पहली जीत के बाद अक्षर पटेल ने कहा था- मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा; अब ipl में यूं फुस्स हुई दिल्ली कैपिटल्स

Livehindustan

पहली जीत के बाद अक्षर पटेल ने कहा था- मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा; अब ipl में यूं फुस्स हुई दिल्ली कैपिटल्स"


Play all audios:

Loading...

आईपीएल 2025 में अपना पहला मैच जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा था कि आदत डाल लीजिए। मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा। लेकिन उनकी इस गर्वोक्ति के चिथड़े उड़ चुके हैं। सीजन


के शुरुआती 4 मैच जीतने के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। आखिर कहां बिगड़ी उसकी लय? 'इसे आदत बना लो क्योंकि मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा।' 24 मार्च को आईपीएल में


दिल्ली कैपिटल्स के पहले ही मुकाबले में टीम के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने गर्व से कहा था। लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने 210 रन का लक्ष्य दिया था जिसे कैपिटल्स ने 3 गेंद और 1 विकेट बाकी रहते ही हासिल कर


लिया। उसके बाद के 3 मैचों में भी दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर थी। अब वह आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन चुकी है जिसे शुरुआती 4 मुकाबले जीतने के बाद भी प्लेऑफ


से महरूम होना पड़ा है। बुधवार 21 मई को वानखेड़े में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहम मुकाबला था। प्लेऑफ की चौथी और इकलौती बची सीट के लिए दोनों ही टीमों का इस मैच में जीतना जरूरी


था। दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल के शब्दों में कहें तो यह मैच 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' था। शुरुआती 4 मैच जीतकर भी प्लेऑफ में नहीं पहुंची दिल्ली दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले


गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने प्लेयर ऑफ द मैच रहे सूर्यकुमार यादव के 73 और नमन धीर के सिर्फ 8 गेंदों में 24 रन की नाबाद पारियों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जवाब


में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19वें ओवर में 121 रन पर सिमट गई। इस तरह मुंबई इंडियंस 59 रन से मैच जीतकर धमाकेदार अंदाज में प्लेऑफ में पहुंच गई और दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का


सपना और 'अब ऐसा ही होगा, इसकी आदत डाल लो' का ऐलान रेत की इमारत की तरह भरभरा गया। दिल्ली कैपिटल्स के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन में पहली हार अपने पांचवें मैच में


मुंबई इंडियंस से ही 13 अप्रैल को मिली थी। लेकिन उसके अगले ही मैच में टीम ने राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराकर जबरदस्त वापसी की थी। ये भी पढ़ें:दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, IPL


इतिहास की पहली ऐसी टीम बनी ये भी पढ़ें:DC को डबल झटका, प्लेऑफ से बाहर हुई और गेंदबाज पर भी लगा जुर्माना ये भी पढ़ें:बुमराह, सैंटनर का टीम में होना…हार्दिक पांड्या तो उनके परफेक्शन पर फिदा हो


गए अब उसके नाम अनचाहा रिकॉर्ड बन गया है। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है जो किसी सीजन के अपने शुरुआती 4 मैच जीतने के बाद भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। आखिर दिल्ली


कैपिटल्स की लय कहां बिगड़ी, यह समझने के लिए आइए आईपीएल 2025 में उसके सफर पर एक निगाह मारते हैं। आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का सफर पहला मैच- 24 मार्च 2025 दिल्ली कैपिटल्स (211/9) बनाम


लखनऊ सुपर जॉइंट्स (209/8) नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 1 विकेट से जीत दूसरा मैच- 30 मार्च 2025 नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 7 विकेट से जीत तीसरा मैच- 5 अप्रैल 2025 नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 25 रन


से जीत चौथा मैच- 10 अप्रैल 2025 आरसीबी (163/7) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (169/4) नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 6 विकेट से जीत पांचवां मैच- 13 अप्रैल 2025 दिल्ली कैपिटल्स (193) बनाम मुंबई इंडियंस


(205/5) नतीजा- मुंबई इंडियंस 12 रन से जीती छठा मैच- 16 अप्रैल 2025 दिल्ली कैपिटल्स (188/5) बनाम राजस्थान रॉयल्स (188/4) नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की सुपर ओवर में जीत सातवां मैच- 19 अप्रैल 2025


