Whatsapp के ये यूजफुल फीचर, क्या जानते हैं आप
Whatsapp के ये यूजफुल फीचर, क्या जानते हैं आप"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
टेक्स्ट करें एडिट टेक्स्ट करें एडिट व्हाट्सएप पर यूजर अपनी बात को रचनात्मक ढंग से रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप ने यूजर को इटालिक, बोल्ड और टेक्स्ट पर एक लाइन
खींचने का विकल्प दिया है। इसके लिए एक लंबी प्रक्रिया का पालन करते हैं मगर एक ट्रिक की मदद मदद से पल झपकते ही टेक्स्ट का फॉर्मेट बदल जाएगा। ट्रिक्स : इसके लिए किसी भी चैट बॉक्स को ओपेन करें।
इसके बाद जिस टेक्स्ट का फॉर्मेट बदलना चाहते हैं, उसको सिलेक्ट करें। इसके बाद स्क्रीन पर ऊपर की तरफ टेक्स्ट फॉर्मेट को बदलने के विकल्प आ जाएंगे। आगे की स्लाइड में जानें अन्य उपयोगी ट्रिक्स
लिखकर खोजें सटीक इमोजी लिखकर खोजें सटीक इमोजी चैटिंग के दौरान कुछ गिने चुने ही इमोजी का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि व्हाट्सएप के अंदर इतने सारे इमोजी हैं जिन्हें खोजने में थोड़ा समय लगता
है मगर क्या आप जानते हैं कि आप जो टाइप करेंगे उससे संबंधित इमोजी आपको दिखाई देने लगेगा। ट्रिक्स : इसके लिए व्हाट्सएप चैट बॉक्स को ओपेन करें। इसके चैट बॉक्स में बाईं तरफ दिए गए इमोजी के
आइकन पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन में नीचे की तरफ वह इमोजी दिखने लगेंगे जो आपने इस्तेमाल किए हैं मगर ध्यान से देखने पर सबसे नीचे की तरफ एक सर्च का विकल्प भी दिया गया है, उस पर क्लिक करें
और उसमें टाइप करें। ऐसा करने पर उससे संबंधित इमोजी ऊपर की तरफ दिखने लगेगा। आगे की स्लाइड में जानें अन्य उपयोगी ट्रिक्स ग्रुप पर देखें किसने पढ़ा है मैसेज ग्रुप पर देखें किसने पढ़ा है मैसेज
व्हाट्सएप ग्रुप में यह भी पता लगा सकते हैं कि किसने मैसेज पढ़ा और किसने नहीं? ट्रिक्स : इसके लिए ग्रुप में भेजे गए मैसेज पर देर तक क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर ऊपर की तरफ मैसेज कॉपी और कट
करने के अलावा मैसेज इंफो का आइकन आएगा। इस पर क्लिक करने के बाद पता चल जाएगा कि कितने लोगों ने इसे पढ़ा है। डाटा बचाने का विकल्प अगर आप कम इंटरनेट डाटा वाला पैक का इस्तेमाल करते हैं और
व्हाट्सएप पर आने वाली मल्टीमीडिया फाइल डाउनलोड होने से जो डाटा बरबाद होता है उसको बचाना चाहते हैं तो इसके लिए आप एक ट्रिक्स को अपना सकते हैं। ट्रिक्स : इसके लिए व्हाट्सएप में ऊपर की तरफ दिए
गए तीन बिन्दुओं वाले विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद डाटा यूसेज पर क्लिक करें। यहां मीडिया ऑटो डाउनलोड के नीचे कुछ विकल्प दिखाई देंगे जिन्हें बदलकर यूजर अपना इंटरनेट डाटा बचा सकते हैं। मिसाल
के तौर पर डॉक्यूमेंट के अलावा सभी चीजों को वाईफाई पर सेट कर दें। आगे की स्लाइड में जानें अन्य उपयोगी ट्रिक्स म्यूट ग्रुप चैट म्यूट ग्रुप चैट व्हाट्सएपर ग्रुप का सदस्य होना बहुत ही आम बात
है। ऐसे में ग्रुप पर आने वाले मैसेज के कारण, जो लगातार रिंगटोन बजती है, उससे कई यूजर काफी परेशानी उठानी पड़ती हैं। ऐसे में ग्रुप का म्यूट कर सकते हैं। इसके बाद वह ग्रुप मैसेज आने पर आवाज
नहीं करेगा। ट्रिक्स : इसके लिए किसी ग्रुप पर जाएं, इसके बाद ग्रुप की डीपी पर क्लिक करें। यहां यूजर को फोन स्क्रीन के बीचों-बीच म्यूट नोटिफिकेशन नाम का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर दें।
क्लिक करते ही स्क्रीन पर एक नई विंडो खुल जाएगी जिसमें म्यूट का समय निर्धारित करने का विकल्प दिया जाएगा। यह विकल्प 8 घंटा, 1 हफ्ता और एक साल तक का हो सकता है। आगे की स्लाइड में जानें अन्य
