Mi का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये रिकॉर्ड देख हार्दिक पांड्या भी चकरा जाएंगे, pbks उठाना चाहेगा फायदा
Mi का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये रिकॉर्ड देख हार्दिक पांड्या भी चकरा जाएंगे, pbks उठाना चाहेगा फायदा"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड अहमदाबाद में कुछ खास नहीं रहा है। यहां खेले 7 मैचों में टीम को 5 में हार का सामना करना पड़ा है। यहां एकमात्र जीत MI को 2014 में मिली
थी। Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 1 June 2025 11:58 AM Share Follow Us on __ पंजाब किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस IPL 2025 का क्वालीफायर-2 आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम
में खेला जाना है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम मंगलवार, 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल खेलेगी। PBKS vs MI मैच से पहले मुंबई इंडियंस का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम
में रिकॉर्ड जान कप्तान हार्दिक पांड्या की धड़कने थोड़ी बढ़ी होंगी। जी हां, मुंबई का रिकॉर्ड इस मैदान पर काफी खराब रहा है। टीम ने यहां खेले 7 में से 5 मैच गंवाए हैं, वहीं एकमात्र जीत जो
मुंबई को इस मैदान पर मिली है वो 11 साल पहले 2014 में मिली थी। पंजाब किंग्स क्वालीफायर-2 में इसका फायदा जरूर उठाना चाहेगी। ये भी पढ़ें:PBKS vs MI मैच में टॉस निभाएगा अहम भूमिका, 7 में से 6 बार
ऐसा करने वाली टीम जीती 2014 के बाद से मुंबई इंडियंस कभी अहमदाबाद में नहीं जीती अहमदाबाद के इस स्टेडियम को पहले मोटेरा स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता था। इस मैदान पर मुंबई इंडियंस को पहली
और एकमात्र जीत 19 मई 2014 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी। इस मैच को MI ने 25 रनों से अपने नाम किया था। ये भी पढ़ें:PBKS या MI कौन खेलेगा RCB के साथ फाइनल? एबी डी विलियर्स ने कर दी बड़ी
भविष्यवाणी नहीं टूट रहा मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला 2014 के बाद मुंबई इंडियंस ने इस मैदान पर 5 मैच खेले हैं और हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 2015 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने
ही हराया था, वहीं इसके बाद 2023 से मेजबान गुजरात टाइटंस ने लगातार चार बार धूल चटाई है। ये भी पढ़ें:नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का आज कैसे रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा? जानें लीग स्टेज
में पंजाब किंग्स से हारकर आ रही है मुंबई इंडियंस IPL 2025 लीग स्टेज का अंत होते-होते पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना हुआ। तब तक दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी,
मगर टॉप-2 की जंग जारी थी। पंजाब और मुंबई, दोनों के लिए टॉप-2 में जगह पक्की करने के लिए यह मैच जरूरी थी। इस महत्वपूर्ण मैच में PBKS ने MI को धूल चटाई। वहीं पिछले 5 मैचों में भी पंजाब मुंबई से
3-2 से आगे है।
Trending News
Bhopal crime news: रिश्तों की मर्यादा तार-तार... सौतेले पिता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, गिरफ्तारअशोका गार्डन थाना क्षेत्र का मामला। भेद खुलने के बाद एक साल से फरार था आरोपित। लौटा तो पत्नी ने पुलिस बुलाकर कराया गिरफ...
Ind vs ban: पहले टी-20 मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-xi, देखें किन्हें मिलेगा मौकाIND VS BAN: बांग्लादेश के साथ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को भारत ने 2-0 से जीतकर अपने नाम कर लिया. अब दोनों टीमों के...
महाराष्ट्र में गहराया कोरोना संकट, मुंबई, पुणे, नागपुर में तेजी से फैला संक्रमण, औरंगाबाद में 11 मार्च से 4 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यूमुंबई में राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में शनिवार देर रात से अब तक 11,141 नए मामले मिले हैं और...
स्टूडेंट्स को ज्ञान के साथ कौशल से लैस करने को दिए टिप्सBY: INEXTLIVE | Updated Date: Tue, 22 Dec 2020 11:40:06 (IST) - नवनियुक्त व्याख्याता राष्ट्रीय शिक्षा नीति व कुशल प्रबंध...
Chaitra navratri 2021: इस बार घोड़े पर आएंगी माता, नर वाहन पर होगी विदाईCHAITRA NAVRATRI 2021: चैत्र नवरात्रि का नवद्विवसीय पावन पर्व 13 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा मंगलवार से शुरू होग...
Latests News
Mi का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये रिकॉर्ड देख हार्दिक पांड्या भी चकरा जाएंगे, pbks उठाना चाहेगा फायदाहार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड अहमदाबाद में कुछ खास नहीं रहा है। यहां खेले 7 मैचों में टीम को 5...
'ये तो टू मच हो गया' पूजा चोपड़ा हर बार नया लुकBY: RUCHI D SHARMA | Updated Date: Sat, 03 Sep 2016 09:35:01 (IST) ऐसी है जानकारी दरअसल, इंडस्ट्री में अपने पांव जमाने क...
थम नहीं रहे ट्विटर पर आलिया जोक्स2013 के एंड में आलिया भट्ट करन जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' में आयी थीं और वहां उन्होंने जरनल नॉलेज पर बेस्ड ...
Corona: अभी देश में नहीं आया कोविड-19 का पीक, जून तक बढ़ेंगे मामले, रिपोर्ट का खुलासाएक मेडिकल जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कोरोना का पीक आने में अभी दो महीने और लगेंगे। By SHAILENDRA KUMAR Edited ...
खुद को बिहार का cm कैंडिडेट बताने वाली पुष्पम को लेकर बोले पिता विनोद चौधरी- जो भी है सोचकर कर रही होगीHindi NewsIndia NewsFather Vinod Chaudhary said about Pushpam who describes herself as CM candidate of Bihar she must be...