रिकी पोंटिंग ने बताया पृथ्वी शॉ और सचिन तेंदुलकर में क्या समानताएं हैं
रिकी पोंटिंग ने बताया पृथ्वी शॉ और सचिन तेंदुलकर में क्या समानताएं हैं"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की तुलना कई बार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से की जा चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले इस बल्लेबाज को लेकर टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने
कुछ अहम... Namita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 5 April 2021 08:18 PM Share Follow Us on __ टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की तुलना कई बार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर
से की जा चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले इस बल्लेबाज को लेकर टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कुछ अहम बातें कही हैं। इसके अलावा तेंदुलकर के खिलाफ कई बार खेल चुके पोंटिंग ने बताया कि
इन दोनों खिलाड़ियों में क्या समानताएं हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के आगाज में अब गिने-चुने दिन बचे हैं और शॉ शानदार फॉर्म के साथ इस टूर्नामेंट में खेलने उतरेंगे। शॉ ने
हाल में अपनी कप्तानी में विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई को चैंपियन बनाया था। इस टूर्नामेंट में शॉ के बल्ले से सबसे ज्यादा रन निकले थे। शॉ की अच्छी फॉर्म दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर है।
पिछले सीजन में दो हाफसेंचुरी के बाद शॉ का बल्ला शांत रहा था। कप्तान श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में शॉ पर बड़ी जिम्मेदारी होगी और वह टॉप ऑर्डर में टीम के सबसे अहम बल्लेबाजों में से एक होंगे।
आईपीएल 2021 के आगाज से पहले पोंटिंग ने कहा कि पृथ्वी और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बीच कई समानताएं हैं। उन्होंने कहा, 'उसकी लंबाई कम है.... (सचिन) तेंदुलकर की तरह लेकिन वह गेंद को
फ्रंट और बैक फुट दोनों पर काफी ताकत के साथ हिट करता है और स्पिन को भी काफी अच्छी तरह खेलता है।' ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स में पिछले दो सीजन से 21 साल के पृथ्वी
के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने याद किया कि पिछले सीजन में दो हाफसेंचुरी जड़ने के बाद पृथ्वी जब खराब दौर से गुजरा तो उसने नेट्स पर बल्लेबाजी करने से ही इनकार कर दिया। चेन्नई में 9 अप्रैल से
शुरू हो रहे आईपीएल से पहले पोंटिंग ने कहा, 'पिछले साल अपनी बल्लेबाजी को लेकर उसका अलग सिद्धांत था जब वह रन नहीं बना रहा होता तो वह बल्लेबाजी नहीं करेगा और जब वह रन बना रहा होता है तो
हमेशा बल्लेबाजी करना चाहता है।'
Trending News
एसएडीसी ने कांगो सैनिकों के साथ संयुक्त सैन्य अभियान के दावों को खारिज कियागैबोरोन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिणी अफ्रीकी डेवलपमेंट कम्युनिटी (एसएडीसी) ने इस दावे को खारिज कर दिया कि पूर्वी डेमोक्...
Kiss day 2020 gift ideas: ये हॉट फेवरेट गिफ्ट पार्टनर को कर देंगे खुश क्या आया आपको पसंदकानपुर। KISS DAY 2020 GIFT IDEAS : रोज डे पर अपने पार्टनर को गुलाब का फूल देकर वैलेंटाइन वीक की शुरुआत करके, इसके बाद दू...
कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए किसानों के ऋणों पर ब्याज सब्सिडी को मंजूरी दीनई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-...
शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, शिकायत दर्ज, जानें क्या है पूरा मामलाशिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, शिकायत दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला Begin typing your search...
कराची विस्फोट में मारे गए लोगों में दो चीनी नागरिक भी शामिलइस्लामाबाद, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। रविवार रात पाकिस्तान के कराची शहर में हुए एक आतंकवादी हमले में दो चीनी नागरिकों की मौत ...
Latests News
रिकी पोंटिंग ने बताया पृथ्वी शॉ और सचिन तेंदुलकर में क्या समानताएं हैंटीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की तुलना कई बार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से की जा चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स क...
Shiv ji ki aarti sawan: रोजाना करें शिवजी की ये आरती, ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा...इस समय सावन का पवित्र माह चल रहा है। हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत अधिक महत्व होता है। सावन के महीने में भगवान शं...
देश और दुनिया की 200 खबरों का तूफान, देखें टॉप-200 newsदिल्ली विधानसभा का 26 अगस्त को एक दिन का विशेष विधान सत्र बुलाया गया है. जानकारी के मुताबिक सत्र में दिल्ली सरकार द्वारा...
कन्फ्यूजन बना हुआ है क्रिस्ट्रोफर नोलन की इंडिया विजिट परलास्ट मंथ 27 अक्टूरबर को IIT मुंबई के फेसबुक पेज पर एक पोस्टर के जरिए जैसे ही ये खबर आयी कि हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर क्...
तमन्ना भाटिया ने विराट कोहली संग अपने अफेयर की अफवाहों पर दी सफाई[email protected] KANPUR: दोनों ने 2012 में एक मोबाइल एड में साथ काम किया था। इस एड के बाद ही दोनों के अफेयर की अफवाहो...