उपयोगी ट्रिक्स पुराना मैसेज करें सर्च पुराना मैसेज करें सर्च व्हाट्सएप पर ग्रुप या किसी निची चैटिंग में ढेरों मैसेज आते हैं। वहीं अगर यूजर किसी एक लाइन को दोबारा खोजना चाहता है जो कुछ
काफी पहले की गई थी। तो इतने मैसेज के बीच में से उसे खोजना घांस में सुई खोजने के जैसा होगा। ट्रिक्स : किसी भी लाइन को खोजने के लिए उस यूजर या ग्रुप के चैट बॉक्स में जाएं। वहां ऊपर की तरफ दिए
गए तीन बिन्दुओं वाले विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद वहां सर्च नाम का विकल्प लिखा मिलेगा, उस पर क्लिक करें। ऐसा करने से स्क्रीन पर ऊपर की तरफ सर्च करने का विकल्प आ जाएगा। यहां लाइन से
संबंधित टेक्स्ट लिख कर डाटा खोज सकते हैं। आगे की स्लाइड में जानें अन्य उपयोगी ट्रिक्स कंप्यूटर या लैपटॉप पर चलाएं व्हाट्सए कंप्यूटर या लैपटॉप पर चलाएं व्हाट्सए कंप्यूटर या लैपटॉप चलाने
के दौरान अगर आप व्हाट्सएप का भी इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसके लिए सबसे सही तरीका है कि आप व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करें। ट्रिक्स : इसके लिए व्हाट्सएप को ओपेन करें। इसके बाद तीन बिन्दुओं वाले
विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद जो स्क्रीन पर नई स्क्रीन खुलेगी, उसमें व्हाट्सएप वेब नाम का विकल्प होगा, उस पर क्लिक कर दें इसके बाद वहां बार कोड स्कैनर खुल जाएगा। इसके साथ ही कंप्यूटर के
ब्राउजर में व्हाट्सएप वेब टाइप कर दें। इसके बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर एक बार कोड आने लगेगा जिसे फोन से स्कैन कर लें। इसके बाद व्हाट्सए को कंप्यूटर या लैपटॉप पर आसानी से चलाया जा सकता है।
व्हाट्सएप से भेजे लाइव लोकेशन व्हाट्सएप से भेजे लाइव लोकेशन दोस्त, भाई या रिश्तेदार के साथ अपनी लाइव लोकेशन साझा करनी है तब आप क्या करेंगे? इसका जवाब अब व्हाट्सएप पर आ गया है। इसमें मात्र
तीन बार क्लिक करके यूजर अपनी लाइव लोकेशन किसी दूसरे यूजर के साथ साझा कर सकते हैं। लोकेशन और लाइव लोकेशन में जो अंतर है वो यह कि लाइव लोकेशन व्यक्ति की लोकेशन बदलने के साथ-साथ बदलता रहता है
मगर लोकेशन सिर्फ एक जगह पर टिकी रहती है, चाहे वह व्यक्ति उस लोकेशन से किसी अन्य लोकेशन पर चला जाए। ट्रिक्स : जिस व्यक्ति के साथ लोकेशन साझा करना चाहते हैं उसके चैट बॉक्स में जाएं और नीचे की
तरफ दिए गए अटैच आइकन पर क्लिक करें। लोकेशन नाम के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर नई विंडो खुल जाएगी जिसमें लोकेशन साझा करने के दो विकल्प दिखाई देंगे। लाइव लोकेशन भेजने के लिए ऊपर
वाले विकल्प का चुनाव करें। इसके बाद आपके सामने आखिरी विकल्प आ जाएगा जो तीसरा विकल्प है उसमें सेंड वाले विकल्प पर क्लिक करके लाइव लोकेशन भेज सकते हैं। कंपनी ने प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए 15
मिनट से लेकर 8 घंटे तक का विकल्प दिया है। आगे की स्लाइड में जानें अन्य उपयोगी ट्रिक्स रंगीन बैकग्राउंड वाले स्टेटस रंगीन बैकग्राउंड वाले स्टेटस व्हाट्सएप ने अपने आईओएस और एंड्रॉयड यूजरों के
लिए नया फीचर लॉन्च कर दिया है। अब आप व्हाट्सएप पर फेसबुक जैसे रंगीन बैकग्राउंड वाले स्टेटस अपडेट डाल सकते हैं। गौरतलब है, कि फेसबुक ने कुछ वक्त पहले यह फीचर अपने एप पर जारी किया था। ट्रिक्स
: रंग बिरंगा स्टेटस डालने के लिए आपको स्टेटस टैब पर जाना होगा। दाईं तरफ नीचे की ओर कैमरा के विकल्प के ऊपर पेन का आइकन है। उसपर क्लिक करने पर आपको यह कलर्ड स्टेटस डालने का ऑप्शन मिलेगा। नीचे
