आईपीएल का ये सीजन नहीं भूल पाएंगे राशिद खान, छक्के खाने के मामले में सिराज से आगे निकले

Livehindustan

आईपीएल का ये सीजन नहीं भूल पाएंगे राशिद खान, छक्के खाने के मामले में सिराज से आगे निकले"


Play all audios:

Loading...

राशिद खान आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 15 मैचों में 33 छक्के खाए हैं। सिराज 31 छक्कों के साथ इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। Himanshu Singh


लाइव हिन्दुस्तानSat, 31 May 2025 06:52 PM Share Follow Us on __ गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान आईपीएल 2025 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। हर मैच में उनकी बल्लेबाजों ने


जमकर पिटाई की। पिछले सीजन भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और इस बार भी वह बल्लेबाजों को छकाने में असफल रहे। कई मैचों में वह अपना स्पैल भी पूरा नहीं कर सके। राशिद खान आईपीएल के एक सीजन में


सबसे ज्यादा छक्का खाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने मोहम्मद सिराज को पीछे छोड़ा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक बार फिर राशिद खान महंगे रहे। वह बड़े मुकाबले में विकेट भी


नहीं ले सके। राशिद ने 4 ओवर में 31 रन लुटाए। उनके ओवर में दो छक्के भी लगे। इसके साथ ही आईपीएल 2025 में उनके खिलाफ 33 छक्के लगने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी बन गया। वह एक आईपीएल सीजन में सबसे


ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में मोहम्मद सिराज को पीछे छोड़ा, जिन्होंने आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 31 छक्के खाए थे। ये भी


पढ़ें:दोहरा शतक लगा करुण नायर ने कंफर्म की अपनी सीट, इंग्लैंड के गेंदबाजों को थकाया इन दोनों के अलावा इस लिस्ट में वानिंदु हसरंगा का नाम भी है, जिन्होंने आईपीएल 2022 में 30 छक्के खाए थे। सबसे


ज्यादा विकेट लेने वाले स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल भी इस सूची में मौजूद हैं। आईपीएल 2024 में युजवेंद्र चहल को 30 छक्के पड़े थे। ड्वेन ब्रावो को आईपीएल 2018 में 29 छक्के लगे थे। आईपीएल 2025


में राशिद खान ने 15 मैचों में 514 रन लुटाए हैं। उन्होंने इस सीजन सिर्फ 9 विकेट झटके। राशिद का इकॉनमी रेट 9.34 का रहा। वह बल्ले से भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 40 रन का योगदान दे सके।


आईपीएल सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज 33 - राशिद खान (2025) 31 - मोहम्मद सिराज (2022) 30 - वानिंदु हसरंगा (2022) 30 - युजवेंद्र चहल (2024) 29 - ड्वेन ब्रावो (2018)


Trending News

एमएस धोनी की बेटी जीवा ने किया इंस्‍टाग्राम पर डेब्‍यू, क्‍यूट तस्‍वीरों से भर गया अकाउंट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को जो भी देखता है उनका फैन हो जाता है। जीवा की हर तस्व...

Holi 2019: रांची के कॉलेजेस में यूं रॉकिंग अंदाज में हुआ होली सेलीब्रेशन

By: Chandra Mohan Mishra | Publish Date: Tue, 19 Mar 2019 22:05:32 (IST) होली #Holi2019 फेस्टिवल शुरु होने से पहले रांची...

पापा दरवाजा खोलो न.. नहीं बेटा वीडियो कॉलिंग पर आओ..

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Sat, 25 Jul 2020 12:30:06 (IST) - घर के मुखिया के होम आइसोलेट होने पर बदल गया है घर का रूट...

आगरा : एटीएम उखाड़ ले गए खाली कर खेत में फेंका

[email protected] AGRA : फतेहपुर सीकरी हाईवे स्थित कॉलेज से सटे एटीएम को शनिवार की रात बदमाश उखाड़ ले गए। रविवार की सुबह ...

सावधान! कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 3 हजार के पार, मौतों की संख्या भी बढ़ी; ताजा अपडेट

Hindi NewsIndia Newscorona cases in india latest numbers covid new delhi maharashtra death hospital report कोरोना वायरस ...

Latests News

आईपीएल का ये सीजन नहीं भूल पाएंगे राशिद खान, छक्के खाने के मामले में सिराज से आगे निकले

राशिद खान आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 15 मैचों में 33 छक्के खाए हैं। स...

फाइनल में जगह पक्की होने के बाद पोलैंड के खिलाफ आक्रामकता की परख करेगा भारत

इपोह (मलेशिया)। फाइनल में पहले ही जगह सुरक्षित कर चुकी भारतीय टीम सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को यह...

चक्रवात अम्फान: राहत अभियानों के लिये भारतीय वायुसेना के 25 विमान एवं 31 हेलीकॉप्टर तैयार

* Hindi * India Hindi * Amphan Cyclone 25 Indian Air Force Aircraft And 31 Helicopters Ready For Relief Operations अम्फा...

थाईलैंड के खिलाफ फ्रेंडली मैच के लिए 28 सदस्यीय भारतीय दल का ऐलान

कोलकाता, 28 मई (आईएएनएस) भारतीय पुरुष सीनियर फुटबॉल टीम के हेड कोच मनोलो मार्केज ने इस बात की पुष्टि की है कि कोलकाता मे...

Pm मोदी के लिए 5 सालों में कितनी गाड़ियां खरीदी गईं? Pmo ने जानकारी देने से किया इनकार

प्रभात उपाध्याय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गणना दुनिया के ताकतवर नेताओं में होती है। जब भी वे कहीं जाते हैं, उनके साथ ...

Top