Usaid से भारत में लोगों को मिले पैसे? Bjp सांसद ने उठाया सवाल; rg फाउंडेशन को भी लपेटा
Usaid से भारत में लोगों को मिले पैसे? Bjp सांसद ने उठाया सवाल; rg फाउंडेशन को भी लपेटा"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को संसद में USAID को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यूएसएड के माध्यम से देश की कई संस्थाओं और लोगों को पैसे मिले हैं। सरकार को
इस मामले की जांच करानी चाहिए और जो भी लोग या संस्था इस मामले में दोषी हैं, उन्हें जेल में डाला जाना चाहिए। कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सांसद ने कहा कि इस मामले में राजीव गांधी
फाउंडेशन की भी जांच होनी चाहिए कि क्या उन्होंने जॉर्ज सोरोस के ओपन सोसाइटी फाउंडेशन से पांच हजार करोड़ लिए या नहीं। संसद में शून्यकाल के दौरान अपनी बात रखते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि
अमेरिका में हाल ही में सत्ता का परिवर्तन हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आते ही USAID को पूरी तरह से बंद कर दिया। इस पर उन्होंने जो आरोप लगाया वह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए
विभिन्न देशों की सरकारों को गिराए जाने का काम हो रहा है। इसके माध्यम से जिन भी देशों को पैसे दिए गए उसके आंकड़े चौकाने वाले हैं, और देश भी महत्वपूर्ण हैं। दुबे ने कहा कि इस मामले में राजीव
गांधी फाउंडेशन की भी जांच होनी चाहिए। जॉर्ज सोरोस के ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के साथ उनका अच्छा संबंध है। इस मामले की जांच होनी चाहिए कि क्या यूएसएड के ने भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए इस
फाउंडेशन को यह पैसे दिए? क्या इसके माध्यम से यह पैसे राजीव गांधी फाउंडेशन के पास आए? क्या सैम पित्रोदा ने यह पैसे लिए? ये भी पढ़ें:अमेरिका में ट्रंप के बाद 'El-Mo' की भी मीटिंग, PM
मोदी के एजेंडे में क्या-क्या ये भी पढ़ें:'जैसे एक महीने से कुछ खाया ना हो', बंधकों की हालत देख भड़के डोनाल्ड ट्रंप भाजपा नेता ने कहा कि हमें भूलना नहीं चाहिए कि यह वही संगठन है,
जिसने लोकतंत्र की हत्या कर रहे बंग्लादेश की युनूस सरकार को पैसा दिया है। भारत में राजीव गांधी फाउंडेशन में एक व्यक्ति को रखा गया है, जो देश के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए पैसे का हिसाब रखता
है। इसी संगठन ने तालिबान को पैसा दिया और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के समय नेपाल में हिंदू राष्ट्र को खत्म करने के लिए पैसा दिया था। भारत में आतंकवादी गतिविधियां बढाने के लिए इसी
संगठन से पैसा मिलता रहा है और कांग्रेस को उससे मदद मिल रही है। इस संगठन ने देश में विभिन्न देशविरोधी गतिविधियों के लिए पैसा दिया है। भाजपा सांसद के भाषण के समय कांग्रेसी सांसदों ने जमकर
नारेबाजी की। सांसदों ने इस मामले के संंबंध में प्रश्न पूछने की कोशिश भी की लेकिन पीठासीन संध्या राय ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।
Trending News
मदन मोहन मालवीय के पोते बने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के चांसलरइलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस गिरधर मालवीय को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का नया चांसलर बनाया गया है। यह फैसला ...
तमिलनाडु में दस छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में सरकारी स्कूल का शिक्षक गिरफ्तारचेन्नई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु पुलिस ने सलेम के येरकॉड स्थित एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को दस छात्राओं का यौन शोषण क...
'खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी'मणिकर्णिका बन गई लक्ष्मीबाई देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली रानी लक्ष्मीबाई के अप्रतिम ...
पटना में सफर करना हुआ महंगा, ऑटो के किराये में 3 रुपये तक की वृद्धि, जानें अब कितना देना होगा भाड़ाराजधानी पटना में ऑटो से सफर करना सोमवार से महंगा हो जाएगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि के मद्देनजर ऑटो क...
शेरनी की मौत पर नपे प्रमुख वन संरक्षकBY: INEXTLIVE | Updated Date: Sun, 10 Jan 2016 07:40:34 (IST) LUCKNOW: इटावा लाइन सफारी में शेरनी की मौत और वन विभाग में...
Latests News
Usaid से भारत में लोगों को मिले पैसे? Bjp सांसद ने उठाया सवाल; rg फाउंडेशन को भी लपेटाभारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को संसद में USAID को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यूएसएड...
Chatra navratri 2021: महाकाली के इस मंदिर में देवी श्वेत जवारे के रूप में देती हैं दर्शनCHATRA NAVRATRI 2021: इस बार महाकाली के महामारी स्वरूपणी की क्षुधा को शांत करने के लिए संकल्प अनुष्ठान किया जा रहा है। B...
हत्या के शक में छह माह बाद कब्र से निकाली गई लाशPRAYAGRAJ NEWS - प्रतापगढ़ के एक युवक की लाश छह माह बाद रविवार को फाफामऊ गंगाघाट स्थित कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लि...
उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्राह्मणों का हुआ सम्मानअखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का ब्राह्मण समागम सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को प...
मौसम: अधिकांश जिलों में हल्की, नैनीताल- पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावनाप्रदेश में अलगे कुछ दिन बारिश का सिलसिला बरकरार रहेगा। वहीं पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश हो सकत...