पहली बार हवाई जहाज से आए 174 प्रवासी मजदूर
पहली बार हवाई जहाज से आए 174 प्रवासी मजदूर"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
लॉकडाउन में मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की हवाई उड़ान का सपना पहली बार पूरा हुआ। गुरुवार को 8.21 बजे मुंबई से 174 प्रवासी मजदूर चार्टर्ड विमान से रांची एयरपोर्ट पर उतरे। हवाई जहाज के
उड़ान... Abhishek Kumar रांची। वरीय संवाददाता, Fri, 29 May 2020 12:39 PM Share Follow Us on __ लॉकडाउन में मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की हवाई उड़ान का सपना पहली बार पूरा हुआ। गुरुवार को
8.21 बजे मुंबई से 174 प्रवासी मजदूर चार्टर्ड विमान से रांची एयरपोर्ट पर उतरे। हवाई जहाज के उड़ान भरने के दौरान हुई अनुभूतियों को मजदूर काफी रोमांचित हुए। रांची एयरपोर्ट से बाहर निकर कर कई
लोगों ने जमीन पर बैठकर अपनी धरती को प्रणाम किया। झारखंड आने की आस में कई दिनों से जुगाड़ कर रहे इन श्रमिकों ने यहां तक लाने में मदद करनेवाली संस्था के प्रति आभार जताया। हालांकि कई श्रमिकों
को यह भी पता नहीं था कि उन्हें लाने वाली संस्था का नाम क्या है। वहीं कुछ मजदूरों ने इसके लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की। जांच के बाद होम कोरंटाइन का निर्देश इससे पहले फेश शील्ड पहन कर आए
सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। अधिकारियों ने एयरपोर्ट में होम कोरंटाइन का मुहर लगाकर उन्हें रवाना किया गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर श्रमिकों के स्वागत के लिए नाश्ते के पैकेट और पानी
के बोतल देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद बसों से उनके जिलों के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी संजीव कुमार स्वयं यहां पहुंचकर प्रवासियों के लिए बसों की व्यवस्था की।
अल्यूमिनी ऑफ नेशनल लॉ स्कूल ने की मदद ग्रुप ऑफ अल्यूमिनी ऑफ नेशनल ला स्कूल बेंगलुरू ने इन सभी प्रवासियों को रांची लाने में मदद की है। संस्था ने इन मजदूरों की घर वापसी के लिए इकट्ठा किया। तब
जाकर मुंबई से मजदूर झारखंड लौटे हैं। इसमें सुहान मुखर्जी, प्रियंका राय, अरकजा सिंह, शैल त्रेहान, प्रिया शर्मा, एन शुभामंडल ने इस प्रयास को संभव बनाया। उड़ान भरने के समय घबराया शंकर मुंबई में
टाइल्स फीटर का काम करनेवाला शंकर मंडल ने बताया कि उसने तो सपने में भी नहीं सोचा था कि वह एक दिन हवाई जहाज से उड़कर वह रांची पहुंचेगा। वह कई बार अपने सर के ऊपर विमानों को उड़ते हुए देखा है।
लेकिन इसमें चढ़ने की बात सोची नहीं थी। गुरुवार की सुबह जब विमान मुंबई से उड़ान भरने लगा तो वह काफी घबड़ा गया था। लेकिन हवाई जहाज जब हिलते-डुलते उपर आसमान में स्थिर हो गया। तब उसने अन्य लोगों
की तरफ देखा और आश्वस्त हो गया। वह हजारीबाग रोड का रहनेवाला है। उसके साथ उसके कई रिश्तेदार भी साथ में आए हैं। कोरोना के कारण मुंबई में उसे काफी परेशानी हुई। वहां इस बिमारी का प्रकोप बढ़ रहा
है। काम बंद था। इसलिए वह अपने परिवार के साथ रांची लौट आया। माथे पर सामान लेकर बाहर निकली महिला प्रवासी बसों से निकलनेवाले मजदूर अपने माथे पर ही सामान लेकर बाहर निकले। इसमें अपने चार छोटे
बच्चों के साथ आ रही छोटी देवी माथे पर सामान रखकर एयरपोर्ट के अंदर से बाहर निकली। उसने कहा कि वहां वह चाय बेचकर जीविकोपार्जन करती थी। कोरोना के कारण वहां रहना मुश्किल हो गया था।
Trending News
कांग्रेस किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धAZAMGARH NEWS - आजमगढ़। निज संवाददाता मिर्जापुर ब्लाक के नेवादा बाजार में कांग्रेस पार्टी द्वारा शनिवार... Newswrap हिन्द...
महिलाओं के लिए पूर्ण ipl से प्रतिभा खोजने में मदद मिलेगी: जेमिमाह रोड्रिग्जयुवा भारतीय बल्लेबाज जेमिमाह रोड्रिग्ज का मानना है कि महिलाओं की पूर्ण इंडियन प्रीमियर लीग से काफी अंतर पड़ सकता है, क्य...
नए जमाने के ये निशानेबाज ‘महावीर अर्जुन’ को भी पीछे छोड़ देंगे देखें इनका कमालसही निशाना लगाने की आर्ट से किया दुनिया को दीवाना डूड परफेक्ट नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस ट्रिक वीडियो में 5 ...
अयोध्या : 165 साल बाद भी नहीं सुलझा मंदिर-मस्जिद का विवाद जानें इसका पूरा इतिहासकानपुर : अयोध्या में मंदिर-मस्जिद विवाद को 165 साल हो गए हैं लेकिन अभी भी ये विवाद नहीं सुलझा। इस मामले में मुस्लिम संगठ...
Lok sabha elections 2019 7th phase : सीएम योगी से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा तक कई दिग्गजों ने डाले वोट और दिखाए निशानकानपुर। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में देशभर के कई लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ है और य...
Latests News
पहली बार हवाई जहाज से आए 174 प्रवासी मजदूरलॉकडाउन में मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की हवाई उड़ान का सपना पहली बार पूरा हुआ। गुरुवार को 8.21 बजे मुंबई से 174 प्...
Bollywood की ये 19 हसीनाएं नेचुरल में नहीं थीं खूबसूरत, जानें कैसे फिल्मों में आने के बाद बनीं ग्लैमरस?बॉलीवुड एक्ट्रेस की खूबसूरती का हर कोई दीवाना होता है। लेकिन इसके पीछे उन्होंने कितने एक्सपेरीमेंट किए होते हैं इस मेहनत...
Karwa chauth 2022 apshagun for newly married: पहली बार व्रत रखने जा रही विवाहिताओं के लिए अशुभ है ये करवा चौथ, जानें इसके पीछे की वजहKARWA CHAUTH 2022 APSHAGUN FOR NEWLY MARRIED: हिंदू धर्म में करवा चौथ साल की सबसे बड़ी चतुर्थी और महत्वपूर्ण तिथि मानी जा...
छिनतई में गया था जेल छूट कर आया तो करने लगा चोरीBY: INEXTLIVE | Updated Date: Sun, 26 Jun 2016 07:40:15 (IST) -बरियातू पुलिस ने चोरी के आरोपी अनिश गिरी समेत दो को किया ...
मध्य प्रदेश में कोरोना संकट ने रोकी राज्य सेवा से आइएएस-आइपीएस में पदोन्नति की राहभोपाल (नईदुनिया स्टेट ब्यूरो)। प्रदेश में व्याप्त कोरोना संकट ने आइएएस और आइपीएस संवर्ग में राज्य सेवा के अधिकारियों की...