विराट कोहली और मीराबाई चानू राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित
विराट कोहली और मीराबाई चानू राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को आज प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने
राष्ट्रपति... __ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को आज प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ
कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विश्व के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली पिछले तीन साल से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्हें इससे पहले 2016 और 2017 में भी
इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। कोहली ने अब तक 71 टेस्ट मैचों में 6147 रन और 211 वनडे में 9779 रन बनाये हैं। चानू को पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में 48 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक
जीतने के कारण इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिये चुना गया है। उन्होंने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी सोने का तमगा जीता था। लेकिन चोट के कारण एशियाई खेलों में भाग नहीं ले पायी थीं। राजीव गांधी
खेल रत्न पुरस्कार में खिलाड़ियों को क्या मिलता है? राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी पदक और प्रशस्ति पत्र के अलावा 7.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। अर्जुन,
द्रोणाचार्य तथा ध्यानचंद पुरस्कार विजेता को लघुप्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। इन खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार: राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार:
विराट कोहली और मीराबाई चानू। अर्जुन पुरस्कार: नीरज चोपड़ा, जिन्सन जॉनसन और हिमा दास (एथलेटिक्स); एन सिक्की रेड्डी (बैडमिंटन); सतीश कुमार (मुक्केबाजी); स्मृति मंदाना (क्रिकेट);
शुभंकर शर्मा (गोल्फ); मनप्रीत सिंह, सविता (हॉकी); रवि राठौड़ (पोलो); राही सरनोबत, अंकुर मित्तल, श्रेयसी सिंह (निशानेबाजी); मनिका बत्रा, जी सथियान (टेबल टेनिस); रोहन बोपन्ना (टेनिस); सुमित
(कुश्ती); पूजा काडिया (वुशु); अंकुर धामा (पैरा-एथलेटिक्स); मनोज सरकार (पैरा-बैडमिंटन)। द्रोणाचार्य पुरस्कार: सी ए कुट्टप्पा (मुक्केबाजी); विजय शर्मा (भारोत्तोलन); ए श्रीनिवास राव
(टेबल टेनिस); सुखदेव सिंह पन्नू (एथलेटिक्स); क्लेरेंस लोबो (हॉकी, आजीवन); तारक सिन्हा (क्रिकेट, आजीवन); जीवन कुमार शर्मा (जूडो, आजीवन); वी आर बीडु (एथलेटिक्स, आजीवन)। ध्यान चंद
पुरस्कार: सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी); भरत कुमार छेत्री (हॉकी); बॉबी अलॉयसियस (एथलेटिक्स); चौगले दादू दत्तात्रेय (कुश्ती)।
Trending News
परियर घाट बना 'पीपली लाइव'गंगा की सफाई के लिए हम आन्दोलन करेंगे। आप देख रहे है कि किस तरह से परियर घाट पर लाशों का ढेर लग गया है। हम लाशों को नहीं...
Flood water enters Pipariya Diara पिपरिया दियारा में प्रवेश करने लगा बाढ़ का पानी, Lakhisarai Hindi News - Hindustanप्रखंड के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का पानी दो तरफ से तेजी से निचली इलाकों में फैल रहा है। एक ओर जहां गंगा अपने उफान पर है।...
केजरीवाल चले अपने नए 3bhk फ्लैट मेंBY: SUBHESH SHARMA | Updated Date: Sat, 18 Jan 2014 18:54:01 (IST) नया फ्लैट मुख्यमंत्री को मिलने वाली सारी फैसीलीटीज को...
सैन्य रैंक प्रदान समारोह सबसे शानदार "वयस्कता प्राप्ति समारोह" हैदेश सैन्य रैंक प्रदान समारोह सबसे शानदार "वयस्कता प्राप्ति समारोह" है सैन्य रैंक प्रदान समारोह सबसे शानदार "वयस्कता प्रा...
बरेली के सीबीगंज थाने में 48 घंटे के लिए लगा ताला, खबर में जानें इसकी वजहपुलिस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि थाने में ताले पड़ गये। कोरोना के खौफ से सीबीगंज थाने को 48 घंटे के लिए बंद कि...
Latests News
विराट कोहली और मीराबाई चानू राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानितभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को आज प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न ...
Holi rangoli designs 2022: होली पर चेहरे के साथ ही घर को भी लगाएं रंग बनाएं ये खूबसूरत और आसान रंगोली डिजाइनHOLI RANGOLI EASY DESIGNS 2022 IMAGES, PHOTOS, PICTURES: जिंदगी को खुशनुमा और मस्तीभरा बनाती है होली, ऐसा तो शायद हम सभ...
विराट कोहली के IPL जीतने में बने ये 3 अद्भुत संयोगBy Vimlesh Kumar BhurtiyaPUBLISHED June 04, 2025LIVE HINDUSTAN Sports विराट कोहली के IPL जीतने में बने ये 3 अद्भुत संयोग...
झारखंड के चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी गैरजमानती वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधीरांची, 2 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड के चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट की ओर से उनके खिलाफ जारी ग...
राजस्थान में कोरोना के 15 नए मामले दर्ज, जयपुर से मिले सात मरीजजयपुर, 30 मई (आईएएनएस)। राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 15 नए मामले सामने आए हैं। शु...