नतीजा- गुजरात टाइटंस की 7 विकेट से जीत 8वां मैच- 22 अप्रैल 2025 लखनऊ सुपर जॉइंट्स (159/6) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (161/2) नतीजा- दिल्ली कैपिटल्स की 8 विकेट से जीत 9वां मैच- 27 अप्रैल 2025


दिल्ली कैपिटल्स (162/8) बनाम आरसीबी (165/4) नतीजा- आरसीबी की 6 विकेट से जीत 10वां मैच- 29 अप्रैल 2025 नतीजा- केकेआर की 14 रन से जीत 11वां मैच- 5 मई 2025 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली


कैपिटल्स (133/7) नतीजा- अनिर्णित 12वां मैच- 18 मई 2025 दिल्ली कैपिटल्स (199/3) बनाम गुजरात टाइटंस (205/0) नतीजा- गुजरात टाइटंस 10 विकेट से जीता 13वां मैच- 21 मई 2025 मुंबई इंडियंस (180/5)


बनाम दिल्ली कैपिटल्स (121) नतीजा- मुंबई इंडियंस की 59 रन से जीत 14वां मैच- 24 मई 2025 * यह मैच अभी होना है।


Trending News

Asansol election result 2024 live update: tmc's shatrughan prasad sinha has won this lok sabha seat

ASANSOL LOK SABHA ELECTION RESULT 2024 LIVE UPDATES: With the counting of votes for the 2024 Lok Sabha elections underwa...

यकीन मानिए ये 17 ट्री-हाउस आपको भी अचंभे में डाल देंगे

THREE STORY TREEHOUSE (BRITISH COLUMBIA, CANADA) अगर पेड़ पर बनाना है, तो सिर्फ एक मंजिल का ट्री हाउस क्यों. आप अगर चाहे...

इटली में 9000 से ज्यादा मौत: चर्च में रखी हैं सैकड़ों लाशें, संक्रमण के डर से लोग अंतिम संस्कार में भी नहीं आ रहे, सेना ने संभाला मोर्चा

इटली में 9000 से ज्यादा मौत: चर्च में रखी हैं सैकड़ों लाशें, संक्रमण के डर से लोग अंतिम संस्कार में भी नहीं आ रहे, सेना ...

जीवन की व्याख्या करना बंद करके बस उसका अनुभव करें: सद्गुरु जग्गी वासुदेव

[email protected] KANPUR: जब भी मैं लोगों से मिलता हूं, तो मैं उनके साथ मेलजोल बढ़ाने में बहुत हिचकता हूं। मैं क्या कर...

Fixed deposit में चाहिए अच्छे और सुरक्षित रिटर्न की गारंटी तो निवेश से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान

फिक्स्ड डिपॉजिट यानी सावधि जमा को हमेशा सुरक्षित निवेश की गारंटी माना जाता रहा है। लेकिन बीते कुछ सालों में इसका आकर्षण ...

Latests News

पहली जीत के बाद अक्षर पटेल ने कहा था- मेरी कप्तानी में ऐसा ही होगा; अब ipl में यूं फुस्स हुई दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2025 में अपना पहला मैच जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा था कि आदत डाल लीजिए। मेरी कप्तानी...

शाहरुख खान के बेटे अबराम खान नहीं पापा से कम, स्कूल में दी ये धमाकेदार परफॉर्मेंस

शाहरुख खान के बेटे अबराम ने अपने स्कूल के एनुअल डे में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। इस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफ...

Thermal power plants in singrauli, sonbhadra under ngt radar again

Fly ash utilisation and scientific disposal at thermal power plants has increasingly come under the scrutiny of the Nati...

Ind vs sa : अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, जोहान्सबर्ग में टीम इंडिया के नाम भी दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड

IND VS SA 1ST ODI : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच जोहान्सबर्ग में खेला गया. इस मैच को भारत ने 8 व...

कोरोना संक्रमण के बीच स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान, झारखंड में 7000 टन ऑक्सीजन, जरूरत पड़ी तो और मंगाएंगे 

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में राज्य में 7000 टन ऑक्सीजन उपलब्ध है और आवश्यकता पड़ी तो और मंगाई जाए...

Top