जो पहले कभी नहीं हुआ वो जख्म दिया मुंबई इंडियंस को, श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स की दहाड़ rcb के लिए क्यों है चेतावनी?
जो पहले कभी नहीं हुआ वो जख्म दिया मुंबई इंडियंस को, श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स की दहाड़ rcb के लिए क्यों है चेतावनी?"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
IPL 2025 का लीग चरण खत्म होने पर जो टीमें पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 पर थीं, आखिरकार वहीं फाइनल में भी खेलेंगी। क्वालीफायर 1 में हार के बाद पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर 2 में जिस अंदाज में मुंबई
इंडियंस को हराया है, वह RCB के लिए एक वॉर्निंग की तरह है। दोनों टीमों पहले IPL खिताब के लिए जी-जान से भिड़ेंगी। Chandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 2 June 2025 01:31 PM
Share Follow Us on __ आईपीएल 2025 के क्वालिफायर 1 में हार के बाद पंजाब किंग्स ने क्वालिफायर 2 में किसी जख्मी शेर की तरह पलटवार किया। शिकार बनी मुंबई इंडियंस। श्रेयस अय्यर की अगुआई में पंजाब
किंग्स ने 5 बार की IPL चैंपियन मुंबई को ऐसे हराया, जो पहले कभी नहीं हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस 200+ का स्कोर बनाते ही अजेय हो जाया करती थी। इस बार 203 रन बनाकर भी किंग्स
के कोप से नहीं बच पाई। ये आरसीबी के लिए खतरे की घंटी है। 3 जून को दोनों टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। दोनों ने ही एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है लिहाजा इस सीजन में इंडियन प्रीमियर लीग को
नया सरताज मिलने वाला है। आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालीफायर में रविवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए
मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 203 रन बनाए। ऐसा स्कोर जिसके बचाव का उसका रिकॉर्ड शत प्रतिशत था। मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में कभी भी 200 या उससे ज्यादा रन का टारगेट देने के
बाद नहीं हारी थी। इस मैच से पहले तक एमआई पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 बार 200 या उससे ज्यादा का स्कोर खड़ा किया था। इन सभी 18 मैच में वह जीती थी, लेकिन कहते हैं न कि रिकॉर्ड तो बनते ही हैं
टूटने के लिए। पंजाब किंग्स ने वो कर दिखाया, जो कभी नहीं हुआ था। पहली बार मुंबई इंडियंस 200 रन से ज्यादा टारगेट देने के बाद हार गई। ये भी पढ़ें:IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले 5
कप्तान, श्रेयस ने कोहली को पछाड़ा ये भी पढ़ें:जब तक मुंबई इंडियंस कुछ प्लान करती, तब तक श्रेयस अय्यर ने खत्म कर दिया मैच ये भी पढ़ें:सूर्यकुमार का ऑरेंज कैप का सपना टूटा, अब विराट और श्रेयस को
लेकर फंसा पेच पंजाब के कप्तान और प्लेयर ऑफ द मैच रहे श्रेयस अय्यर ने नाबाद 87 रन की पारी खेली। नेहाल वढेरा ने 48, जोश इंगलिस ने 38 और प्रियांश आर्य ने 20 रन बनाए। 1 ओवर बाकी रहते ही पंजाब
किंग्स ने 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। लक्ष्य का बचाव करने के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए तुरुप के पत्ते रहने वाले जसप्रीत बुमराह इस मैच में विकेट के लिए तरस गए। अश्विनी कुमार ने 2 विकेट
जरूर लिए लेकिन पंजाब के बल्लेबाजों ने उनकी ऐसी धुलाई की कि 4 ओवर में 55 रन देने पड़े। पंजाब किंग्स का ये धाकड़ अंदाज आरसीबी के लिए चेतावनी है। जिस मैदान पर उसने मुंबई इंडियंस को रगड़ा, उसी
मैदान पर 3 जून को फाइनल भी है। क्वालीफायर 1 में आरसीबी ने एकतरफा मुकाबले में पंजाब किंग्स को शिकस्त दी थी। अब पंजाब के पास फाइनल में आरसीबी को हराकर हिसाब बराबर करने का मौका है। बेंगलुरु भी
आईपीएल खिताब नहीं जीत पाने के दाग तो हर हाल में धुलना चाहेगी।
Trending News
तो इसलिए गाडि़यों के पीछे दौड़ते हैं कुत्तेBy: Prabha Punj Mishra | Updated Date: Fri, 23 Dec 2016 16:45:20 (IST) कुत्ते को सबसे वफादार जानवर माना गया है। ज्यादा...
ये हैं साल 2025 की 6 सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्में, बिना देरी किए आप भी जान लें इनके नामUpcoming Movies 2025: साल 2025 में एक से बढ़कर एक फिल्म रिलीज होने वाली है. जी हां, इस लिस्ट में बेहतरीन फिल्मों के नाम श...
परदेस में मजबूर: 130 किलोमीटर पैदल चली 8 महीने की गर्भवती महिला, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते दिखे मजदूरपरदेस में मजबूर: 130 किलोमीटर पैदल चली 8 महीने की गर्भवती महिला, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते दिखे मजदूर | Jansatt...
राहुल गांधी के बयान पर हंसने लगे कांग्रेस के ये दिग्गज नेता, नेता प्रतिपक्ष के इस दावे को कर दिया खारिज_नरेंदर ने सरेंडर कर दिया…._राहुल गांधी अपने इस बयान के कारण चौतरफा हमला झेल रहे हैं. भाजपा तो राहुल गांधी पर निशाना साध...
बिकने वाली है ipl 2025 की चैंपियन rcb! ऑनर ने इतने हजार करोड़ का रखा है कीमतROYAL CHALLENGERS BENGALURU SALE: IPL 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रि...
Latests News
जो पहले कभी नहीं हुआ वो जख्म दिया मुंबई इंडियंस को, श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स की दहाड़ rcb के लिए क्यों है चेतावनी?IPL 2025 का लीग चरण खत्म होने पर जो टीमें पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 पर थीं, आखिरकार वहीं फाइनल में भी खेलेंगी। क्वालीफायर 1 ...
Rolls royce cullinan की इस खिलौने जैसी दिखने वाली कार की कीमत में खरीद लेंगे toyota innova! जानें क्या है इसमें खासRolls Royce Cullinan की इस खिलौने जैसी दिखने वाली कार की कीमत में खरीद लेंगे Toyota Innova! जानें क्या है इसमें खास | Ja...
इस साल इसरो अंतरिक्ष में इतने रॉकेट भेजेगा कि इंडिया वाले देखते ही रह जाएंगेजीसैट-11 की रिलॉन्चिंग समेत तमाम सैटेलाइट्स स्पेस में भेजेगा इसरो चेन्नई (आईएएनएस)। इंडियन स्पेस एजेंसी ISRO इस साल के आ...
फैसला: पटना मेट्रो के लिए निर्माण एजेंसी तय, जापान की संस्था से लेंगे लोनराजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) ने दिल्ली मेट्रो रेल क...
ममता बनर्जी का विवादास्पद बयान, महाकुंभ को बताया 'मृत्यु कुंभ'कोलकाता, 18 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाकुंभ के आयोजन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमं...