Delhi weather : गर्मी फुल या मौसम कूल? जून महीने के फर्स्ट वीक में कैसा रहेगा दिल्ली का हाल
Delhi weather : गर्मी फुल या मौसम कूल? जून महीने के फर्स्ट वीक में कैसा रहेगा दिल्ली का हाल"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। आंधी और बारिश के कारण मई में दिल्लीवालों को खासी राहत मिली। अब अच्छी खबर यह है कि जून महीने के पहले सप्ताह में भी मौसम का रुख ऐसा ही बना रहने
की संभावना है। दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। आंधी और बारिश के कारण मई में दिल्लीवालों को खासी राहत मिली। अब अच्छी खबर यह है कि जून महीने के पहले सप्ताह में भी मौसम का रुख
ऐसा ही बना रहने की संभावना है। दिल्ली में जनवरी से लेकर अप्रैल तक के महीने सामान्य से ज्यादा गर्म रहे थे, लेकिन मई की शुरुआत होते ही मौसम में बदलाव हुआ और नियमित अंतराल पर आने वाले पश्चिमी
विक्षोभ, हवा के निम्न दबाव क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते आंधी-बारिश की मौसमी घटनाएं होती रहीं। इसके चलते मई का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग ढाई डिग्री कम रहा है। जून के पहले
सप्ताह में भी बादल, धूल भरी आंधी, हल्की बूंदाबांदी, घन-गर्जन, आकाशीय बिजली जैसी मौसमी घटनाएं होती रहेंगी। इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य तौर पर 40 डिग्री से नीचे ही रहने के आसार हैं। वहीं,
दिल्ली में शनिवार शाम को आंधी से पारा आठ डिग्री तक लुढ़क गया। दिल्ली में दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद साढ़े तीन बजे के बाद मौसम में बदलाव आया। ज्यादातर इलाकों में घने बादल छाने लगे।
इसके साथ ही धूल भरी आंधी चली। पालम मौसम केंद्र में हवा की रफ्तार सबसे अधिक 56 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रही। इससे तापमान में 8.4 डिग्री की गिरावट आई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में
अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। रविवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना
है तथा अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। धूल कणों के चलते बढ़ा प्रदूषण : धूल भरी आंधी के चलते दिल्ली के प्रदूषण में बढ़ोतरी
हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 241 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। शुक्रवार को यह सूचकांक
167 के अंक पर रहा था। यानी चौबीस घंटे के भीतर ही सूचकांक में 74 अंकों की गिरावट आई है। अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य
से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
Trending News
Ipl 2025: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के बीच बदला स्क्वॉड, इन 3 धाकड़ खिलाड़ियों को रातोंरात किया शामिलIPL 2025: मुंबई इंडियंस अपना अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने उतरेगी. प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए लिहाज ...
मौसम - 5 जनवरी : एलर्ट! दिल्ली, चंडीगढ़ से लेकर वेस्टर्न यूपी तक भारी बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टिBy: Chandramohan Mishra | Updated Date: Sat, 05 Jan 2019 07:01:20 (IST) इस वक्त भारत के ज्यादातर राज्यों में सर्दी अप...
केडी सिंह बाबू स्टेडियम : न पीने का पानी, न नहाने का इंतजाम, खिलाड़ी हैरान और परेशानलखनऊ समेत पूरा देश खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर राजधानी के केडी सिंह बा...
बाढ़ व कोरोना की दोहरी मार झेल रहे लोगों को दी राहत सामग्रीबाढ़ की विभीषिका झेल रहे नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के खैरपुर कदवा पंचायत स्थित बेलसंडी गांव के महादलित एवं मुस्लिम परिवारो...
ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने भारत के साथ किया परमाणु करार लौटाईं 11वीं सदी की मूर्तियांBY: PRABHA PUNJ MISHRA | Updated Date: Sat, 06 Sep 2014 15:56:08 (IST) पीपल से बनी है 11वीं सदी की मूर्ति ऑस्ट्रेलियन पी...
Latests News
Delhi weather : गर्मी फुल या मौसम कूल? जून महीने के फर्स्ट वीक में कैसा रहेगा दिल्ली का हालदिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। आंधी और बारिश के कारण मई में दिल्लीवालों को खासी राहत मिली। अब अच्छी खबर ...
इंटरनेशनल शो में काम दिलाने के नाम पर टीवी एक्ट्रेस से गंदी बातें!ग्लैमर इंडस्ट्री में अक्सर कास्टिंग काउच के बारे में चर्चा होती रही है। हाल ही में टीवी की एक एक्ट्रेस ने अपने खुद से जु...
Oxygen crisis indore: दिन में ही रीते हो गए आक्सीजन प्लांट, अस्पतालों में मची रही अफरा-तफरीOXYGEN CRISIS INDORE: इंदौर तो आक्सीजन का संकट झेल ही रहा है, लेकिन छोटे और साधनहीन जिलों में तो हालात और भयावह हैं। By ...
भागलपुर में महिला भाजपा नेता और डॉक्टर के कुख्यात बेटे की गोली मारकर हत्याभागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के अपर रोड निवासी डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं भाजपा नेत्री मीना सिंह के छोटे बेटे म...
लाइफगार्ड से लेकर कंडोम डिलिवरी तक: रियो ओलंपिक में हैं 5 अजीबो-गरीब नौकरियांरियो ओलंपिक पर हर किसी की नजर है। कोई विश्व के दिग्गजों को खेलते देख रहा है तो किसी की नजर रियो ओलंपिक में नौकरी कर रहे ...