की तरफ एक कलर पैलट और टेक्स्ट का फॉन्ट सिलेक्ट करने का विकल्प नजर आएगा। इनके साथ स्माइली लगाने का भी ऑप्शन होगा। आगे की स्लाइड में जानें अन्य उपयोगी ट्रिक्स डिलीट हुए मैसेज वापस पाएं डिलीट
हुए मैसेज वापस पाएं व्हाट्सएप की मदद से आप डिलीट किए गए मैसेज को एक बार फिर से दोबारा प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप सारे मेसेज का आपकी डिवाइस पर रोज सुबह 4 बजे बैकअप बनाता है। ट्रिक्स : इस
प्रोसेस के दौरान आपसे बैकअप रीस्टोर करने के लिए कहा जाएगा। यह पिछले 7 दिन कवर करेगा। अगर आप एंड्रॉयड पर और भी पुरानी चैट को रीस्टोर करना चाहते हैं तो ईएस फाइल एक्सप्लोरर जैसा एप डाउनलोड करना
होगा। एसडीकार्ड/वॉट्सऐप/डेटाबेसे पर जाकर अपने बैकअप्स देखें, जो फाइल आप रीस्टोर करना चाहते हैं उसका नाम बदलें और सेटिंग्स-एप्स-व्हाट्सएप-क्लियर डेटा पर जाकर उसे स्टार्ट करें और प्रॉम्प्ट
किए जाने पर रीस्टोर करें। ऐसा करने से आपके डिलीट मैसेज वापस आ सकते हैं।
Trending News
पूर्व मंत्री गणेश प्रसाद का पटना के अस्पताल में निधन, सीएम नीतीश ने जताया शोकHindi NewsBihar Newsformer bihar rural development minister ganesh prasad yadav passed away in patna private hospital cm...
नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा ipl 2025 का आखिरी ठिकाना, यहां कैसा रहा है रिकॉर्ड और पिच का मिजाज? जानेंIPL 2025 का कारवां अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है। टूर्नामेंट का समापन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा जहां...
Sunny leone ने शुरू की एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज़ 'अनामिका' की शूटिंग, एक्शन अवतार में दिखेंगी बेबी डॉल एक्ट्रेस - sunny leone begins mx player web sभारत में कोरोना वायरस के केस बढ़ने पर सनी मई में अपने परिवार के साथ लॉस एंजेलिस चली गयी थीं। हाल ही में अर्जुन रामपाल स्...
Bihar election: नीतीश ने दो मंत्रियों का क्षेत्र बदला, 10 विधायक की कर दी छुट्टी; जानें सीएम ने कैसे साधा सामाजिक समीकरणBihar Election: नीतीश ने दो मंत्रियों का क्षेत्र बदला, 10 विधायक की कर दी छुट्टी; जानें सीएम ने कैसे साधा सामाजिक समीकरण...
Jac 10th 12th result : खराब रिजल्ट वाले स्कूलों पर कार्रवाई करेगा झारखंड एकेडमिक काउंसिलस्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग अब खराब रिजल्ट वाले जिलों के साथ-साथ स्कूलों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। 60 फीस...
Latests News
Whatsapp के ये यूजफुल फीचर, क्या जानते हैं आपटेक्स्ट करें एडिट टेक्स्ट करें एडिट व्हाट्सएप पर यूजर अपनी बात को रचनात्मक ढंग से रखने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। ...
प्रधान का भाई प्रधानाचार्य बन गया मजदूरBY: INEXTLIVE | Updated Date: Wed, 08 Jun 2016 07:41:05 (IST) - जमीदारों को बना दिया मनरेगा में मजदूर - रोजगार सेवक ने अ...
64 हजार रुपये की डाउनपेमेंट के बाद घर ले जाएं kuv100 nxt, इतनी देनी होगी emiMAHINDRA KUV100 NXT: कोरोना काल में लोगों ने पर्सनल व्हीक्ल की जरुरत को महसूस किया है। अपने व्हीक्ल के जरिए हम कभी भी कि...
ईंट भट्ठे पर सोए मुंशी की सिर कूचकर हत्याCHANDAULI NEWS - बलुआ थाना क्षेत्र के सेवई के पूरवां गांव में सोमवार की देर रात ईंट भट्ठे पर सोए मुंशी सरजू यादव (62) की...
चुनाव में करारी शिकस्त के बाद sp की राह पर कांग्रेस, टीवी डिबेट्स में नहीं भेजे जाएंगे प्रवक्ताहाल ही में आए लोकसभा चुनाव (LOK SABHA ELECTIONS 2019) के नतीजों में करारी शिकस्त झेलने के बाद कांग्रेस समाजवादी पार्टी (...