पहले कहा था प्राण प्रतिष्ठा पर जाऊंगा अयोध्या, आलाकमान का रुख देख पलटे विक्रमादित्य
पहले कहा था प्राण प्रतिष्ठा पर जाऊंगा अयोध्या, आलाकमान का रुख देख पलटे विक्रमादित्य"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। पार्टी हाईकमान का रुख सामने आने के बाद उन्होंने अयोध्या जाना टाल
दिया है। Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमलाTue, 16 Jan 2024 01:04 AM Share Follow Us on __ सोशल मीडिया पर अपनी पोस्टों में श्रीराम का उद्घोष करने वाले हिमाचल प्रदेश सरकार में
कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह अब 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशों के बाद विक्रमादित्य सिंह ने
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से इनकार कर दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अयोध्या में राम लला का दर्शन और उनका आशीर्वाद लेने जरूर जाएंगे। विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को
शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कांग्रेस हाईकमान अपना रुख साफ कर चुका है। पार्टी के निर्देश उनके लिए मान्य हैं। गौर करने वाली बात यह कि
कांग्रेस हाईकमान की ओर से पार्टी के किसी भी नेता को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अयोध्या जाने से मना नहीं किया गया है। हाईकमान का कहना है कि जो भी इस कार्यक्रम में जाना चाहता है वह स्वतंत्र
है। विक्रमादित्य सिंह ने स्पष्ट किया कि अयोध्या में राम मंदिर बनना हिंदुओं के लिए गर्व का पल है। इसे सियासी नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि उनकी राम में आस्था है। वह
रामलला का आर्शीवाद लेने अयोध्या अवश्य जाएंगे। इसके साथ ही जगन्नाथपुरी, महाकाल, तिरूपति नाथ और द्वारिका जैसे ऐतिहासिक मंदिरों के भी दर्शन करेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस के
कर्मठ कार्यकता हैं। कांग्रेस की विचारधारा उनकी विचारधारा है। कांग्रेस ने देश को बांटने वाली सांप्रदायिक ताकतों का विरोध किया है और आगे भी करती रहेगी। वर्ष 1989 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव
गांधी ने रामलला के मंदिर का ताला तोड़ने का निर्णय लिया था। हमें भाजपा और आरएएस से हिंदू होने का प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। विक्रमादित्य सिंह ने आगे कहा कि हिमाचल देवभूमि है। हिंदू
होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम अपनी देव संस्कृति को बचाकर रखें। उनके स्वर्गीय पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह देश में सबसे पहले धर्मांतरण का कानून हिमाचल प्रदेश में लेकर आए थे।
बता दें कि विक्रमादित्य सिंह पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह के सुपुत्र हैं। विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष और लोकसभा सांसद हैं। विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा
सिंह को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्यौता मिला है। विक्रमादित्य सिंह ने आठ जनवरी को कहा था कि वह रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।
Trending News
Rajasthan news : प्रदेशभर के शिक्षकों की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने की जमकर तारीफ, जानें क्या कहा | rajasthan education minister madan dilawar praise55 हजार 800 विद्याार्थियों को टैबलेट वितरित किए समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 11 मेधावी विद्यार्थिय...
महिलाओं को बातों में फंसा कर कर थे ठगीBY: INEXTLIVE | Updated Date: Mon, 19 Jun 2017 07:41:30 (IST) - महिलाओं से ज्वैलरी ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ - पिता-पु...
सबरीमाला मंदिर में दो लाख तीर्थयात्रियों ने देखा 'आकाशीय प्रकाश'By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the proce...
टॉप कार मॉडल्स पर 2. 5 लाख रुपए तक की छूट दे रही होंडा; इस बैंक ने car loan पर हटाया लोन का ये चार्ज2020 की ईयर एंडर सेल के बाद होंडा की ओर से गाड़ियों के दामों में इजाफा किए जाने की खबर थी। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अपने...
मुकेश अंबानी के बेटे और jio हेड आकाश अंबानी की हुई सगाई, जानें कौन बनेंगी उनकी दुल्हनमुकेश अंबानी के बेटे की सगाई देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अं...
Latests News
फेड कप में सानियां करेंगी भारत की अगुवाईBY: PRABHA PUNJ MISHRA | Updated Date: Tue, 22 Dec 2015 12:34:44 (IST) फरवरी 2016 में होगा फेड कप नए साल में 3 से 5 फरवर...
BackChina NetworkBackChina Network https://www.backchina.com/ 倍可亲 Copyright(C) 倍可亲 Discuz! Board by Comsenz Inc. Sun, 25 May 2025 20:11:0...
किसानों रेलवे ट्रैक समेत 14 जगह लगाया जाम, बसें बंद रहने से यात्री परेशान - farmers railway tracks including fourteen places jammed - haryana yamunanकृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने शुक्रवार को गोलनपुर गांव के पास किसानों ने प्रदर्शन कर जाम लगाया। By JagranEdited B...
‘आप आजम खां पर पीएचडी करके आए हैं और हम मूर्ख हैं’, टीवी डिबेट में दूसरे गेस्ट पर भड़के बीजेपी प्रवक्ता‘आप आजम खां पर पीएचडी करके आए हैं और हम मूर्ख हैं’, टीवी डिबेट में दूसरे गेस्ट पर भड़के बीजेपी प्रवक्ता | Jansatta...
आपकी सेहत आपके हाथ! - your health is in your hand says film actress shilpa shettyउनका कहना है कि कुछ नहीं मिले तो सिर्फ पालक उबाल कर इसे मैश करें और नमक-काली मिर्च डाल कर खा लें। ये उनका फेवरेट डिनर है...