मई में रेलवे ने झारखंड वालों की ली खूब परीक्षा,नौ बार बदला गया 10 ट्रेनों का समय,कई रद्द

Livehindustan

मई में रेलवे ने झारखंड वालों की ली खूब परीक्षा,नौ बार बदला गया 10 ट्रेनों का समय,कई रद्द"


Play all audios:

Loading...

मई में ही दक्षिण-पूर्व रेल प्रशासन तकनीकी कारण बताकर नौ बार 10 ट्रेनों को घंटों विलंब से चलाया। कई रद्द कर दिया गया। नियमित ट्रेनों के विलंब होने व असमय रद्द होने से दैनिक मजदूरों,रांची


आने-जाने के लिए दैनिक कर्मी,छात्रों और सब्जी विक्रेताओं को ज्यादा समस्या झेलनी पड़ रही है। Utkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, रांचीTue, 3 June 2025 10:24 AM Share Follow Us on __ इन दिनों रांची


रेलमंडल में लिंक रेक विलंब से आना यात्रियों के लिए समस्या बन गई है। लिंक रेक देर से आने के कारण ट्रेनों को घंटों विलंब से चलाया जा रहा है, जिसके कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा


है। इससे यात्रियों के लेने आने वाले परिजनों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ज्यादा समस्या गर्मी के दिनों में हो रही है। जो ट्रेनें बाहर से आ रही हैं, उन ट्रेनों के यात्रियों को जरूरत से


ज्यादा समय बिताना पड़ रहा है। इसके कारण वे गर्मी से बेहाल हो जाते हैं। साथ ही भूख-प्यास से भी जूझना पड़ रहा है। कई लोगों की परीक्षा और इंटरव्यू तक छूट जा रहे हैं। मई में ही दक्षिण-पूर्व रेल


प्रशासन तकनीकी कारण बताकर नौ बार 10 ट्रेनों को घंटों विलंब से चलाया। कई रद्द कर दिया गया। नियमित ट्रेनों के विलंब होने व असमय रद्द होने से दैनिक मजदूरों,रांची आने-जाने के लिए दैनिक


कर्मी,छात्रों और सब्जी विक्रेताओं को ज्यादा समस्या झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा रांची और हटिया स्टेशन पर बेवजह यात्रियों की भीड़ लग रही है। किस कारण से लिंक रेक विलंब से चल रही है, इसकी


पुष्टि भी मंडल स्तर पर नहीं की जा रही है। दो जून : रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर 2.25 बजे के बजाय 3.45 बजे गई। हावड़ा-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस दोपहर 2.35 बजे के बजाय शाम


6.15 बजे रवाना हुई। 29 मई : झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस लिंक रेक नहीं आने के कारण रद्द कर दी गई। 27 मई : केबिन-राउरकेला ज्वाइंट लाइन के बीच पटरियां निलंबन के कारण हटिया-झारसुगुड़ा मेमू


रद्द रही। 24 मई : रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर 1.45 बजे के बजाय शाम 5.45 बजे गई। 23 मई : रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर 1.45 बजे के बजाय शाम 6.55 बजे गई। 21 मई :


हटिया-हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस निर्धारित समय रात 9.30 बजे के बजाय रात 10.30 बजे गई। - रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 1.45 बजे के बजाय शाम 7.20 बजे गई। 20 मई : रांची-मदार


जंक्शन स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय रात 11.55 बजे के बजाय दूसरे दिन सुबह 6.15 बजे गई। 14 मई : हावड़ा-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर 2.35 बजे के बजाय शाम 6.35 बजे गई। 10 मई


: बोकारो स्टील सिटी-रांची-बोकारो रद्द रही। 9 मई : रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित समय शाम 6.50 बजे के बजाय रात 10.55 बजे गई।


Trending News

पूर्व मंत्री के भतीजे पर चाकू से हमला

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Mon, 10 Dec 2018 11:22:50 (IST) JAMSHEDPUR: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता ...

करजई की अपील, नाटो आपूर्ति बहाल करे पाक

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने पाकिस्तान से उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो)की आपूर्ति बहाल करने की गुजारिश की....

Rajasthan CM Death Threat: जेल में बंद पोक्सो के आरोपी ने CM भजनलाल शर्मा को दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

राजस्थान राज्य Rajasthan CM Death Threat: जेल में बंद पोक्सो के आरोपी ने CM भजनलाल शर्मा को दी जान से मारने की धमकी, गिर...

Chanakya niti : पत्नी को लेकर आचार्य चाणक्य ने बताई हैं वो बातें, जिन्हें जान लिया आपने तो कभी धोखा नहीं खाएंगे

पत्नी के बारे में आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो पत्नी अपने पति से हमेशा सत्य बोले, पतिव्रता धर्म का पालन करे, पति का सम...

करेंगे योग कराएंगे योग शहर को बनाएंगे निरोग

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Wed, 21 Jun 2017 07:41:21 (IST) योग दिवस पर जिला प्रशासन सहित कई संस्थाएं करेंगी योग शिविर...

Latests News

मई में रेलवे ने झारखंड वालों की ली खूब परीक्षा,नौ बार बदला गया 10 ट्रेनों का समय,कई रद्द

मई में ही दक्षिण-पूर्व रेल प्रशासन तकनीकी कारण बताकर नौ बार 10 ट्रेनों को घंटों विलंब से चलाया। कई रद्द कर दिया गया। निय...

पटना राउंड टेबलः लड़कियां सिखेंगी आत्मरक्षा के गुर, निगम कर रहा शहर को रोशन - patna round table the environment being created for quality education

दैनिक जागरण कार्यालय में आयोजित राउंड टेबल कांफ्रेंस में विभिन्न संगठनों के जनप्रतिनिधियों ने कुछ ऐसे ही संकेत दिए। सभी ...

Republic day 2018: राजपथ पर दिखी भारतीय सैन्य शक्ति और संस्कृति की झलक, 10 देश के राष्ट्राध्यक्ष रहे मौजूद

Republic Day 2018: राजपथ पर दिखी भारतीय सैन्य शक्ति और संस्कृति की झलक, 10 देश के राष्ट्राध्यक्ष रहे मौजूद | Jansatta...

#metoo कंगना ने लगाए रितिक रोशन पर आरोप कहा ये

BY: SWATI PANDEY | Updated Date: Fri, 12 Oct 2018 13:43:05 (IST) [email protected]    KANPUR: एक तरफ जहां मी टू कैंपे...

World cat day: मिलिए दुनिया की उन 10 बिल्‍लियों से जो इंटरनेट पर हैं फेमस

By: Ruchi D Sharma | Updated Date: Mon, 08 Aug 2016 16:25:00 (IST) अगर आपको लगता है कि सिर्फ इंसान ही फेमस हो सकते हैं त...

Top