हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी, 5 डिग्री तक गिरा तापमान; कई जिलों में भारी बारिश

Livehindustan

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी, 5 डिग्री तक गिरा तापमान; कई जिलों में भारी बारिश"


Play all audios:

Loading...

HIMACHAL PRADESH SNOWFALL: हिमाचल प्रदेश में शानदार नजारा देखने को मिला है। यहां के मनाली में ताजा बर्फबारी हुई बर्फबारी की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। Mohammad Azam


लाइव हिन्दुस्तान, मनालीSun, 1 June 2025 02:45 PM Share Follow Us on __ HIMACHAL PRADESH SNOWFALL: हिमाचल प्रदेश में जून के महीने में भी बर्फ गिर रही है। राजधानी शिमला और मैदानी इलाकों में


बीती रात हुई बारिश के बाद जहां रविवार को मौसम साफ बना हुआ है वहीं मनाली और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी से पहाड़ों ने बर्फ की


सफेद चादर ओढ़ ली है। हिमाचल प्रदेश की ऊंची पर्वत श्रंखलाओं पर हो रही बर्फबारी से जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के केलंग, कुकुमसेरी और ताबो जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है।


केलंग में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। ताबो और कुकुमसेरी में भी न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.7 और 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी शिमला में


न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि पर्यटक स्थल मनाली में पारा 12.1 डिग्री तक गिरा। राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया


है। चम्बा में भी आज तड़के बारिश हुई, जबकि किन्नौर में हल्के बादल छाए रहे। बीते 24 घंटों के भीतर चम्बा जिला के भरमौर में सबसे अधिक 14 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पांवटा साहिब में 12


मिमी, जतोन बेरेज, चम्बा और कसौली में 7-7 मिमी, चौपाल और जोत में 6-6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में तेज आंधी भी चली। बरठीं, नेरी, बिलासपुर, सियोबाग, धोलोकुआं,


कुकुमसेरी और ताबो जैसे इलाकों में आंधी चलने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच जून तक राज्य के विभिन्न भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले


पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी एक जून व कल दो जून


कैबराज्य के अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, साथ ही कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। तीन व चार जून को अपेक्षाकृत


अधिक व्यापक रूप से बादल छाए रहेंगे, बिजली चमकने व तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। पांच जून को दोबारा बारिश व तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना है और इस


दिन भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि छह व सात जून को मौसम सामान्य रहेगा। इन दिनों प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है जबकि येलो अलर्ट समाप्त हो जाएगा। मौसम


के तेवरों को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। इस मौसम में आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं सामने आती हैं। बिजली गिरने और आंधी के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों


के नीचे खड़े न रहने की हिदायत दी गई है। रिपोर्ट: यूके शर्मा


Trending News

अगले हफ्ते बाबर के हाथों कोहली खो देंगे अपनी icc नंबर 1 वनडे रैंक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम में जमीन आसमान का अंतर है। टीम रैंकिंग्स में खासकर टेस्ट और वनडे में भारत की...

Omg! यहां शारीरिक संबंध बनाने के लिए मिलती हैं छुट्टी

सेक्स के लिए छुट्टी देने का प्रस्ताव भी निकाल दिया गया है। _ _ Updated Date:October 26, 2015 4:59 PM IST _ _ By Nutan Si...

ऊंची जाति के बगीचे से बच्ची ने तोड़ लिया फूल, दबंगों ने गांव के सभी 40 दलित परिवारों का कर दिया हुक्कापानी बंद

ऊंची जाति के बगीचे से बच्ची ने तोड़ लिया फूल, दबंगों ने गांव के सभी 40 दलित परिवारों का कर दिया हुक्कापानी बंद | Jansatt...

Upsc ies, iss 2019 recruitment: यहां इतने पदों पर वैकेंसी, जानें हर जरूरी जानकारी

UPSC IES, ISS 2019: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विसेज (IES) और इंडियन स्टेस्टिकल सर्विस (ISS) भर्ती प...

Rewa news: झोपड़ी में लावारिस मिली 15 दिन की मासूम, पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल में कराया भर्ती

रायपुर कर्चुलियान थाना अंतर्गत सिंदुरा गांव में स्थित झोपड़ी में मिली, पुलिस पतासाजी में जुटी By SUNIL DAHIYA Edited By: ...

Latests News

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी, 5 डिग्री तक गिरा तापमान; कई जिलों में भारी बारिश

HIMACHAL PRADESH SNOWFALL: हिमाचल प्रदेश में शानदार नजारा देखने को मिला है। यहां के मनाली में ताजा बर्फबारी हुई बर्फबारी...

Ipl 2025: rcb को ट्रॉफी से दूर कर सकते हैं पंजाब किंग्स के ये 3 खतरनाक खिलाड़ी, एक है अनकैप्ड

IPL 2025: आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की भिड़ंत होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुक...

सीट के होने के बावजूद बुजुर्ग को नहीं दी लोवर बर्थ, अब रेलवे को देने पड़ेंगे 3 लाख रुपए

दंपत्ति ने बिथूर स्टेशन आने पर सूचना देने को कहा था। यहां भी लापरवाही करते हुए उन्हें बिथूर से 100 किलोमीटर पहले उतार दि...

भाजपा सरकार के खिलाफ 'आप' महिला विंग का प्रदर्शन, पुलिस ने की कार्रवाई

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपए प्रतिमाह देने के वादे पर अब राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। श...

चक्रवात अम्फान: राहत अभियानों के लिये भारतीय वायुसेना के 25 विमान एवं 31 हेलीकॉप्टर तैयार

* Hindi * India Hindi * Amphan Cyclone 25 Indian Air Force Aircraft And 31 Helicopters Ready For Relief Operations अम्फा...

Top