरलश्रेयस अय्यर आईपीएल 2025 फाइनल में पहुंचने के बाद शशांक सिंह पर भड़कते हुए नजर आए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल...
'भाभी मैच देखने नहीं आई इसीलिए टीम हार गई? ' हारने पर हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड से बोले फैंसजैस्मिन वालिया का नाम अक्सर आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या संग जुड़ता आ रहा है. हाल ही में एक्ट्...
ग्वालियर में चुनावी खर्चे में बीजेपी ने कांग्रेस को पीछे छोड़ावही देरी से टिकट की घोषणा करने वाली कांग्रेस अभी भी प्रचार प्रसार और खर्चे में बीजेपी से पीछे है. आठ विधानसभाओं वाली ग्व...
Pahalgam terror attack: पाकिस्तान को सताया सर्जिकल स्ट्राइक का डर, बोला- पहलगाम हमले में नहीं हमारा हाथPAHALGAM TERROR ATTACK: जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद जहां भारत में गम और गुस्से का...