Bjp mla के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज; महिला पर पेशाब करने, वायरस से संक्रमित करने के आरोप

Livehindustan

Bjp mla के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज; महिला पर पेशाब करने, वायरस से संक्रमित करने के आरोप"


Play all audios:

Loading...

कर्नाटक के भाजपा विधायक मुनिरत्ना नायडु पर सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। 40 वर्षीय महिला ने विधायक सहित 4 अन्य लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। Jagriti Kumari पीटीआई,


बेंगलुरुWed, 21 May 2025 03:51 PM Share Follow Us on __ कर्नाटक के भाजपा विधायक मुनिरत्ना नायडु के खिलाफ पार्टी के एक कार्यकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 40 वर्षीय महिला ने BJP विधायक सहित 4


अन्य लोगों पर सामूहिक बलात्कार करने, उसके चेहरे पर पेशाब करने और उसे जानलेवा वायरस का इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को बताया है कि मंगलवार को आरएमसी यार्ड पुलिस स्टेशन में


खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताने वाली महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपनी शिकायत में भाजपा कार्यकर्ता होने का दावा करने वाली महिला ने आरोप लगाया कि घटना 11 जून 2023 को


मथिकेरे में विधायक के ऑफिस में हुई। महिला ने बताया कि विधायक के साथी उसे कार में दफ्तर ले गए। बेटे को मारने की धमकी उसने आरोप लगाया कि दफ्तर पहुंचने के बाद विधायक ने अपने दो साथियों के साथ


मिलकर उसकी विनती के बावजूद उसके कपड़े उतार दिए और उसने धमकी भी दी कि अगर उसने भागने की कोशिश की वे लोग उसके बेटे को मार देंगे। एफआईआर के मुताबिक मुनिरत्ना ने कथित तौर पर दो लोगों को महिला


साथ बलात्कार करने का आदेश दिया। महिला ने आगे आरोप लगाया कि विधायक ने उसके चेहरे पर पेशाब भी किया। लाइलाज वायरस का पता इस साल चला विधायक पर महिला को खतरनाक वायरस से संक्रमित करने के आरोप भी


हैं। महिला ने बताया कि घटना के दौरान एक शख्स कमरे में घुस आया और विधायक को एक सफेद डिब्बा दिया। उसने डिब्बे से एक सिरिंज निकाली और उसे इंजेक्शन लगा दिया। महिला ने बताया कि उसे इस साल जनवरी


में एक लाइलाज वायरस का पता चला, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। ये भी पढ़ें:कहां छिपा हैवान? रेप के बाद बच्ची की तड़पा-तड़पा कर की हत्या, तलाश रही पुलिस ये भी पढ़ें:15 साल के लड़के


ने 6 साल की बच्ची का रेप कर दिया, बिहार में हैरान करने वाली घटना गैंग रेप का मामला दर्ज घटना में शामिल विधायक के तीन साथियों के नाम प्राथमिकी में दर्ज किए गए हैं। वहीं चौथे आरोपी की पहचान


अज्ञात है। पुलिस के मुताबिक भाजपा विधायक और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 D (सामूहिक बलात्कार) और धारा 270 (जीवन के लिए खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलाने की संभावना वाला घातक


कार्य) सहित कई अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


Trending News

Viral Photos of the Day: Nora Fatehi stuns in blue thigh-high slit dress, Kartik Aaryan promotes Bhool Bhulaiyaa 2

Nora Fatehi looked stunning in a blue thigh-high slit dress at the sets of Dance Deewane Juniors, the dance-based realit...

बिहार : नीतीश कुमार ने जमुई को दी कई बड़ी सौगातें, मंत्री सुमित सिंह ने जताया आभार

जमुई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान शुक्रवार को जमुई जिले को विकास की कई...

Historical policy decisions : स्ट्रे वैकेंसी राउंड की एलॉटेड सीट पर नहीं किया ज्वाॅइन तो अगले साल नहीं दे पाएंगे नीट-यूजी | historical policy decision

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा का कहना है कि यह ऐतिहासिक निर्णय है और पहली बार इस तरह से मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने निर्णय लि...

उत्तराखंड में शिक्षकों को रोज कोडवर्ड में देनी होगी मिड डे मील की पूरी जानकारी

सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) की निगरानी अब मोबाइल फोन से होगी। शिक्षकों को हर दिन का ब्योरा मोबाइल फो...

खून पसीने की कमाई को बचाने के लिए लोड करें एसपीएम एप

- लोगों को साइबर ठगों से बचाने के लिए पुलिस एकेडमी के सर्विलांस एक्सपर्ट ने डेवलप किया एसपीएम एप- फेक कॉल आने पर ये एप न...

Latests News

Bjp mla के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज; महिला पर पेशाब करने, वायरस से संक्रमित करने के आरोप

कर्नाटक के भाजपा विधायक मुनिरत्ना नायडु पर सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। 40 वर्षीय महिला ने विधायक सहित 4 ...

Lokniti-csds survey: जानिए, लालू को कैसे हो गया नीतीश से ज्‍यादा फायदा

बिहार चुनाव में हार के बाद बीजेपी ने जो प्रमुख कारण गिनाए उनमें सबसे अहम है- वोट ट्रांसफर। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने स...

हसी ने सीएसके की प्लेऑफ संभावनाओं पर कहा, 'हम अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं'

चेन्नई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी को अब भी उम्मीद है कि पांच बार की चैंपियन टीम...

जिला पंचायत में पहली बार खिला कमल ममता बनीं अध्यक्ष

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Fri, 08 Jan 2016 07:40:17 (IST) - रालोद के समर्थन से भाजपा को दिलाई उल्लेखनीय कामयाबी - सभ...

MumbaiPolice

Mumbai, Jan 5: Investigations by Mumbai Police have revealed that not only Bulli Bai, but several other handles were use...

Top