यूक्रेन चार जगहों से वापस बुलाए अपनी सेना, तभी होगा युद्धविराम; रूस ने रख दी शर्त

Livehindustan

यूक्रेन चार जगहों से वापस बुलाए अपनी सेना, तभी होगा युद्धविराम; रूस ने रख दी शर्त"


Play all audios:

Loading...

यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने किया, जबकि रूसी प्रतिनिधिमंडल व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी व्लादिमीर मेदेंस्की के नेतृत्व में बैठक में शामिल हुआ। तुर्किये


के विदेश मंत्री ने सिरागन पैलेस में वार्ता की अध्यक्षता की। Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 June 2025 11:08 PM Share Follow Us on __ रूस ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम को लेकर शर्त रख दी


है। मॉस्को ने कहा कि वह तभी पूरी तरह सीजफायर पर सहमत होगा, जब यूक्रेन अपनी सेनाओं को उन चार क्षेत्रों से वापस बुला लेगा जिन पर रूस का आंशिक नियंत्रण है। रूसी राज्य समाचार एजेंसियों की ओर से


सोमवार को प्रकाशित समझौता दस्तावेज से यह जानकारी सामने आई है। इसके अनुसार, यह मांग इस्तांबुल में दूसरी दौर की वार्ता के दौरान यूक्रेन को सौंपी गई थी। डॉक्युमेंट में रूस ने डोनेट्स्क,


लुगांस्क, जापोरिज्जिया और खेरासन पर अपने अधिकतम दावों की पुष्टि की है। ये भी पढ़ें:1971 के योद्धाओं जैसा सम्मान, शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों के लिए ऐलान ये भी पढ़ें:यूक्रेन की


सदस्यता को लेकर दो हिस्सों में बंटा नाटो, समर्थन में आए यह देश इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ आंद्रेई यरमक ने सोमवार को कहा कि रूस युद्धविराम नहीं चाहता और इसे शांति की दिशा में


मजबूर करने के लिए नए प्रतिबंधों की तत्काल आवश्यकता है। यरमक ने यह टिप्पणी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर की, जो इस्तांबुल में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों के बीच शांति वार्ता समाप्त


होने के कुछ घंटों बाद आई। उन्होंने लिखा, 'रूसी हरसंभव कोशिश कर रहे हैं कि गोलीबारी न रुके और युद्ध जारी रहे। नए प्रतिबंध अब बहुत महत्वपूर्ण हैं।' प्रतिनिधिमंडलों के बीच नए दौर की


शांति वार्ता रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच नए दौर की शांति वार्ता सोमवार को तुर्किये में हुई। बैठक एक घंटे से कुछ अधिक समय तक चली। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और


रूसी सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। जेलेंस्की ने लिथुआनिया के विनियस में कहा कि दोनों पक्षों ने तुर्किये के माध्यम से दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया और हम नए सिरे से युद्धबंदियों की


अदला-बदली की तैयारी कर रहे हैं। शांति वार्ता में रूस और यूक्रेन युद्ध में मारे गए 6,000 सैनिकों के शवों की अदला-बदली करने पर भी सहमत हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि 16 मई को हुई पिछली दौर की


वार्ता के बाद दोनों पक्षों के 1,000 बंदियों की अदला-बदली हुई थी। जेलेंस्की के कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि यूक्रेन ने रूस को उन बच्चों की एक आधिकारिक सूची भी सौंपी है, जिनके बारे


में कहा गया कि उन्हें जबरन निर्वासित किया गया था और उन्हें वापस किया जाना चाहिए।


Trending News

भारतीय हैं ग्लेन मैक्सवेल की वाइफ, देखिए दोनों की 10 रोमांटिक तस्वीरें

By Vimlesh Kumar BhurtiyaPUBLISHED June 02, 2025LIVE HINDUSTAN Sports भारतीय हैं ग्लेन मैक्सवेल की वाइफ, देखिए दोनों की ...

‘सलमान खान को पसंद करना मुश्किल है... ’ सोनाली बेंद्रे ने कहा फिल्म के सेट पर ऐसे करते थे परेशान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि सलम...

आज का मेष राशिफल 3 जून : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 3 जून का दिन?

MESH RASHI KA RASHIFAL, ARIES HOROSCOPE 3 JUNE 2025 : राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा ...

मिथुन राशिफल 3 जून : मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 3 जून का दिन?

GEMINI HOROSCOPE TODAY MITHUN RASHI RASHIFAL : मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रम...

जदयू के पूर्व विधायक की संपत्ति होगी कुर्क? कोर्ट का आदेश; इस कांड में नॉन बेलेबल वारंट जारी है

Hindi NewsBihar Newsproperty of former JDU MLA be confiscated Court order non bailable warrant issued in this case अधिवक...

Latests News

यूक्रेन चार जगहों से वापस बुलाए अपनी सेना, तभी होगा युद्धविराम; रूस ने रख दी शर्त

यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने किया, जबकि रूसी प्रतिनिधिमंडल व्लादिमीर पुतिन के करीबी स...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर vistara ने महिलाओं को दिया ये तोहफा, मिलेगी ये चीज

Hindi NewsIndia Newsvistara airlines gift to women on international womens day 2019 sanitary napkins available for women...

करवाचौथ : उपहार में स्टाइलिश मास्क और खुशबूदार सैनिटाइजर

MEERUT NEWS - करवाचौथ पर उपहार व सिंधारा, कोथली में पूरी पैकिंग के साथ मास्क और सेनीटाइजर भी शुरू हो गया है। ड्रेस की मै...

Lpg सब्सिडी नहीं आ रही? यूं घर बैठे आधार कार्ड को कनेक्शन से करें लिंक, खाते में आने लगेगी रकम

क्या आपके बैंक खाते में एलपीजी सब्सिडी आ रही है? यदि नहीं आ रही है तो निश्चित तौर पर इसकी वजह एलपीजी गैस कनेक्शन से आधार...

Rbse 5th class result 2025 date: राजस्थान बोर्ड 5वीं का कल जारी हो सकता है परिणाम, ऐसे करें चेक

RBSE 5TH CLASS RESULT 2025 DATE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की ओर से 5वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा 30 ...

Top