World environment day speech in hindi : विश्व पर्यावरण दिवस पर छोटा और आसान भाषण
World environment day speech in hindi : विश्व पर्यावरण दिवस पर छोटा और आसान भाषण"
- Select a language for the TTS:
- Hindi Female
- Hindi Male
- Tamil Female
- Tamil Male
- Language selected: (auto detect) - HI
Play all audios:
WORLD ENVIRONMENT DAY SPEECH, THEME : हर साल 5 जून का दिन दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसका मकसद है- लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना।
World Environment Day Speech, Theme : हर साल 5 जून का दिन दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसका मकसद है- लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना।
प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नहीं। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि हम पेड़-पौधों, जंगलों, नदियों, झीलों, भूमि, पहाड़ सबके महत्व को समझें। इस दिवस को मनाने का फैसला 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा
द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद लिया गया। इसके बाद 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की एक खास थीम होती है। इस वर्ष की
थीम है -'प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना (Putting an End to Plastic Pollution)।'पिछले वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम मरुस्थलीकरण और सूखे की समस्या से निपटने पर बेस्ड थी। 2023 में भी
थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित थी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बच्चों को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते
हैं। निबंध, भाषण, पोस्टर प्रतियोगिताएं होती हैं। अगर आप स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाषण देने जा रहे हैं या निबंध लिखने जा रहे हैं तो यहां से उदाहरण ले सकते हैं - WORLD
ENVIRONMENT DAY 2025 SPEECH IN HINDI: विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण आदरणीय अध्यापक गण, प्रिंसिपल सर एवं मेरे प्यारे साथियों, आज हम सब यहां पर्यावरण दिवस मनाने के मकसद से एकत्रित हुए हैं। हर
वर्ष 5 जून का दिन विश्व भर में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पर्यावरण की सुरक्षा की अहमियत को देखते हुए वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रति वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाने
का फैसला किया था। इसके बाद 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। हर साल पर्यावरण दिवस की थीम भी तय की जाती है। इस वर्ष की थीम है -'प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना। इस थीम
के मद्देनजर देश में प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक के पर्यावरणीय विकल्प और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर कई तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। साथियों, पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और बढ़ते प्रदूषण के
चलते पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती जा रही है। खराब हवा लोगों का दम घोंट रही है। शहरों में बहुत से लोगों को बदतर आवोहवा के चलते लोगों को सांस, हृदय, फेफड़ों की
बीमारियों हो रही हैं। हमें यह समझना चाहिए कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। पृथ्वी ग्रह पर ही
मानव जीवन संभव है इसलिए इसे जीने लायक बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। प्लास्टिक प्रदूषण हमारे ग्रह के सामने मौजूद तीन खतरों को और भी बड़ा बनाता है- जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता को नुकसान और
प्रदूषण। हर साल 11 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा जल पारिस्थितिकी तंत्र को दूषित करता है। आज के दिन हमें संकल्प लेना चाहिए- - प्लास्टिक/पॉलिथिन का उपयोग बंद करें। कागज या कपड़े के बने झोले या थैले
का उपयोग करें। - हमें चाहिए हम वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं । - तालाब, नदी, पोखर को प्रदूषित नही करें, जल का दुरुपयोग नहीं करें। - बिजली का अनावश्यक उपयोग नहीं करें, इस्तेमाल के
बाद बल्ब, पंखे या अन्य उपकरणों को बंद रखें। - नजदीकी कामों के लिए साइकिल का उपयोग करें। साथियों, ये बातें सिर्फ जुबानी या किताबों में न रह जाएं बल्कि हमें जीवन में उतारनी होंगी। प्रदूषण से
पर्यवारण को बचाना है। पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनानी होगी। पर्यावरण के संतुलन कायम रखने से ही जीव और मानव का विकास संभव है। सोलर ऊर्जा का प्रयोग बढ़ना होगा। ऊर्जा का अनावश्यक खर्च न करने
की आदत डालनी होगी। जल संसाधनों की बचत करनी होगी। हमें याद रखना चाहिए कि प्रकृति ने इंसान को पैदा किया और अपने आस्तित्व के लिए इंसान को उसकी जरूरत है। प्रकृति से हम हैं, हमसे प्रकृति नहीं।
धन्यवाद।
Trending News
सैमसंग ला सकता है फोल्ड करने वाला मोबाइल, देखें कैसा होगा डिजाइनसैमसंग कई वर्षों से फोल्डेबल डिस्प्ले बनाने पर कार्य कर रही है। कोरिया की प्रमुख कंपनी की अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन ...
'अजान' के खिलाफ शिकायत के बाद प्रयागराज में IG ने दिए निर्देश, रात 10 से सुबह 6 तक नहीं बजेंगे लाउडस्पीकरइलाहाबाद (एएनआई)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता श्रीवास्तव द्वारा मस्जिदों में सुबह-सुबह लाउडस्पीकरों के इस्ते...
आज का कन्या राशिफल 4 जून 2025: इस तरह लाइफ पार्टनर के करीब आएंगेVIRGO HOROSCOPE TODAY AAJ KA KANYA RASHI KA RASHIFAL HOROSCOPE : राशि चक्र की यह छठी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में...
आमिर-शाहरुख एक साथ नजर आ सकते हैं फिल्म में होगी मेगाबजटकानपुर (फीचर डेस्क)। हाल ही में सलमान ने इस बात का जवाब देते हुए इसके पीछे की वजह भी बताई। सलमान पहले भी शाहरुख के साथ क...
Covid-19: amitabh bachchan, aishwarya, abhishek clap, ring bellsThe Bachchans came out to the terrace of their home at 5pm during the Janta Curfew on Sunday to show their appreciation ...
Latests News
World environment day speech in hindi : विश्व पर्यावरण दिवस पर छोटा और आसान भाषणWORLD ENVIRONMENT DAY SPEECH, THEME : हर साल 5 जून का दिन दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसक...
नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ - oath taking ceremony in hamirpur - himachal pradesh hamirpur hp common man issues newsजागरण संवाददाता हमीरपुर जिले के चारों शहरी निकायों नगर परिषद हमीरपुर सुजानपुर By JagranEdited By: Updated: Mon, 18 Jan 2...
रवींद्र जडेजा ने फिर साबित किया क्यों वे लंबी रेस के घोड़े हैंइंग्लैंड के खिलाफ चल रहे आखिरी और पांचवे टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर अपनी काबिलियत को साबित...
Photo: सलमान खान को 9 साल बाद मिल गया अपना ' बेटा ' , इतना बड़ा हो गया है! -मुंबई। जीवन के 51वे वसंत की ओर बढ़ रहे सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजेबल बैचलर हैं लेकिन हाल ही में जब उनको 9 साल बाद उन...
Bhopal North: AAP Candidate Saud Files NominationBhopal (Madhya Pradesh): Former corporator Mohammed Saud and AAP candidate filed nomination from Bhopal North Assembly c...